logo

ट्रेंडिंग:

LIVE: 12 लाख की सालाना इनकम पर कोई टैक्स नहीं, वित्त मंत्री का ऐलान

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण साल 2025-26 के लिए बजट पेश करने वाली हैं। पढ़ें बजट से जुड़ी हर खबर, खबरगांव पर।

Nirmala Sitharaman

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण। (File Photo Credit: PTI)

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त वर्ष 2025-26 के लिए केंद्रीय बजट पेश कर रही हैं। संसद में बजट पेश करने की प्रक्रिया सुबह 11 बजे से शुरू हुई है। बजट के दौरान सदन में हंगामा भी हो रही है। वह लगातार आठवां केंद्रीय बजट पेश कर रही हैं। बजट में स्टैंडर्ड डिडक्शन, 87ए पर छूट और आयकर स्लैब में बदलाव की उम्मीद आम आदमी को है। 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का केंद्रीय बजट 2025-26 भाषण सुबह 11:00 बजे से लाइव प्रसारित हुआ है। वित्तमंत्री ने कहा है कि देश गरीबी उन्मूलन के लिए काम करेगा, लोगों के लिए बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधा देगा। सरकार विकास पर ध्यान देगी। गरीब, युवा, अन्नदाता और नारियों पर ध्यान देगी। उन्होंने कहा है कि स्वास्थ्य पर इस बजट में ध्यान दिया जाएगा। बजट का विपक्ष ने बायकॉट किया है। 

केंद्रीय बजट पर पढ़ें पल-पल की खबर- 

 

Live Updates

February 01, 12:10

12 लाख रुपये सालाना आय पर नहीं देना होगा टैक्स

वित्तमंत्री निर्मला सीतरामण ने कहा, 'डेमोक्रेसी, डेमोग्रेफी और डिमांड पर सरकार ध्यान देगी। सरकार मध्यमवर्गीय पर मेहरबान हो गई है। 12 लाख रुपये तक की आय पर कोई इनकम टैक्स नहीं देना होगा। मध्यम वर्ग को 80 लाख रुपये का लाभ मिलेगा।'

February 01, 12:09

दवाइयों पर छूट मिलेगी

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि सरकार 37 और दवाओं पर मूल सीमा शुल्क से छूट देगी।

February 01, 12:07

सीनियर सिटीजन के लिए खास क्या?

वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज पर कर छूट की सीमा बढ़ाकर एक लाख रुपये की जाएगी।

February 01, 12:06

टैक्स में उदारवाद का नया दौर

निर्मला सीतारमण ने कहा, 'टैक्स पे करने करने की कंप्लायस लिमिट 4 साल बढ़ाई जा रही है। माइनर डिफॉल्ट को अपराध नहीं कहा जाएगा, राहत दी जाएगी।'

February 01, 12:00

डायरेक्ट टैक्स पर क्या सुधार करेगी सरकार?

न्यू इनकम टैक्स बिल लाया जाएगा। नए बिल को आसान बनाया जाएगा। इसकी वजह से मामले घटेंगे। सरकार और करदाताओं दोनों के लिए यह आसान होगा। सुशासन की व्यवस्था की जाएगी। इस बिल की वजह से मुकदमेबाजी घटेगी। नए टैक्स के प्रस्ताव पर्सनल इनकम टैक्स रिफॉर्म किया जाएगा। टीडीएस और टीसीएस में सुधार किया जाएगा। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बेहतर किया जाएगा। टीडीएस और टीसीएस को तर्कपूर्ण तरीके से कम किया जाएगा। टीडीएस का दायरा 2.4 लाख से घटाया जाएगा। RBI की रिमिटेंस स्कीम को घटाया जाएगा। टीडीएस और टीसीएस की मुश्किलों को हटाने के लिए काम किया जाएगा।

February 01, 11:57

ईवी और मोबाइल लीथियम बैटरी पर छूट

ईवी और मोबाइल लीथियम बैटरी के लिए अलग यूनिट बनाई जाएगी। अलग यूनिट्स तैयार किए जाएंगे।

February 01, 11:56

डाक विभाग को 1.5 लाख ग्रामीण डाकघरों पर क्या है प्लान?

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि सरकार की योजना भारतीय डाक विभाग को 1.5 लाख ग्रामीण डाकघरों के साथ एक बड़े लॉजिस्टिक्स संगठन में बदलने की है। वित्तमंत्री ने लगातार अपना आठवां बजट पेश करते हुए कहा कि भारतीय डाक को 1.5 लाख ग्रामीण डाकघरों के साथ एक बड़े सार्वजनिक लॉजिस्टिक संगठन में तब्दील किया जाएगा। उन्होंने असम में 12.7 लाख टन क्षमता वाला यूरिया संयंत्र स्थापित करने की सरकार की योजना की भी घोषणा की।

February 01, 11:55

कैंसर की दवाइयां सस्ती होंगी

कैंसर की दवाइयां सस्ती होंगी। सरकार कुछ विशेष ड्रग्स को मंजूरी देगी।

February 01, 11:54

रजकोषीय घाटा कितना रहेगा?

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि संशोधित अनुमान के अनुसार राजकोषीय घाटा चालू वित्त वर्ष में 4.8 रहेगा।

February 01, 11:51

जनविश्वास बिल लाएगी सरकार

जनविश्वास बिल लाएगी सरकार। कई क्षेत्रों में कार्यों को अपराध के दायरे से बाहर लाया जाएगा। सरकार जन विश्वास विधेयक 2.0 लेकर आएगी।

February 01, 11:48

क्या है प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना, किसानों को क्या फायदा होगा?

वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अपने भाषण के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि देश को विकास के रास्ते पर आगे ले जाने के लिए पहला इंजन कृषि होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना का ऐलान किया है। इसके तहत उन 100 जिलों पर ध्यान दिया जाएगा जहां उत्पादन कम है। किसानों के लिए बड़ा ऐलान करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड के तहत अब तीन लाख के बजाय 5 लाख रुपये तक का लोन ब्याज छूट के साथ लिया जा सकेगा। इसके अलावा मखाना बोर्ड बनाने, दालों के लिए विशेष मिशन चलाने और दालों के मामले में देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए काम करेगी। पढ़ें पूरी रिपोर्ट

February 01, 11:46

टैक्सपेयर्स के लिए क्या?

वितमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है, 'मैं टैक्स विभाग के अधिकारियों को निर्देश देती हूं कि भरोसा करें। आर्थिक सेक्टर में हम सुधार करेंगे। हम इंश्योरेंस सेक्टर पर ध्यान देंगे। हम विदेशी निवेश को आसान करेंगे। सर्विसेज ऑफ इंडिया पोस्ट बैंक को ग्रामीण इलाकों पर केंद्रित किया जाएगा। ग्रामीण क्रेडिट स्कोर पर ध्यान दिया जाएगा। पेंशन प्रोडक्शन के लिए अलग सेटअप तैयार किया जाएगा। अगले सप्ताह नया इनकम टैक्स बिल आ रहा है।'

February 01, 11:44

डोमोस्टिक इलेक्ट्रॉनिक इंडस्ट्री पर ध्यान दिया जाएगा

डोमोस्टिक इलेक्ट्रॉनिक इंडस्ट्री के विकास पर सरकार ध्यान देगी। मैकेनिज्म को सुधारा जाएगा। सरकार इन्हें सुधारने के लिए आर्थिक मदद देगी।

February 01, 11:41

निजी सेक्टर के लिए रिसर्च और डेवलेपमेंट पर ध्यान

वीजा नियमों को आसान किया जाएगा। निजी सेक्टर के लिए रिसर्च और डेवलेपमेंट पर ध्यान दिया जाएगा। इसके लिए 20 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया जाएगा। HEAL इंडिया मिशन पर ध्यान दी जाएगी।

February 01, 11:39

प्रतिलिपियों के संरक्षण पर जोर देगी सरकार

प्रतिलिपियों के संरक्षण पर सरकार ध्यान देगी।

February 01, 11:39

प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना पर जोर

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना का दायरा बढ़ाया जाएगा। यह 100 जिलों में लागू होगा, जहां उत्पादन कम है। फसलों को उन्नत किया जाएगा। कृषि क्षमता बढ़ाएगी, अच्छे उत्पादन और सींचाई व्यवस्था पर ध्यान दी जाएगी। 

February 01, 11:36

स्वामी फंड की स्थापना

स्वामी फंड की स्थापना की स्थापना की जाएगी। इस योजना का लाभ किराए पर रह रहे लोगों को मिलेगा।

February 01, 11:33

उड़ान स्कीम पर खर्च करेगी सरकार

सरकार दिल्ली से लेकर उत्तरी हिस्से तक उड़ान स्कीम पर खर्च किया जाएगा। बिहार के लिए विशेष योजनाएं लॉन्च की जाएंगी। पटना एयरपोर्ट पर ध्यान दिया जाएगा। कोसी प्रोजेक्ट मिथिला लॉन्च किया जाएगा। वेस्टर्न कोसी कैनाल किसानों के लिए लॉन्च किया जाएगा। यहां 51 हजार हेक्टेयर जमीनों पर खेती होगी। माइनिंग सेक्टर पर भी काम किया जाएगा। स्टेट माइनिंग स्कीम पर सरकार ध्यान देगी।

February 01, 11:32

जहाज डिजाइनिंग के लिए क्या खास है?

शिप बिल्डिंग सेक्टर बनाए जाएंगे। नई सुविधाएं दी जाएंगी। मैरिटाइम डेवलेपमेंट फंड 25 हजार करोड़ रुपये की व्यवस्था की जाएगी। 49 प्रतिशत सरकार खर्च वहन करेगी, शेष प्राइवेट सेक्टर करेगा।

February 01, 11:3

पावर सेक्टर को क्या मिलेगा?

पावर सेक्टर में सुधार किया जाएगा। 100 गीगावाट बिजली के उत्पादन का लक्ष्य 2027 तक के लिए रखा गया है। प्राइवेट सेक्टर के साथ भी भागीदारी की जाएगी। इसके लिए संविधान में संशोधन किया जाएगा। नया एक्ट लाया जाएगा। 5 छोटे न्यूक्लियर प्लांट 2033 से पहले शुरू किए जाएंगे।

February 01, 11:29

इन्फ्रास्ट्रक्चर और ग्रामीण जल मिशन पर ध्यान दिया जाएगा

देश के बुनियादी ढांचे पर काम किया जाएगा। ग्रामीण इलाकों पर ध्यान दिया जाएगा। बेहतर राज्य व्यवस्था की स्थापना की जाएगी। लोगों तक पानी पहुंचाया जाएगा। 1 लाख करोड़ रुपये शहरों के विकास पर खर्च किए जाएंगे। पानी और साफ-सफाई पर खर्च किया जाएगा।

February 01, 11:28

MSMEs के लिए क्या होगा खास, पढ़ें

 

 

February 01, 11:26

कैंसर से हेल्थ केयर तक, देश को क्या-क्या मिलेगा?

देश के अलग-अलग जिलों के अस्पतालों में कैंसर सेक्टर बनाए जाएंगे। स्ट्रीटवेंडर्स के लिए योजना लाई जाएगी। उन्हें मिलने वाले कर्ज की राशि बढाई जाएगी। नए दौर की अर्थव्यवस्था के लिए ईश्रम रजिस्ट्रेशन होगा। उन्हें पीएम जन आरोग्य योजना का लाभ मिलेगा।

February 01, 11:22

भारतीय भाषा पुस्तक योजना पर जोर

नेशनल सेक्टर फॉर स्किल एक्सिलेंस की योजना लॉन्च की जाएगी। 5 उत्कृष्ट क्षेत्रों में इसका शुभारंभ किया जाएगा। भारतीय पुस्तक भाषा योजना पर जोर दिया जाएगा।

February 01, 11:21

किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाई जाएगी

किसानों के उत्पादों के मूल्य संवर्धन के जरिए आय बढ़ाई जाएगी। किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 5 लाख तक बढ़ाई जाएगी।

February 01, 11:19

किस अलग-अलग सेक्टर पर जोर दिया जाएगा?

वित्तमंत्री ने हेल्थ केयर सेक्टर से लेकर कृषि तक के विकास का ऐलान किया है। सरकार अन्नदाता, नारी और युवाओं के लिए खास ध्यान देगी।

 

February 01, 11:17

MSME के लिए क्या खास होगा?

MSME सेक्टर के लिए 10 लाख अलग क्रेडिट कार्ड जारी जाएंगी। ऑटोमैटेड फंड की स्थापना की जाएगी। 91हजार करोड़ से ज्यादा की राशि इसके लिए निर्धारित किया जाएगा। सरकार नए दायरे बढ़ाएगी। MSME की क्षमता बढ़ रही है। आदिवासी महिलाओं को भी ऋण दिया जाएगा। डेयरी और मत्स्य पालन के लिए 5 लाख की सहायत की जाएगी। सरकार उद्यमों के विकास पर जोर देगी।

February 01, 11:17

किन अहम क्षेत्रों में होगा सुधार?

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि बजट का ध्यान 6 अहम सेक्टर पर होगा। टैक्सेशन, नगरों के विकास, खादान, फाइनेंशियल सेक्टर और पावर रेग्युलेशन रिफॉर्म किए जाएंगे

February 01, 11:13

किसानों के लिए क्या होगा?

