देश के सबसे अमीर शख्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के करीबी रहे प्रकाश शाह चर्चा का विषय बने हुए हैं। मुकेश अंबानी के राइट हैंड कहे जाने वाले रिलायंस इंडस्ट्री के सीनियर अधिकारी प्रकाश शाह ने सांसारिक मोह-माया को त्यागते हुए साधु जीवन अपना लिया है। प्रकाश शाह ने जो नौकरी छोड़ी है उसमें उनकी सैलरी सालाना करीब 75 करोड़ रुपये थी। वह रिलायंस इंडस्ट्रीज के वाइस प्रेसिडेंट थे और कहा जाता है कि मुकेश अंबानी उनसे पूछे बिना कोई भी बड़ा फैसला नहीं लेते थे। सभी के मन में यही सवाल है कि इतने बड़े पद पर होने के बावजूद उन्होंने संन्यासी जीवन चुनने का फैसला क्यों किया?
प्रकाश शाह ने 63 साल की उम्र में रिटायरमेंट ली थी। इसके तुरंत बाद उन्होंने 'दीक्षा' ले ली। प्रकाश शाह और उनकी पत्नी नैना शाह ने महावीर जयंती के अवसर पर दीक्षा ग्रहण की। वह बहुत पहले ही दीक्षा लेना चाहते थे लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसे कुछ समय के लिए टाल दिया था। दीक्षा एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें एक व्यक्ति सादा जीवन जाता है। साथ ही वह मोक्ष पाने के लिए अच्छे कर्म करता है।
यह भी पढ़ें: सरकार का टैक्स कलेक्शन तो बढ़ा लेकिन कुल रेवेन्यू घट कैसे गया?
कैसा रहा करियर?
प्रकाश शाह ने केमिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है। उन्होंने IIT बॉम्बे से पोस्ट ग्रेजुएशन भी किया है। उनका करियर शानदार रहा है और वह कई अहम पदों पर रहे हैं। उनकी पत्नी कॉमर्स ग्रेजुएट हैं। इन दोनों के 2 बेटे भी हैं जिनमें से एक बेटे ने कुछ साल पहले दीक्षा ले ली थी। उनके दूसरे बेटे की शादी हो चुकी है और उनका एक बच्चा भी है।
रिलायंस में थे बड़ा नाम
प्रकाश शाह रिलायंस इंजस्ट्रीज में एक बड़ा चेहरा थे। उन्हें मुकेश अंबानी का करीबी माना जाता था। रिलायंस इंडस्ट्रीज में काम करने के दौरान उन्होंने कंपनी के कई बड़े प्रोजेक्ट्स को सफलतापूर्वक संभाला ।उन्होंने जामनगर पेटकोक गैसिफिकेशन प्रोजेक्ट और पेटकोक मार्केटिंग जैसे बड़े प्रोजेक्ट में महत्वपूर्ण योगदान दिया और पूरी जिम्मेदारी उठाई। रिलायंस में काम करने के दौरान उन्होंने अपनी छवि मुकेश अंबानी के सबसे भरोसेमंद सख्स के रूप में बनाई। बताया जाता है कि मुकेश अंबानी हर बड़ा फैसला करने से पहले उनकी राय जरूर लेते थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, जब प्रकाश शाह ने रिटायर्मेंट लिया उस समय उनकी सैलरी करीब 75 लाख रुपये सालाना थी।
साधु बनकर रहेंगे
रिलांयस में काम के दौरान मंहगी कारों, होटलों में घूमने वाले प्रकाश शाह का जीवन पूरी तरह से बदल चुका है। उन्होंने संसार की सारी भौतिक सुख-सुविधाओं को त्याग दिया है और अब उन्होंने आत्मिक शांति और मोक्ष की राह को चुन लिया है। अब वह एक साधु की तरह नंगे पैर चलते हैं। मुंबई के बोरीवली में उनका दीक्षा समारोह आयोजित किया गया था। प्रकाश शाह की उम्र अभी 64 साल है।