फेसबुक की मूल कंपनी मेटा प्लेफॉर्म इस हफ्ते वैश्विक स्तर पर अपने कर्मचारियों की छंटनी करेगी। इसकी शरुआत आज से हो चुकी है। कपंनी सुबह से कर्मचारियों को छंटनी का नोटिस भेज रही है। बता दें कि इसका असर अमेरिका सहित कई देशों पर पड़ेगा। यह कदम मशीन लर्निंग इंजीनियरों की भर्ती में तेजी लाने के लिए उठाया गया है। शुक्रवार को मेटा कर्मचारियों को एक इंटरनल मेमो के जरिए इसकी जानकारी दी गई थी।
मेटा की हेड ऑफ पीपल जेनेल गेल के लिखे गए मेमो के अनुसार, अमेरिका सहित कई देशों में छंटनी का नोटिस सोमवार सुबह 5 बजे तक भेद दिया जाएगा। इसमें जर्मनी, फ्रांस, इटली और नीदरलैंड के कर्मचारी प्रभावित नहीं होंगे। वहीं, यूरोप, एशिया और अफ्रीका के 12 से अधिक देशों के कर्मचारियों को 11 फरवरी से 18 फरवरी के बीच नोटिस जारी कर दिया जाएगा।
3 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकालेगी META
बता दें कि मेटा 5 फीसदी सबसे कम प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को हटाने की योजना बना रही है। मेमो इसे परफोर्मेंस टर्मिनेशन बताया गया है। इस दौरान मेटा 3 हजार से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रही है। CEO मार्क जकरबर्ग ने इस फैसले पर कहा कि कंपनी अपने परफोर्मेंस को ऊपर रखना चाहती है। इसी के तहत कमजोर प्रदर्शन करने वालों को जल्दी हटाने पर कंपनी का जोर है। बता दें कि जकरबर्ग ने पहले ही चेतावनी दी थी कि 2024 और 2025 कंपनी के लिए चुनौतिपूर्ण साल रहेगा।
यह भी पढे़ं: क्या सच में बदल रहा है Zomato का नाम? यहां जानें सच
AI पर अधिक जोर
बताया जा रहा है कि मेटा अब मशीन लर्निंग इंजीनियर्स और AI ऑपरेटेड रोल्स पर ज्यादा जोर दे रही है। न केवल मेटा बल्कि गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन और स्ट्राइप जैसी अन्य टेक कंपनी भी 2025 में अपने कर्मचारियों की संख्या में कटौती करेगी।