किसानों के लिए शुरू की गई योजनाओं से 1.7 करोड़ से ज्यादा किसानों को लाभ हुआ है। सरकार यूरिया प्लांट की स्थापना कर रही है, जिससे यूरिया का उत्पादन बढ़े। 12.5 लाख मीट्रिक टन यूरिया असम में उत्पादित हो रही है। इंडिया पोस्ट से ग्रामीणों को घर मिलेगा, अर्थव्यवस्था पर जोर दी जाएगी। मखाना किसानों के लिए विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। विश्वकर्मा योजना के जरिए किसानों को लाभ दिया जाएगा। सरकार ने बताया है कि तिलहन का उत्पादन 50 फीसदी तक बढ़ गया है।

February 01, 11:12

बिहार पर ध्यान

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने सदन में कहा है कि विकास पर ध्यान दिया जाएगा। बिहार के लिए विशेष योजनाएं शुरू की जाएंगी। विज्ञान और प्रौद्योगिकी का लाभ किसानों तक पहुंचाया जाएगा।

February 01, 11:07

गरीब, नारी, महिला के लिए होगा काम

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, 'देश में किसान, गरीब और महिलाओं पर ध्यान दिया जाएगा। हेल्थकेयर सेक्टर को सौगात दी जाएगी। विकास कार्यों पर जोर दिया जाएगा। ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सुविधआओं की बढ़ोतरी पर ध्यान दिया जाएगा। ग्रामीण महिलाओं और युवाओं पर ध्यान दिया जाएगा। वंचित वर्ग को अतिरिक्त सहायता दी जाएगी। देश की अर्थव्यवस्था को गति दी जाएगी।'

February 01, 11:06

विपक्ष ने किया वॉकआउट

बजट के दौरान ही विपक्षी सांसद सदन से बाहर चले गए हैं। उन्होंने बजट का बहिष्कार किया है।

February 01, 10:41

जयराम रमेश ने क्या कहा?

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने क्या कहा, 'बजट से हमें उम्मीदें नहीं है। मध्यम वर्ग को राहत मिलेगी या नहीं यह देखने वाली बात होगी। क्या लोगों को टैक्स टेररिज्म से राहत मिलेगी या नहीं, यह देखने वाली बात होगी। हमने जीएसटी में सुधार की उम्मीद जताई है।'

 

February 01, 10:39

केंद्रीय बजट पर क्या सोचती है JDU?

जेडीयू सासंद संजय कुमार झा ने कहा, 'देश की अर्थव्यवस्था सही रास्ते पर है। जिस तरह अर्थव्यवस्था बढ़ी है, दुनिया की 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह हुआ है। उनकी सरकार में गरीबों का ख्याल रखा जा रहा है। लोगों को राहत मिलेगी। प्रधानमंत्री का ध्यान बिहार पर है। हम यही इस बजट में भी उम्मीद कर रहे हैं।'

February 01, 10:27

राष्ट्रपति ने वित्तमंत्री को खिलाई दही चीनी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पुरानी परंपरा निभाई है। राष्ट्रपति ने वित्त मंत्री को दही खिलाई है।

 

February 01, 10:24

संसद भवन के लिए रवाना हुए पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद भवन की ओर से रवाना हुए हैं। 10.25 बजे कैबिनेट की बैठक होगी।

 

February 01, 10:21

बजट पर गजेंद्र सिंह शेखावत ने क्या कहा?

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, 'बजट देश के वेलफेयर के लिए होगा, आम लोगों की भलाई के लिए होगा, गरीबों की भलाई के लिए होगा। विकसित भारत की ओर बढ़ने की दिशा में काम किया जाएगा।'

February 01, 09:40

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मुलाकात की है।

 

February 01, 09:16

संसद भवन पहुंच गई है बजट की कॉपी

बजट की कॉपी संसद भवन में पहुंच गई है। सुबह 10.25 पर कैबिनेट की संसद भवन में बैठक होगी, जिसके बाद बजट को मंजूरी दी जाएगी। बजट की प्रति संसद भवन पहुंच गई है।

February 01, 09:14

वित्त मंत्रालय पहुंची निर्मला सीतारमण

वित्तमंत्री निर्मला सीतारण वित्त मंत्रालय पहुंच गई हैं। यहां से वह राष्ट्रपति भवन की ओर रवाना होंगी।

 

February 01, 08:14

बजट से पहले सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, दिल्ली से मुंबई कितना रहेगा दाम?

आज 1 फरवरी को बजट से पहले एलपीजी सिलेंडर के ग्राहकों को बड़ी राहत मिली है। एलपीजी सिलेंडर सस्ता हो गया है। तेल कंपनियों के आज 19 किलोग्राम वाले कर्मशियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की है। इस सिलेंडर का दाम 7 रुपये तक घट गया हैपढ़ें पूरी खबर

February 01, 08:04

गरीब तबके की उम्मीदें क्या हैं?

मुंबई के एक शख्स ने कहा कि आम आदमी अपना पेट पाल सके, यह बेहद जरूरी है। 10 से 15 लाख रुपये की साला आय वालों के लिए टैक्स घटाया जाए। महंगाई को नियंत्रण में लाया जाना चाहिए। ताकि आम आदमी भी अपना भरण-पोषण कर सके और निम्न वर्ग का और विकास हो सके...जहां तक ​​टैक्स स्लैब का सवाल है, तो अच्छा होगा कि 10-15 लाख रुपये की आय वालों को कुछ छूट दी जाए।

 

February 01, 08:01

महाराष्ट्र की महिलाओं को क्या उम्मीदें हैं?

मुंबई की महिलाओं का कहना है कि बजट में महिलाओं के लिए सरकार कुछ करे। मुंबई के एक बैंकर ने कहा, 'सबसे महत्वपूर्ण बात यह होगी कि वेतनभोगियों के लिए टैक्स स्लैब में कुछ छूट दी जाएगी। ऐसा कई सालों से नहीं हुआ है, लेकिन ऐसा किया जाना चाहिए। वे हर साल महिलाओं को मुआवज़ा देते हैं।'

 

February 01, 07:58

बजट पर क्या सोचती हैं महिलाएं?

केंद्रीय बजट से महिलाओं को बहुत उम्मीदें हैं। आम बजट पर दिल्ली की एक स्कूल में टीचर संगीता सिंह ने कहा, 'एक गृहिणी के रूप में, मुझे लगता है कि महंगाई दर पर अंकुश लगाया जाना चाहिए। सरकार को महंगी यात्रा को लेकर कुछ करना चाहिए। जिन लोगों का बड़ा परिवार है, उन्हें घर चलाने में दिक्कतें आ रही हैं।'

 

February 01, 06:51

2047 तक कैसे बनेगा विकसित भारत? इकोनॉमिक सर्वे में बताया ये रास्ता

2047 तक विकसित भारत बनने के लिए क्या करना होगा? इकोनॉमिक सर्वे में इसका रास्ता बताया गया है। शुक्रवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2024-25 का आर्थिक सर्वे पेश किया था। इसमें सुझाव दिया गया है कि अगर विकसित भारत बनाना है तो अगले दो दशकों तक हर साल 8 फीसदी की विकास दर बनाए रखना जरूरी है। पढ़ें पूरी खबर

February 01, 06:44

बजट से आम आदमी को उम्मीदें क्या हैं?

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज मोदी 3.0 के तहत अपना लगातार आठवां केंद्रीय बजट पेश करेंगी। वित्त मंत्री सबसे पहले सुबह करीब 11 बजे लोकसभा में बजट पेश करेंगी। ये दस्तावेज राज्यसभा में पेश किए जाएंगे। मोदी सरकार के तहत यह वित्त मंत्री का दूसरा पूर्ण केंद्रीय बजट होगा, जिसे 2024 में तीसरे कार्यकाल के लिए वोट दिया गया था। सरकार की आधिकारिक केंद्रीय बजट वेबसाइट indiabudget.gov.in पर बजट की लाइव कार्यवाही देखी जा सकती है। PIB का YouTube चैनल भी लाइव भाषण प्रसारित होगा। सदन की कार्यवाही 11 बजे से शुरू होगी।

February 01, 06:37

पुराने और नए टैक्स रिजीम पर क्या हैं उम्मीदें?

टैक्स पेयर्स दोनों कर व्यवस्थाओं के तहत स्टैंडर्ड डिडक्शन में इजाफे की उम्मीद कर रहे हैं। पुराने टैक्स रिजीम में 50,000 रुपये के स्टैंडर्ड डिडक्शन की व्यवस्था है। नई कर व्यवस्था के तहत लोग राहत की मांग कर रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना ​​है कि चूंकि सरकार नई व्यवस्था को और अधिक आकर्षक बनाना चाहती है, इसलिए पुरानी कर व्यवस्था में किसी भी लाभ को पेश किए जाने की संभावना कम है। फिलहाल इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने वाले 72 प्रतिशत लोगों ने नई कर व्यवस्था का विकल्प चुना है।

February 01, 06:35

कहां देख सकते हैं केंद्रीय बजट?

सरकार की आधिकारिक केंद्रीय बजट वेबसाइट indiabudget.gov.in पर केंद्रीय बजट की लाइव कार्यवाही देख सकते हैं। वित्तमंत्री की बजट स्पीच संसद के आधिकारिक YouTube चैनल पर देख सकते हैं। खबरगांव पर पल-पल की अपडेट पढ़ सकते हैं।

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap