logo

ट्रेंडिंग:

कलीग से था रोमांटिक रिलेशन, नेस्ले ने CEO को किया बर्खास्त

स्विस कंपनी नेस्ले अपने सीईओ लॉरेंट फ्रीक्स को पद से हटा दिया है। फ्रीक्स ऑफिस की कलीग के साथ रोमांटिक रिलेशनशिप में थे, इसलिए उन्हें बर्खास्त कर दिया गया है।

Laurent Freixe

लॉरेंट फ्रीक्स। (Photo Credit: Social Media)

चॉकलेट और टॉफियां बनाने वाली नेस्ले को अपने सीईओ की ऑफिस में रिलेशनशिप पसंद नहीं आई, इसलिए उन्हें बर्खास्त कर दिया। कंपनी ने बताया कि सीईओ लॉरेंट फ्रीक्स को 'अघोषित संबंधों' की जांच के बाद पद से हटा दिया गया है। 


कंपनी ने बयान में कहा कि ऐसे अघोषित संबंध नेस्ले की आचार संहिता का उल्लंघन है। फ्रीक्स एक साल से नेस्ले के सीईओ थे और अब उनकी जगह फिलिप नवरातिल लेंगे। 


नेस्ले के चेयरमैन पॉल बुल्के ने बताया कि जांच के बाद यह फैसला लिया गया है, जो जरूरी था। उन्होंने कहा कि नेस्ले के वैल्यूज और गवर्नेंस कंपनी की मजबूत नींव है। हालांकि, उन्होंने जांच के बारे में और ज्यादा जानकारी नहीं दी।

कंपनी ने क्या बताया?

नेस्ले ने बताया कि जांच में सामने आया है कि लॉरेंट फ्रीक्स एक कलीग के साथ 'रोमांटिक रिलेशन' में थे और उन्होंने इस रिलेशन के बारे में जानकारी नहीं दी थी, जो कंपनी के नियमों का उल्लंघन है।


कंपनी ने बताया कि इस मामले की जांच की गई। यह जांच चेयरमैन पॉल बुल्के की निगरानी में हुई थी। यह जांच कंपनी के इंडिपेंडेंट डायरेक्टर पाब्लो इस्ला ने की थी। फ्रीक्स को बर्खास्त करते हुए चेयरमैन पॉल बुल्के ने कहा कि यह बहुत जरूरी फैसला था।

 

यह भी पढ़ें-- गूगल और मेटा के साथ मुकेश अंबानी की रिलायंस ने क्या बड़ी डील की?

1986 से नेस्ले से जुड़े थे फ्रीक्स

जॉन फ्रीक्स 1986 से नेस्ले के साथ जुडे थे। नेस्ले के अलावा कई और बड़ी कंपनियों में कई अहम पदों पर रहे हैं। जनवरी 2022 में उन्हें लैटिन अमेरिका का सीईओ बनाया गया था। अगस्त 2024 में उन्हें तत्कालीन सीईओ मार्क श्नाइडर की जगह सीईओ नियुक्त किया गया था।


वहीं, अब फ्रीक्स की जगह सीईओ बने फिलिप नवरातिल 2001 से नेस्ले से जुड़े थे। 2020 में वह नेस्ले की कॉफी स्ट्रैटजिक बिजनेस यूनिट में शामिल हुए। 2024 में उन्हें नेस्ले के नेस्प्रेस्सो डिविजन का सीईओ बनाया गया।

Related Topic:#Business News

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap