BSF में निकली बंपर भर्ती, 10वीं 12वीं, ITI पास कर सकते हैं अप्लाई
करियर
• DELHI 17 Aug 2025, (अपडेटेड 17 Aug 2025, 2:59 PM IST)
सीमा सुरक्षा बल यानी बीएसएफ में बंपर भर्तियां निकली हैं। अगर आप 10वीं 12वीं या आईआईटी पास हैं तो आप इन भर्तियों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

सीमा सुरक्षा बल, Photo Credit: PTI
देश के जो युवा देश के सुरक्षा बलों का हिस्सा बनना चाहते हैं, उनके लिए सीमा सुरक्षा बल यानी BSF में बंपर भर्ती निकली है। बीएसएफ ने हेड कांस्टेबल (रेडियो ऑपरेटर और रेडियो मेकैनिक) और ट्रेड्समैन (तकनीकी और सहायता पद) के तौर पर 4,700 से ज्यादा रिक्तियों पर भर्ती की घोषणा की है और इसकी प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। अगर आप 10वीं, 12वीं या ITI कर चुके हैं तो आप इसमें आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही ट्रेड्समैन कांस्टेबल के 3588 पदों पर भी भर्तियां निकली हैं।
बीएसएफ ने हेड कांस्टेबल (रेडियो ऑपरेटर) के 910 और हेड कांस्टेबल (रेडियो मैकेनिक) के 211 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट bsf.gov.in पर जाकर ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए 24 अगस्त से आवेदन शुरू होंगे और 23 सितंबर तक खुले रहेंगे। फॉर्म सिर्फ ऑनलाइन ही भरे जाएंगे। ट्रेड्समैन कांस्टेबल भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन हो रहे हैं आप 24 अगस्त तक कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें-- फिर आया UP पुलिस में दरोगा बनने का मौका, 4543 पदों पर होगी भर्ती
कौन कर सकता है अप्लाई?
अलग-अलग पदों पर भर्ती के लिए योग्यता अलग-अलग रखी गई है।
हेड कॉन्स्टेबल (रेडियो ऑपरेटर)
60% मार्क्स के साथ 12वीं पास (सब्जेक्ट : फिजिक्स, केमेस्ट्री, मैथ्स) या 10वीं के साथ 2 साल की आईटीआई डिग्री (सब्जेक्ट : रेडियो, टेलीविजन, इलेक्ट्रॉनिक्स, सीओपीए, जनरल इलेक्ट्रॉनिक्स, डाटा एंट्री ऑपरेटर)
हेड कॉन्स्टेबल (रेडियो मैकेनिक)
60% मार्क्स के साथ 12वीं पास (सब्जेक्ट : फिजिक्स, केमेस्ट्री, मैथ्स) या 10वीं के साथ 2 साल की आईटीआई डिग्री (सब्जेक्ट : रेडियो, टेलीविजन, जनरल इलेक्ट्रॉनिक्स, सीओपीए, इलेक्ट्रीशियन, फिटर, आईटी एंड ईएसएम, डेटा एंट्री ऑपरेटर, इक्विपमेंट मेंटेनेंस, कंप्यूटर हार्डवेयर, मैकेट्रॉनिक्स )।
इसके साथ ही उम्मीदवारों को उम्र सीमा का भी ध्यान रखना होगा। भर्ती के लिए न्यूनतम उम्र सीमा 18 साल है। अधिकतम उम्र सीमा अनारक्षित कैटेगरी में 25 साल, ओबीसी की 28 और एससी, एसटी कैटेगरी की 30 साल है। इन पदों पर चयन होने के बाद 25,500 से लेकर 80,100 रुपये तक सैलरी मिलेगी। इसके अलावा सेना की तरफ से अन्य सुविधाएं और अलाउंस भी मिलेंगे।
यह भी पढ़ें: स्कूलों में एंट्री से लेकर क्लास तक CCTV अनिवार्य, CBSE ने दिया आदेश
ट्रेड्समैन कांस्टेबल भर्ती
बीएसएफ ने कांस्टेबल ट्रेड्समैन पदों पर भी भर्तियां निकाली हैं। इस भर्ती के जरिए कुल 3588 पद भरे जाएंगे, इनमें 3406 पद पुरुष और 182 पद महिलाओं के लिए हैं। इन पदों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस अभी जारी है। 23 अगस्त 2025 तक आप इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट का 10वीं पास होना जरूरी है। साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई की भी डिग्री होनी चाहिए। भर्ती के लिए न्यूनतम उम्र सीमा 18 साल है। अधिकतम उम्र सीमा अनारक्षित कैटेगरी में 25 साल, ओबीसी की 28 और एससी, एसटी कैटेगरी की 30 साल है।
कैसे करें रजिस्ट्रेशन
- ऑफिशियल वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाएं।
- रजिस्ट्रेशन करके पासवर्ड के माध्यम से लॉग इन करें।
- मांगी गई डिटेल्स दर्ज करके डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- फॉर्म सब्मिट करें।
- इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।
यह भी पढ़ें-- राजस्थान में टीचर के 6500 पदों पर निकली भर्ती, 19 अगस्त से करें अप्लाई
बता दें कि इस भर्ती के लिए आपको फीस भी जमा करनी होगी। जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस के लिए 100 रुपए फीस और 59 रुपए सीएससी चार्ज के साथ कुल 159 फीस है।एससी, एसटी, महिला,एक्स सर्विसमैन को सिर्फ सीएससी चार्ज ही देना है।
कैसे होगा सिलेक्शन?
इस भर्ती में 6 अलग-अलग चरण हैं। इन सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों को नियुक्ति मिलेगी। इस भर्ती के लिए आपके पास शैक्षणिक योग्यता के साथ-साथ फिजिकल फिटनेश भी होनी चाहिए।
- फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट
- फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट
- कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- डिक्टेशन टेस्ट और पैराग्राफ रीडिंग टेस्ट
- मेडिकल एग्जाम
यह भी पढ़ें-- टीचर बनना है तो 12वीं के बाद करें यह कोर्स, बच जाएगा एक साल का समय
कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट का सिलेब्स?
कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट आपके बेसिक एप्टीट्यूड की जांच करेगा। इसमें अंग्रेजी, हिंदी, जनरल नॉलेज, न्यूमैरिकल एप्टीट्यूड, कलर्क एप्टीट्यूड और बेसिक कंप्यूटर नॉलेज से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। इन सभी विषयों की आप तैयारी कर सकते हैं। इसके साथ ही फिजिकल टेस्ट में पास होना भी जरूरी है।
और पढ़ें
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap