logo

ट्रेंडिंग:

UP में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती: तैयारी से पढ़ाई तक, सब जानिए

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 1253 असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए सिलेबस और डिटेल्ड नोटिफिकेशन भी अब जारी कर दिया गया है।

uppsc

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit: Freepik

 यूपी में सरकारी कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती निकली है। इस भर्ती के जरिए कुल 1253 पद भरे जाएंगे। असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए यह एक सुनहरा मौका है।  गुरुवार 4 सितंबर से इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और इच्छुक उम्मीदवार 6 अक्टूबर तक आवेदन फॉर्म जमा करवा सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार uppsc.up.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। 5 साल के लंबे इंतजार के बाद निकली इस भर्ती के लिए लाखों युवा तैयारी कर रहे हैं।

 

यह भर्ती तीन चरणों में होगी। पहले चरण में प्रीलिम्स होगा उसमें क्वालिफाई करने के बाद मेंन्स की परीक्षा होगी। जो भी उम्मीदवार इसमें क्वालिफाई कर लेंगे उनको इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। उम्मीदवार अपने सब्जेक्ट के हिसाब से दिए गए सिलेबस के अनुसार तैयारी कर सकते हैं। 

 

यह भी पढ़ें-- यूपी में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का मौका, 1253 पदों पर निकली भर्ती

क्या है सिलेबस?

इस भर्ती के जरिए वनस्पति विज्ञान, रसायन (केमिस्ट्री), वाणिज्य, अर्थशास्त्र, शिक्षाशास्त्र, अंग्रेज़ी, भूगोल, हिन्दी, इतिहास, गृह विज्ञान, गणित, पशु विज्ञान (जूलॉजी), दर्शनशास्त्र, शारीरिक शिक्षा, भौतिक विज्ञान, राजनीतिक विज्ञान, मनोविज्ञान, संस्कृत, समाजशास्त्र, उर्दू, जन्तु विज्ञान, सांख्यिकी, कम्प्यूटर साइंस तथा फारसी (परसियन), चित्रकला (ड्राइंग और पेंटिंग), संगीत गान, संगीत वादन  (सितार) और संगीत वादन  (तबला) के लिए असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए मास्टर डिग्री और UGC NET की आवश्यकता है। इस भर्ती के लिए सब्जेक्ट के अनुसार सिलेबस डिटेल्ड नोटिफिकेशन की पीडीएफ में दिया गया है। यह पीडीएफ आप आधिकारिक वेबसाइट (uppsc.up.nic.in) पर जाकर नोटिफिकेशन सेक्शन से डाउनलोड कर सकते हैं। 

एग्जाम पैटर्न

इस भर्ती के नोटिफिकेशन में एग्जाम पैटर्न की डिटेल्स भी दी गई हैं। तीन चरणों में होने वाली इस भर्ती के पहले चरण प्रीलिम्स में वस्तुनिष्टपरक 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। इनमें सामान्य अध्ययन के 30 प्रश्न और हर एक ऑप्शनल सब्जेक्ट के 90 प्रश्न और मैथ्स के 70 प्रश्न आते हैं। यह 150 नंबरों की परीक्षा होगी, जिसके लिए 2 घंटों का समय मिलेगा। 

 

 

मेंन्स में दो भागों में 10-10 प्रश्न पूछे जाएंगे। यह परंपरागत तरीके से होगा और कुल 200 नंबरों का होगा। पहले भाग से 80 नंबर और दूसरे से 120 नंबर मिलेंगे। इस परीक्षा के लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा। पहले खंड में 10 प्रश्न लघुउत्तरीय होंगे, जिनके उत्तरों की सीमा 125 शब्दों में होगी। इसमें हर प्रश्न के 8 नंबर मिलेंगे।

 

यह भी पढ़ें-- 28 बैंकों में निकली बंपर भर्ती, जानिए कब, कहां और कैसे करें अप्लाई

 

 

दूसरे खंड में 10 प्रश्न दीर्घ उत्तरीय होंगे, जिनके उत्तरों की सीमा 200 शब्दों में होगी। इस भाग में हर एक प्रश्न के 12 नंबर मिलेंगे। इस परीक्षा के तीसरे चरण में इंटरव्यू होगा। यह इंटरव्यू 25 नंबरों का होगा। इंटरव्यू के बारे में अन्य कोई भी जानकारी अभी शेयर नहीं की गई है। 

 

यह भी पढ़ें-- 12वीं के बाद AI में बनाएं करियर, 6 महीने से 4 साल तक के बेस्ट कोर्स

कैसे करें तैयारी?

इस भर्ती के लिए तैयारी करने के लिए उम्मीदार अपने सब्जेक्ट (जैसे बॉटनी, केमिस्ट्री, जूलॉजी, हिंदी, अंग्रेज़ी, इतिहास) का पूरा सिलेबस वेबसाइट पर दिए गए सिलेबस को अच्छी तरह समझें और उसके महत्वपूर्ण टॉपिक की तैयारी करें। साथ ही जनरल स्टडीज के हिस्से  जैसे,  सामान्य विज्ञान, करंट अफेयर्स, भारतीय इतिहास, राजनीति, अर्थव्यवस्था और भूगोल की रेगुलर पढ़ाई करें। तैयारी के लिए पिछले साल के प्रश्न पत्र देखें और मॉक टेस्ट देकर अपनी तैयारी जांच लें।

Related Topic:#UPPSC#Career News

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap