logo

ट्रेंडिंग:

दिल्ली की CM बनीं रेखा गुप्ता, शाम 7 बजे पहली कैबिनेट मीटिंग

बीजेपी की रेखा गुप्ता ने दिल्ली की मुख्यमंत्री बन गई हैं। एलजी वीके सक्सेना ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद हैं।

rekha gupta

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता। Photo Credit: PTI)

शालीमार बाग सीट से पहली बार विधायक चुनी गईं रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। रेखा गुप्ता ने आज दिल्ली के रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री हैं। उनसे पहले सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी सीएम रह चुकी हैं। 


रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग से आम आदमी पार्टी की वंदना सिंह को 29,595 वोटों से हराया है। 2015 और 2020 के चुनाव में रेखा गुप्ता इसी सीट से वंदना सिंह से हारी थीं।

कौन हैं रेखा गुप्ता?

  • परिचयः 19 जुलाई 1974 को हरियाणा के जींद जिले के जुलाना में जन्म हुआ। उनके पिता बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर थे। ट्रांसफर के बाद पिता दिल्ली आ गए। दिल्ली से ही रेखा की पढ़ाई-लिखाई हुई। उन्होंने LLB के बाद MBA किया।
  • राजनीतिक करियरः 1992 में RSS के छात्र संगठन ABVP से राजनीतिक करियर शुरू किया। 1995 में दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ की महासचिव और 1996 में अध्यक्ष बनीं। 2007 में पार्षद बनीं। बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। 
  • संपत्तिः चुनावी हलफनामे के मुताबिक, रेखा गुप्ता के पास 5.31 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इसमें 2.72 करोड़ की चल और 2.60 करोड़ की अचल संपत्ति है। रेखा के ऊपर 1.20 करोड़ रुपये की देनदारी है। पति मनीष गुप्ता बीमा एजेंट के साथ-साथ कारोबारी भी हैं।

दिल्ली के शपथ ग्रहण समारोह से जुड़ी पल-पल की अपडेटः

Live Updates

February 20, 15:13

7 बजे पहली कैबिनेट मीटिंग

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 3 बजे आधिकारिक रूप से काम संभाल लिया है। शाम 5 बजे सीएम रेखा यमुना बाजार स्थित वासुदेव घाट जाएंगी। इसी घाट पर शाम 6 बजे यमुना आरती होगी। शाम 7 बजे दिल्ली सचिवालय में सीएम रेखा पहली कैबिनेट मीटिंग लेंगी।

February 20, 12:38

6 विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

रेखा गुप्ता के बाद दिल्ली के नए मंत्रियों ने शपथ ली। सबसे पहले प्रवेश वर्मा ने शपथ ली। उनके बाद आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह और कपिल मिश्रा ने शपथ ली।

 

February 20, 12:30

रेखा गुप्ता ने ली शपथ

बीजेपी की रेखा गुप्ता ने रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उन्हें एलजी वीके सक्सेना ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलवाई। इसके साथ ही दिल्ली को चौथी महिला सीएम मिल गई है। रेखा गुप्ता से पहले सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी सीएम रही थीं।

 

 

February 20, 11:32

रामलीला मैदान पहुंचीं रेखा गुप्ता

रामलीला मैदान में भीड़ जुटने लगी हैं। रेखा गुप्ता भी यहां पहुंच गई हैं। थोड़ी देर में शपथ ग्रहण समारोह शुरू होगा। रामलीला मैदान पर रेखा गुप्ता और प्रवेश वर्मा साथ नजर आए। प्रवेश वर्मा भी मंत्री पद की शपथ लेंगे।

 

February 20, 10:55

हनुमान मंदिर पहुंची रेखा गुप्ता

शपथ ग्रहण से पहले रेखा गुप्ता मरघट वाले हनुमान बाबा मंदिर पहुंचीं। रेखा गुप्ता थोड़ी देर में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी।

 

February 20, 10:00

स्पीकर और डिप्टी स्पीकर?

दिल्ली में नई सरकार के गठन के बाद विधानसभा में स्पीकर और डिप्टी स्पीकर के पद पर भी मंथन जारी है। न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि विजेंदर गुप्ता को स्पीकर और मोहन सिंह बिष्ट को डिप्टी स्पीकर बनाया जा सकता है।

February 20, 09:58

शीशमहल में नहीं रहूंगीः रेखा गुप्ता

थोड़ी ही देर में रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। इससे पहले जब उनसे पूछा गया कि क्या वो मुख्यमंत्री बनने के बाद शीशमहल में रहेंगी? तो उन्होंने जवाब दिया- 'नहीं, नहीं'।

 

February 20, 08:42

रेखा गुप्ता के पति क्या बोले?

रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री चुने जाने को उनके पति मनीष गुप्ता ने चमत्कार बताया है। उन्होंने कहा, 'हमने कभी नहीं सोचा था कि ba दिल्ली की मुख्यमंत्री बनेंगी। यह चमत्कार जैसा लगता है। यह हमारे लिए खुशी की बात है कि पार्टी ने हमें इतना सम्मान दिया है।'

 

February 20, 08:17

ये 6 मंत्री लेंगे शपथ

रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। उनके साथ-साथ 6 विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। रेखा गुप्ता के अलावा प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह मंत्री पद की शपथ लेंगे।

 

February 20, 07:57

रामलीला मैदान के बाहर कड़ी सुरक्षा

 

 

February 20, 07:13

रामलीला मैदान के बाहर कैसा है नजारा?

दिल्ली के रामलीला मैदान में आज नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा। रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। उनके साथ-साथ 6 विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। रामलीला मैदान के बाहर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।

 

February 20, 07:07

मंत्री कौन-कौन बन सकता है?

अभी सिर्फ मुख्यमंत्री के लिए रेखा गुप्ता का नाम ही तय है। मंत्रियों के नाम को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, न्यूज एजेंसी PTI ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, पंकज सिंह, रविंदर सिंह इंदराज और कपिल मिश्रा मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

February 20, 07:07

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

शपथ ग्रहण समारोह के चलते दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पूरी दिल्ली में 25 हजार से ज्यादा जवानों की तैनाती की गई है। पैरामिलिट्री फोर्स की 10 कंपनियों को भी तैनात किया जाएगा। इसके अलावा दिल्ली में 2,500 से ज्यादा जगहों पर कमांडो, क्विक रिएक्शन टीम, PCR वैन और SWAT टीम भी तैनात होंगी।

February 20, 07:07

शपथ ग्रहण में 50 हजार लोग हो सकते हैं शामिल

दिल्ली के रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होगा। ये वही रामलीला मैदान है, जहां पिछले साल मार्च में विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक ने शक्ति प्रदर्शन किया था। रामलीला मैदान में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में 50 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। उनके अलावा कई केंद्रीय मंत्री, 20 राज्यों के सीएम-डिप्टी सीएम, बॉलीवुड सेलेब्रिटीज और तमाम बड़ी शख्सियतों के इसमें शामिल होने की उम्मीद है। शपथ ग्रहण समारोह 12:15 बजे से शुरू होगा।

 

February 20, 06:50

दिल्ली की चौथी महिला सीएम होंगी रेखा

रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी। उनसे पहले सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी मुख्यमंत्री रही हैं। दिलचस्प बात है कि दिल्ली में अब तक जितने मुख्यमंत्री हुए हैं, वो सभी पहली बार विधायक बनने के बाद सीएम बन गए थे। रेखा गुप्ता से पहले अरविंद केजरीवाल और आतिशी भी पहली बार विधायक बनने के बाद ही सीएम बन गए थे।

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap