logo

ट्रेंडिंग:

UP-बिहार से राजस्थान-दिल्ली तक निकली बंपर भर्तियां, जानिए पूरा प्रोसेस

देश के युवाओं के पास अगस्त और सितंबर महीने में नौकरी पाने के कई विकल्प मौजूद हैं। बिहार, हरियाणा, यूपी, राजस्थान समेत कई जगह भर्तियां निकली हैं।

Jobs

सांकेतिक तस्वीर,Photo Credit: FreePik

अगस्त महीने में अलग-अलग पदों के लिए काफी वैकेंसी आई है। बिहार, राजस्थान से लेकर दिल्ली हरियाणा तक कई पदों पर भर्तियां निकली हैं। अलग-अलग पदों पर निकली यह वैकेंसी युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। अलग-अलग क्षेत्रों में निकली इन भर्तियों के लिए योग्यता भी अलग-अलग है। खबरगांव आपको इन्हीं के बारे में विस्तृत जानकारी देगा। अगर आप भी भर्ती की योग्यता शर्तों को पूरा करते हैं तो आप भी इन भर्तियों के लिए अप्लाई जरूर करें। 

 

बिहार स्टेट हेल्थ सोसाइटी ने 5006 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए 28 अगस्त तक अप्लाई किया जा सकता है। यह भर्ती नर्स दाई पदों पर निकली हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में चयन के बाद आपको 15,000 रुपये हर महीने सैलरी मिलेगी। इसके लिए आपके पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से सहायक नर्स की डिग्री होना जरूरी है। इसके साथ ही बिहार नर्सेज रजिस्ट्रेशन काउंसलिंग से उम्मीदवारों का रजिस्ट्रेशन होना भी जरूरी है। 21 से 40 साल के बीच के युवा इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं। कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के आधार पर चयन किया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें-- IB, CBI, R&W में कैसे मिलेगी नौकरी? जानिए कौन सी परीक्षा देनी होगी

स्कूल लेक्चरर की भर्ती 

राजस्थान में लेक्चरर के 3225 पदों पर भर्ती निकली है। इसके लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएट इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके साथ ही हिंदी का ज्ञान होना जरूरी है और राजस्थान के बारे में भी जानकारी होनी चाहिए। 20 से 40 साल के बीच के लोग इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती में रिटन टेस्ट, पीईटी और पीएसटी टेस्ट, पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर सिलेक्शन होगा। 

बिहार में ऑफिस अटेंडेंट बनें

बिहार में ऑफिस अटेंडेंट के 3727 पदों पर भर्ती निकली है। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। 25 अगस्त 2025 से इस भर्ती के लिए आवेदन शुरू होगा। इस भर्ती के लिए न्यूनतम योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। 18 से 37 साल तक के युवा इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती की चयन प्रक्रिया में प्रीलिम्स, मेन्स एग्जाम और डॉक्युमेंट वेरिफिरेशन शामिल है। सैलरी की बात करें तो लेवल-1 के हिसाब से सैलरी मिलेगी।

 

यह भी पढ़ें-- टीचर बनना है तो 12वीं के बाद करें यह कोर्स, बच जाएगा एक साल का समय

भारतीय जीवन बीमा निगम  में निकली भर्ती

भारतीय जीवन बीमा निगम (एसआईसी) ने 841 पदों पर असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (AAO) स्पेशलिस्ट, असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (AAO) जनरलिस्ट और असिस्टेंट इंजीनियर (AE) के पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट licindia.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। किसी मान्यता प्राप्त इंस्टीट्यूट से बैचलर डिग्री, बी.ई./बी.टेक. और लॉ में ग्रेजुएश डिग्री होनी चाहिए। योग्य उम्मीदवारों की उम्र 8 सितंबर 2025 को कम से कम 21 साल और अधिकतम 30 साल तक होनी चाहिए। प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर चयन होगा।

यूपी एसआई भर्ती

उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर (SI) की 4543 भर्तियां निकली हैं। किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएट इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट (uppbpb.gov.in) पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। अप्लाई करने की लास्ट डेट 11 सितंबर 2025 तय की गई है। इस भर्ती के लिए जो भी योग्य उम्मीदवार फॉर्म भरेंगे उन्हें लिखित परीक्षा देनी होगी। इस परीक्षा के बाद दस्तावेजों की जांच होगी और अंत में फिजिकल यानी शारीरिक परीक्षण किया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें-- विदेशी भाषा सीखें और बनाएं शानदार करियर, 12वीं के बाद करें ये कोर्स

दिल्ली एयरपोर्ट में भी निकली भर्ती

दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आईजीआईएएस ने 1446 पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें ग्राउंड स्टाफ और लोडर्स के पद हैं। उम्मीदवार igiaviationdelhi.com पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ के लिए 12वीं पास और लोडर्स के लिए 10वीं पास होना जरूरी है। 18 से 30 साल के युवा इसमें अप्लाई कर सकते हैं। इसमें चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। इस भर्ती के लिए आप 28 अगस्त तक अप्लाई कर सकते हैं। 

एएआई में जूनियर एग्जीक्यूटिव की भर्ती

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) ने जूनियर एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों के लिए 28 अगस्त से aai.aero पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए संबंधित विषय में इंजीनियरिंग की डिग्री और गेट 2023,2024 या 2025 का एग्जाम पास किया होना जरूरी है। इस भर्ती के लिए अधिकतम उम्र सीमा 27 साल है। इस भर्ती के लिए कोई परीक्षा नहीं होगी। गेट के स्कोर के आधार पर ही भर्ती होगी।

 

यह भी पढ़ें-- BSF में निकली बंपर भर्ती, 10वीं 12वीं, ITI पास कर सकते हैं अप्लाई

अन्य भर्तियां

इंडियन नेवी में सिविलियन ट्रेड्समैन स्किलड के 1200 पदों पर वैकेंसी निकली है। उम्मीदवार indiannavy.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। अप्लाई करने की लास्ट डेट 2 सितंबर है। शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो आपने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास की होनी चाहिए। साथ ही इंग्लिश की नॉलेज होना जरूरी है। इसके अलावा संबंधित ट्रेड में अप्रेंटिसशिप पूरी की होनी चाहिए। 18 से 25 साल तक के युवा इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

 

इसके अलावा ईस्टर्न कोल फील्ड्स में 1123 पदों पर अप्रेंटिसशिप के लिए भर्ती निकली है। उम्मीदवार easterncoal.nic.in पर जाकर 11 सितंबर तक अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए संबंधित विषय में 55 प्रतिशत नंबरों के साथ ग्रेजुएशन किया होना जरूरी है। 

 

हरियाणा इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड ने डेटा एंट्री ऑपरेटक के पद पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार harton.org.in पर अप्लाई कर सकते हैं। इसमें रिटन एग्जाम, टाइपिंग टेस्ट के आधार पर चयन होगा। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट भी होगा।

Related Topic:#Career News#Jobs

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap