logo

ट्रेंडिंग:

बेनीपुर विधानसभा: इस सीट पर कभी नहीं जीती RJD, नीतीश का रहा है जलवा

बेनीपुर विधानसभा सीट सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित सीट है। इस सीट का गठन साल 1967 में हुआ था और इसके बाद बेनीपुर में तीन विधानसभा चुनाव लड़े गए लेकिन इसके बाद में इस विधानसभा को खत्म कर दिया गया।

Benipur Assembly constituency

बेनीपुर विधानसभा सीट। Photo Credit- Khabargaon

बेनीपुर विधानसभा सीट बिहार के दरभंगा जिले में आती है। यह दरभंगा की 10 विधानसभा सीटों में से एक है। बेनीपुर क्षेत्र दरभंगा के पूर्वी हिस्से में स्थित है। इसके पूरब में सुपौल और दक्षिण में समस्तीपुर जिले आते हैं। बेनीपुर की जिला मुख्यालय से दूरी 30 किलोमीटर है। एसएच 56 बेनीपुर को दरभंगा शहर से जोड़ता है। बेनीपुर अर्ध-शहरी इलाका है, जहां छोटे कस्बों और ग्रामीण बस्तियों का मिश्रण देखने को मिलता है। बेनीपुर में भगवान हनुमान मंदिर और नवादा दुर्गा मंदिर, मोहम्मदी मस्जिद, दरगाह आशापुर शरीफ प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हैं। बेनीपुर ब्लॉक में ही बेनीपुर बलहा रेलवे स्टेशन है। बेनीपुर से ही कमला नदी होकर बहती है। हालांकि, बेनीपुर में मूलभूत सुविधाओं की कमी के साथ में यहां उच्च शिक्षा के लिए ढांचे की मांग होती रही है।

मौजूदा समीकरण?

बेनीपुर विधानसभा सीट सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित सीट है। इस सीट का गठन साल 1967 में हुआ था और इसके बाद बेनीपुर में तीन विधानसभा चुनाव लड़े गए लेकिन इसके बाद में इस विधानसभा को खत्म कर दिया गया। मगर, साल 2008 में परिसीमन आयोग की सिफारिशों के बाद बेनीपुर विधानसभा सीट दोबारा अस्तित्व में आ गई।

 

यह भी पढ़ें: बड़हरिया विधानसभा: बच्चा पांडेय जीतेंगे या NDA पलटेगी बाजी?

 

बेनीपुर में 2010 से बीजेपी और जेडीयू का कब्जा है। इस सीट पर आरजेडी कभी खाता नहीं खोल पाई है। 2010 में बेनीपुर से गोपाल जी ठाकुर बीजेपी के टिकट पर विधायक चुने गए थे। इसके बाद 2015 में जेडीयू-आरजेडी का गठबंधन था और दोनों क्षत्रप पार्टियां मिलकर चुनाव लड़ी थीं। इस चुनाव में यह सीट जेडीयू के हिस्से में आई थी। 2015 के चुनाव में जेडीयू के सुनील चौधरी जीते थे। जेडीयू के सुनील कुमार चौधरी ने 26,443 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी।

 

बेनीपुर विधानसभा और इसके आसपास के इलाकों में ब्राह्मण मतदाताओं का वर्चस्व है। इसके अलावा यहां लगभग 14 फीसदी मुस्लिम और 12 फीसदी यादव वोटर हैं।

2020 में क्या हुआ था?

बेनीपुर सीट पर 2020 में जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने जीत दर्ज की थी। कांग्रेस दूसरे नंबर पर रही थी। 2020 में जेडीयू से बिनय कुमार चौधरी ने कांग्रेस के मिथिलेश कुमार चौधरी को हराया था। हार का अंतर 6,590 वोटों का था। जेडीयू से बिनय कुमार चौधरी ने 37.6 फीसदी वोट पाते हुए 61,416 वोट हासिल किए थे, जबकि कांग्रेस के मिथिलेश कुमार को 54,826 वोट मिले। वहीं, इस सीट पर लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के कमल राम विनोद झा को 17,616 वोट मिले थे।

 

यह भी पढ़ें: बेलसंड विधानसभा सीट: JDU करेगी वापसी या RJD का जलवा रहेगा बरकरार?

विधायक का परिचय

मौजूदा विधायक बिनय कुमार चौधरी बेनीपुर से पहली बार विधायक हैं। बिनय कुमार प्लूरल्स पार्टी की अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौधरी के चाचा हैं। 53 साल के बिमल का मूल पेशा शिक्षक का रहा है। वह प्रोफेसर हैं। 54 साल के बिनय कुमार चौधरी की पढ़ाई की बात करें तो वह पीएचडी हैं। उन्होंने साल 2012 में दरभंगा के ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय से पीएचडी की थी। उन्होंने इसी विश्वविद्यालय से एमए की भी डिग्री ली है।

 

2020 के उनके चुनावी हलफनामों के मुताबिक, उनकी आय का मुख्य स्रोत विधायकी रूप में उनका वेतन है। पिछले हलफनामों के मुताबिक उनके पास 2.20 रुपये की संपत्ति है।

विधानसभा सीट का इतिहास

बेनीपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र संसदीय एवं विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन आदेश के बाद साल 2008 में अस्तित्व में आया था। इस पर अभी तक कुल 6 चुनाव हुए हैं। इस सीट की संख्या 80 है। इस सीट के अस्तित्व में आने के बाद यहां से कांग्रेस दो बार चुनाव जीती थी, लेकिन इसके बाद पार्टी बेनीपुर में कभी नहीं जीती। विधानसभा में बेनीपुर सामुदायिक विकास खंड में बहेरी और बिरौल सामुदायिक ब्लॉक हैं। बेनीपुर विधानसभा सीट दरभंगा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है।

 

1967- भूप नारायण झा (कांग्रेस)

1969- हरिनाथ मिश्रा (तोकतांत्रिक कांग्रेस)

1972- हरिनाथ मिश्रा (कांग्रेस)

2010- गापोल जी ठाकुर (बीजेपी)

2015- सुनील चौधरी (जेडीयू)

2020- बिनय कुमार चौधरी (जेडीयू)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap