logo

ट्रेंडिंग:

गिरिराज जिसके श्राद्ध में गए उसका नाम लिस्ट में- SIR पर भड़की कांग्रेस

बिहार में कांग्रेस मतदाता सूची संशोधन को लेकर बेहद नाराज है। कांग्रेस का कहना है कि कई जिंदा लोगों को मृत घोषित करके उनका नाम हटा दिया जा रहा है। पढें रिपोर्ट।

Rahul Gandhi and Mallikarjun Kharge

बिहार कांग्रेस के चीफ राजेश राम। (Photo Credit: INC/X)

बिहार में कांग्रेस पार्टी ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) पर सवाल उठाए हैं। बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम ने कहा है कि जिंदा लोगों को मुर्दा बताया जा रहा है, जो लोग योग्य वोटर हैं, उनके नाम काटे जा रहे हैं। उन्होंने कहा है कि चुनाव आयोग को बार-बार चिट्ठी लिखी गई है लेकिन संतोषजनक जवाब चुनाव आयोग की तरफ से नहीं आया है। कांग्रेस नेता राजेश राम ने कहा है कि चुनाव आयोग सवालों का जवाब नहीं दे रहा है। 

कांग्रेस पार्टी लगातार मतादाता सूची संशोधन पर सवाल खड़े कर रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी तो यहां तक कह चुके हैं कि बिहार में चुनाव आयोग वोट चोरी में शामिल है। जल्द ही पूरे देश को कांग्रेस बताएगी कि वोटों की चोरी हो रही है। उन्होंने मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के चुनावों में भी 'वोट चोरी' का आरोप लगाया है। राहुल गांधी ने दावा किया है कि चुनाव आयोग के खिलाफ उनके पास पुख्ता सबूत हैं। 

यह भी पढ़ें: 'अगर आप सच्चे हिंदुस्तानी हैं तो...', SC ने राहुल गांधी को दी नसीहत

राजेश राम, बिहार कांग्रेस अध्यक्ष:-
बिहार में SIR के माध्यम से 65.64 लाख लोगों के नाम हटाए गए हैं। इस संबंध में हमने चुनाव आयोग को पत्र लिखे और सवाल पूछे लेकिन उनकी तरफ से इसका जवाब नहीं आया।

कांग्रेस के चुनाव आयोग से 3 सवाल क्या हैं? 

  • सवाल 1: कितने वोटर मृत हैं?
  • सवाल 2: कितने लोग दूसरे पते पर नहीं पाए गए?
  • सवाल 3: जिनके नाम काटे गए, उनका विवारण क्या है?

    मांग: चुनाव आयोग ने जिन लोगों को मृत पाया, जो लोग स्थायी रुप से उपलब्ध नहीं पाए गए, जिन लोगों को उनके पते पर नहीं पाया गया और जिन लोगों के नाम लिस्ट से बाहर किए गए, उसकी विस्तृत सूची कांग्रेस पार्टी को दी जाए।

शिकायतें क्या हैं?

  • शिकायत 1: राजेश राम ने कहा है कि चुनाव आयोग की वेबसाइट और प्रेस ब्रीफिंग में कहीं भी वोटर लिस्ट से हटाए गए लोगों के नाम, पता का जिक्र नहीं है। 
  • शिकायत 2: कई ऐसे लोग हैं, जिन्हें मृत घोषित करके नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए।

यह भी पढ़ें: मॉर्निंग वॉक पर निकली सांसद सुधा रामकृष्णन की चेन छीनकर भागे बदमाश

'जिसके श्राद्ध में गए गिरिराज सिंह, बिहार में वह भी वोटर' 

कांग्रेस महासचिव और बिहार प्रभारी प्रणव झा ने भी सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐसे ही आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा, 'बिहार में चुनाव आयोग ऐसे लोगों को भी वोटर लिस्ट में शामिल कर रहा है, जिनकी मृत्यु हो चुकी है। हालात ऐसे हैं कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह जी जिनके श्राद्ध में गए थे, चुनाव आयोग ने उनका भी नाम वोटर लिस्ट में शामिल किया है।'

प्रणव झा ने कहा, 'साफ है कि वोटर लिस्ट जांच करने के नाम पर सत्ता में बैठे लोगों द्वारा खेल खेला जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अनदेखी हो रही है। यह समय है कि बिहार के लोगों के जागरूक होने का और सरकार से सवाल पूछने का। इस चुपचाप की जा रही प्रक्रिया से साफ है कि दाल में कुछ काला है।'



कौन हैं जिनके श्राद्ध में गए थे गिरिराज सिंह?

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अपने फुफेरे भतीजे प्रेम के श्राद्ध में गए थे। वह बेगूसराय के रहने वाले थे। यह मामला बेगूसराय के कमाल विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 107 का है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस गांव में बूथ लेवल अधिकारी पहुंचे ही नहीं थे। इस गांव के करीब 18 मृतकों का नाम वोटर लिस्ट में है।

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap