logo

ट्रेंडिंग:

RBI के नए गवर्नर होंगे संजय मल्होत्रा, जान लीजिए क्या है परिचय

RBI के नए गवर्नर के रूप में IAS अधिकारी संजय मल्होत्रा को नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल 3 साल का होगा और वह शक्तिकांत दास की जगह लेंगे।

sanjay malhotra

संजय मल्होत्रा, Photo: Social Media

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) को अपना नया गवर्नर मिल गया है। इस बार वित्त मंत्रालय में काम कर रहे संजय मल्होत्रा को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, संजय मल्होत्रा 11 दिसंबर 2024 से अगले तीन साल तक के लिए RBI के गवर्नर होंगे। वह आरबीआई के मौजूदा गवर्नर शक्तिकांत दास की जगह लेंगे। शक्तिकांत दास का कार्यकाल 10 दिसंबर को खत्म हो रहा है।

 

संजय मल्होत्रा RBI के 26वें गवर्नर होंगे। उनसे पहले यह काम संभाल रहे शक्तिकांत दास पिछले 6 साल से RBI के गवर्नर पद पर काबिज थे। उर्जित पटेल के अचानक इस्तीफे के बाद शक्तिकांत दास को आरबीआई का गवर्नर बनाया गया था।

कौन हैं संजय मल्होत्रा?

 

संजय मल्होत्रा साल 1990 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वह आईआईटी कानपुर से कंप्यूटर साइंस में बीटेक और अमेरिका की प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से पब्लिक पॉलिसी में मास्टर्स कर चुके हैं। 33 साल के अपने करियर में वह ऊर्जा, वित्त, टैक्स, आईटी और खनिज जैसे विभागों में काम कर चुके हैं। मौजूदा समय में वह वित्त मंत्रालय में रेवेन्यू सेक्रेटरी के तौर पर काम कर रहे हैं। इससे पहले वह वित्त विभाग में ही सचिव के पद पर थे।

 

 

टैक्स और वित्त से जुड़े विषयों पर लंबा काम होने की वजह है वह केंद्र सरकार की टैक्स नीतियों से जुड़े मामलों पर काम करते हैं। डायरेक्ट और इनडायरेक्ट टैक्स से जुड़ी नीतियां बनाने में भी उनका अहम योगदान रहा है।

 

कहां-कहां किया काम?

 

मूलरूप से राजस्थान के निवासी संजय मल्होत्रा राजस्थान काडर के ही अधिकारी हैं। उनकी शुरुआत लैंड रेवेन्यू मैनेजमेंट के लिए एसडीओ के तौर पर साल 1992 में हुई थी। इसके बाद वह स्वास्थ्य विभाग में डिप्टी सेक्रेटरी बने। 1996 से 1998 तक चितौड़गढ़ के जिलाधिकारी रहे। इसके बाद कृषि विभाग में डायरेक्टर बने। साल 2000 में 10 महीने के लिए वह अंतरिक्ष विभाग के डिप्टी सेक्रेटरी रहे।  साल 2007 से 2018 तक वह राजस्थान सरकार के खनिज विभाग, आईटी, कमर्शियल टैक्स और ऊर्जा विकास विभाग के लिए काम करते रहे। 

 

साल 2020 में केंद्रीय नियुक्ति पर ऊर्जा विभाग में अडिशनल सेक्रेटरी बनकर दिल्ली आ गए। 2020 से 2022 तक वह रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन कॉरपोरेशन (REC) के चेयरमैन और एमडी रहे। 2022 से अब तक वह वित्त विभाग में ही काम कर रहे हैं। पहले वह सेक्रेटरी रहे, फिर ओएसडी बने और मौजूदा समय में राजस्व सेक्रेटरी के तौर पर काम कर रहे हैं।

Related Topic:#Sanjay Malhotra

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap