logo

ट्रेंडिंग:

LIVE: दिल्ली में अब तक 57 पर्सेंट से ज्यादा वोटिंग, जारी है मतदान

दिल्ली के वोटर जिस दिन का इंतजार कर रहे थे, वह दिन आ गया है। 1.56 करोड़ वोटर आज यह तय कर रहे हैं कि दिल्ली की कमान कौन संभालेगा। पढ़ें चुनाव के पल-पल की खबर, खबरगांव पर।

Delhi Assembly Election Live Updates

Delhi Assembly Election Live Updates (Photo Credit: Khabargaon)

दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। सुबह 7 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक दिल्ली के वोटर, वोट डाल सकेंगे। दिल्ली की 70 विधानसभाओं पर 699 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (AAP) दोबारा सत्ता में आने का दावा कर रही है, वहीं भारतीय जनता पार्टी को उम्मीद है कि 27 साल से दिल्ली की सत्ता से दूर रहने के बाद इस बार कुछ कमाल हो सकता है। 

कांग्रेस ने भी दमखम से चुनाव लड़ना। 15 साल लगातार सत्ता में रहने के बाद अब दिल्ली में कांग्रेस अपना खोया जनाधार पाने की कोशिश कर रही है। दिल्ली में कुल 1,55,37,634 वोटर हैं जो अब तय कर रहे हैं कि दिल्ली का सियासी सिंहासन किसे मिलने वाला है। वोटिंग खत्म होने के बाद 6.30 पर एग्जिट पोल के आंकड़े आने शुरू होंगे।

दिल्ली चुनाव पर पल-पल की अपडेट क्या है? पढ़ें

Live Updates

February 05, 18:04

सौरभ भारद्वाज ने डाला वोट

दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज शाम को वोट डालने पहुंचे।

 

February 05, 17:58

उपचुनावों में कितनी वोटिंग?

तमिलनाडु की इरोड (पूर्व) विधानसभा सीट पर 5 बजे तक 64.02 पर्सेंट वोटिंग और उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर 5 बजे तक 65.26 पर्सेंट वोट डाले जा चुके हैं।

February 05, 17:49

6 बजे तक चलेगी वोटिंग

चुनाव आयोग के मुताबिक, 5 बजे तक दिल्ली में 57.78 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है। 6 बजे तक लाइन में लग चुके लोग अपना वोट डाल सकेंगे।

 

February 05, 17:38

वीरेंद्र सचदेवा ने जताई उम्मीद

दिल्ली BJP के चीफ वीरेंद्र सचदेवा ने उम्मीद जताई है कि इस बार भी 65 पर्सेंट से ज्यादा वोट की है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में आएं और वोट डालें।

 

February 05, 17:16

AAP पर बरसे हर्ष मल्होत्रा

बीजेपी सांसद और केंद्र सरकार में मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने AAP पर जबरदस्त हमला बोला है।

February 05, 16:11

बोगस वोटिंग के आरोप में 2 पकड़े गए

दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर डी सी श्रीवास्तव ने कहा है, 'अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, 2 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इन पर बोगस वोटिंग के आरोप हैं। हम तथ्यों की जांच कर रहे हैं।'

February 05, 15:21

दिल्ली में तेज हुई वोटिंग, 3 बजे तक 46.55 फीसदी मतदान

चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में दोपहर 3 बजे तक 46.55 फीसदी मतदान हुआ है। लोग अभी भी भारी संख्या में वोट डालने के लिए कतारों में खड़े हैं।

February 05, 14:55

जंगपुरा में भड़के मनीष सिसोदिया

जंगपुरा में भड़के मनीष सिसोदिया AAP ने आरोप लगाए हैं कि जंगपुरा विधानसभा में BJP के लोग पैसे बांट रहे हैं।

 

February 05, 14:42

फेक वोटिंग पर भिड़ीं BJP-AAP, कौन-क्या कह रहा है?

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया है कि बीजेपी के 'गुंडे' राष्ट्रपति भवन के पास पैसे बांट रहे हैं। बीजेपी ने इसे खारिज किया है। हंगामे बाजी की रिपोर्ट को बीजेपी ने खारिज किया है। वीरेंद्र सचदेवा ने आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी फर्जी वोटरों के जरिए वोट डलवा रही है।

February 05, 14:32

रामदास आठवले ने क्या कहा?

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा, 'वोटिंग जारी है। वोटिंग प्रतिशत बढ़ा है। आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल के खिलाफ लोग उतरे हैं। उन्होंने लोगों को धोखा दिया है। आम आदमी हटे, बीजेपी सत्ता में आए। देश मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रही है।'

February 05, 14:29

वाल्मीकि समुदाय के लोगों को मार रही है BJP, सजंय सिंह का बड़ा आरोप

आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने कहा है, 'वाल्मिकी समुदाय के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्हें पूरी दिल्ली में गिरफ्तार किया जा रहा है। मैं अमित शाह से पूछना चाहता हूं कि बीजेपी की वाल्मीकि समुदाय से दुश्मनी क्या है। मैं वाल्मीकि समुदाय के लगो अपने घरों से बाहर आकर वोट दे रहे हैं, उन्हें वोट का अधिकार नहीं दिया जा रहा है।'

February 05, 13:55

दिल्ली में 1 बजे तक 33 फीसदी वोटिंग

दिल्ली में 1 बजे तक 33.31 फीसदी वोटिंग हो चुकी है। सबसे ज्यादा करीब 40 फीसदी वोटिंग उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुई है। इसके बाद 35.81 फीसदी वोटिंग शाहदरा में हुई है।

 

February 05, 12:04

दिल्ली में सुबह 11 बजे तक 19.95% वोटिंग

दिल्ली में सुबह 11 बजे तक कुल 19.95 प्रतिशत वोटिंग हुई है। सेंट्रल दिल्ली में 16.46 प्रतिशत, ईस्ट दिल्ली में 20.03 प्रतिशत वोटिंग हुई है। नॉर्थ दिल्ली में 18.63 फीसदी वोटिंग हुई है। शाहदरा में 23 प्रतिशत, दक्षिणी दिल्ली में 19 प्रतिशत, पश्चिमी दिल्ली में 17.67 प्रतिशत वोटिंग हुई है।

February 05, 11:56

वोटिंग के बीच रामवीर सिंह बिधूड़ी ने क्या कहा?

बीजेपी सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा, 'अरविंद केजरीवाल के खिलाफ दर्जनों केस दर्ज हैं। उन्होंने कोर्ट में कई बार माफी मांगी है। वह निराधार आरोप लगाते हैं, फिर कोर्ट में माफी मांगते हैं।'

February 05, 11:29

प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी किया वोट

कांग्रेस सासंद प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी परिवार संग वोट डाला है।

 

February 05, 11:27

मिल्कीपुर में वोटिंग कार्ड चेक होने पर भड़के अखिलेश यादव

मिल्कीपुर विधानसभा में हो रहे उपचुनावों मे वोटिंग जारी है। अखिलेश यादव ने कहा है कि लोगों के आईडी कार्ड पुलिस चेक कर रही है। चुनाव आयोग इस पर संज्ञान ले।

 

February 05, 11:26

दिल्ली में सुबह 9 बजे तक 9.10 प्रतिशत वोटिंग

दिल्ली में सुबह 9 बजे तक 8.10 प्रतिशत तक वोटिंग हुई है। सबसे ज्यादा वोट शाहदरा, साउथ दिल्ली, साउथ वेस्ट दिल्ली और साउथ ईस्ट दिल्ली में पड़े हैं।

February 05, 11:14

'उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ वोटिंग के लिए कतार में हैं'

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ वोटिंग के लिए कतार में खड़े नजर आए। उनकी पत्नी सुदेश धनखड़ भी उन्हीं के साथ पोलिंग बूथ पर पहुंची। नॉर्थ एवेन्यू के एक पोलिंग बूथ पर वह वोट देने पहुंची।

 

February 05, 10:59

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी किया वोट

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली विधानसभा चुनावों में के लिए वोट किया है। उन्होंने वोट देने के बाद तस्वीरें भी खिंचवाईं।

राष्ट्रपति द्रौदपी मुर्मू। (तस्वीर-PTI)

 

February 05, 10:26

'महौल अच्छा है, लोग समझदार हैं...', मनीष सिसोदिया ने क्या-क्या कहा?

जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र से AAP उम्मीदवार मनीष सिसोदिया ने कहा, 'अभी तक माहौल अच्छा है, लोग समझदार हैं। वे गाली-गलौज या पैसे के आधार पर वोट नहीं देते। जब लोग वोट डालने जाते हैं, तो वे उस पार्टी के बारे में सोचते हैं जो उनके बच्चों के भविष्य के लिए काम करेगी, लोगों को यकीन है कि भाजपा ने हमारे खिलाफ झूठे आरोप लगाए हैं। जब मैं 6 महीने पहले जेल से बाहर आया, तो मैंने और अरविंद केजरीवाल ने इस्तीफा दे दिया। अदालत ने हमें रिहा कर दिया, लेकिन दिल्ली की जनता को तय करना चाहिए कि मनीष सिसोदिया ईमानदार हैं या नहीं।'

 

February 05, 10:25

CJI संजीव खन्ना ने भी किया वोट

जस्टिस संजीव खन्ना निर्माण भवन में बने पोलिंग बूथ में वोट करने पहुंचे। उनके आसपास सुरक्षा कर्मी भी नजर आए।

 

February 05, 10:23

पवन खेड़ा ने भी किया वोट

कांग्रेस के सीनियर नेता पवन खेड़ा ने भी वोट किया है। उन्होंने वोट करने के बाद लोगों से मतदान की अपील की है।

 

February 05, 10:22

अरविंद केजरीवाल के पिता गोबिंद राम केजरीवाल ने किया वोट

अरविंद केजरीवाल के पिता गोबिंद राम केजरीवाल ने वोट किया है। उन्होंने लेडी इरविन सीनियर सेकेंड्री स्कूल में वोट डाला है।

 

February 05, 09:26

उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने किया वोट

उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने अपनी पत्नी संगीता सक्सेना के साथ वोट किया है। उन्होंने वोट के बाद मीडिया से बात की और सबसे वोटिंग की अपील भी की है।

 

February 05, 09:23

सीएम आतिशी ने किया वोट

दिल्ली की मुख्यमंत्री अतिशी ने भी वोट किया है। कालकाजी विधानसभा सीट के पोलिंग बूथ पर उन्होंने वोट किया है।

 

February 05, 08:56

तिलक मार्ग के पोलिंग बूथ पर हंगामा

दिल्ली विधानसभआ चुनावों के बीच आम आदमी पार्टी नेता पोलिंग स्टेशन नंबर 73 पर अनियमितता के आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि मोक पोलिंग प्रैक्टिस के दौरान उनके कार्यकर्ता मौजूद नहीं थे।

 

February 05, 08:44

'यमुना मैली, सांस लेना दूभर..', अरविंदर लवली ने क्या कहा?

गांधीनगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार अरविंदर सिंह लवली ने कहा, 'दिल्ली कई बुनियादी मुद्दों का सामना कर रही है। यमुना इतनी खराब स्थिति में है कि सुप्रीम कोर्ट को हस्तक्षेप करना पड़ा है। हम जिस हवा में सांस लेते हैं वह बहुत प्रदूषित है। अब इस सरकार से छुटकारा पाने का समय आ गया है और दिल्ली को पीएम मोदी के नेतृत्व में एक ऐसी सरकार की जरूरत है जो लोगों के लिए काम करे।'

 

February 05, 08:42

चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने भी किया वोट

चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने अपने परिवार के साथ वोट किया है।

 

February 05, 08:36

'पहले मुझे वोट देने दीजिए...', जब पत्रकारों से बोलीं बांसुरी स्वराज

बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने भी वोट किया है। उन्होंने पत्रकारों से कहा, 'पहले मैं अपने लोकतांत्रिक अधिकारों को पूरा कर लूं तब आपसे बात करूंगी। आज का दिन बेहद अहम है।'

 

February 05, 08:35

दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा ने किया वोट

दिल्ली में पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा ने अपनी पत्नी के साथ वोट किया है।

 

February 05, 08:33

निर्माण भवन से वोट देकर निकले राहुल गांधी

राहुल गांधी निर्माण भवन से वोट देकर निकले हैं। उनके आने से पहले सुरक्षा व्यवस्था सख्त कई गई थी। वह सुरक्षाबलों के दस्ते के साथ वोटिंग बूथ के पास आए थे और तत्काल वोट देकर लौट भी गए।

 

February 05, 08:08

वोटिंग के लिए निकले केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी वोटिंग के लिए अपने परिवार सहित निकले हैं।

 

February 05, 08:06

दिल्ली के वोटर, वोटिंग पर क्या सोचते हैं?

दिल्ली में वोट डालनेके बाद एक महिला ने कहा, 'मैं सभी साथी नागरिकों से अनुरोध करती हूं कि वे अपने घरों से बाहर आएं और अपना वोट डालें क्योंकि हमें इस समय एक मजबूत सरकार की जरूरत है। जिसे आप सोचते हैं कि वह आपके लिए मजबूती से काम कर सकता है, उसे वोट दें।'

 

February 05, 07:37

बदलाव होने से कोई नहीं रोक सकता, अलका लांबा का दावा

वोट डालने के बाद कालकाजी विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ने कहा, 'दिल्ली के लोग उत्साहित हैं क्योंकि वे बदलाव और विकास चाहते हैं। अब इस बदलाव को कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने देखा है कि पिछले 10 सालों में दिल्ली को कैसे पीछे ले जाया गया है। मुझे उम्मीद है कि दिल्ली के मतदाता अपने घरों से निकलेंगे और बदलाव लाएंगे।'

February 05, 07:35

वोटिंग के बाद संदीप दीक्षित ने क्या कहा?

कांग्रेस के सीनियर नेता संदीप दीक्षित, अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नई दिल्ली विधानसभा से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने वोटिंग के बाद कहा, 'एक मतदाता होने के नाते, मैंने देखा है कि मेरे निर्वाचन क्षेत्र में कौन सा विधायक काम करेगा, कौन सी पार्टी अच्छी सरकार बनाएगी। जब मैं बूथ पर था, तो मैं सिर्फ एक मतदाता था। मतदाताओं ने अपना मन बना लिया है और लोग दिल्ली को बनाने वाली महिलाओं को याद कर रहे हैं।'

February 05, 07:34

'डबल इंजन की बनेगी सरकार', दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा का दावा

वोट डालने के बाद दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, 'दिल्ली में डबल इंजन की सरकार बनेगी। दिल्ली की जनता विकसित दिल्ली के लिए वोट करने जा रही है। दिल्ली में अपनी हार स्वीकार करते हुए अरविंद केजरीवाल गुंडागर्दी कर रहे हैं। कल सीएम आतिशी का सहयोगी 5 लाख रुपये के साथ पकड़ा गया और उसके साथ पकड़ा गया ड्राइवर दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग में कार्यरत है।'

February 05, 07:32

वोटिंग से पहले विजेंदर गुप्ता ने कराई पूजा

दिल्ली की रोहिणी विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी विजेंदर गुप्ता ने वोटिंग से पहले घर में पूजा-पाठ कराई है।

 

February 05, 07:31

मुख्य चुनाव अधिकारी ने डाला वोट

दिल्ली की मुख्य चुनाव अधिकारी आर वाज ने वोट डाला है। उन्होंने तिलिक मार्ग स्थित पोलिंग बूथ पर वोट डाला है।

 

February 05, 07:19

अल्का लांबा ने डाला वोट

कालकाजी सीट से मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहीं कांग्रेस उम्मीदवार अल्का लांबा ने वोट डाल दिया है। उन्होंने अपने पिता के साथ वोट डाला।

 

February 05, 07:05

दिल्ली में शुरू हुई वोटिंग

दिल्ली की 70 विधानसभाओं पर वोटिंग शुरू हो गई है। सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर लोग उमड़ पड़े हैं।

February 05, 07:02

वोटिंग से पहले पीएम मोदी ने क्या कहा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'दिल्ली विधानसभा चुनाव में आज सभी सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। यहां के मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे लोकतंत्र के इस उत्सव में पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लें और अपना कीमती वोट जरूर डालें। इस अवसर पर पहली बार वोट देने जा रहे सभी युवा साथियों को मेरी विशेष शुभकामनाएं। याद रखना है- पहले मतदान, फिर जलपान!'

February 05, 06:58

वोटिंग से पहले प्रवेश वर्मा ने कराई पूजा

वोटिंग से पहले अरविंद केजरीवाल के खिलाफ उतरने वाले बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने पूजा कराई है।

 

February 05, 06:47

दिल्ली में मोक पोलिंग शुरू, थोड़ी देर में वोटिंग

दिल्ली में मोक पोलिंग शुरू हो गई है। जहांगीरपुरी में चुनाव अधिकारियों ने मोक पोलिंग शुरू की है। दिल्ली में वोटिंग की शुरुआत सुबह 7 बजे से हो जाएगी। चुनावी तैयारियां पूरी हो गई हैं।

 

February 05, 06:42

दिल्ली की हाई प्रोफाइल सीटें कौन सी हैं?

केजरीवाल एक बार फिर नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला बीजेपी के प्रवेश वर्मा और कांग्रेस के संदीप दीक्षित से है। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी का मुकाबला कांग्रेस नेता अलका लांबा और बीजेपी प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी से है। वह कालकाजी से चुनाव लड़ रही हैं। आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता मनीष सिसोदिया जंगपुरा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, जहां उनका मुकाबला भाजपा के तरविंदर सिंह मारवाह और कांग्रेस के फरहाद सूरी से है। AAP के सीनियर नेता सत्येंद्र जैन शकूर बस्ती में बीजेपी के करनैल सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। यूपीएससी एजुकेटर अवध ओझा को AAP ने भाजपा के रविंदर सिंह नेगी और कांग्रेस के अनिल चौधरी के खिलाफ मैदान में उतारा है। मालवीय नगर से AAP नेता सोमनाथ भारती चुनावी मैदान में हैं। उनका मुकाबला बीजेपी के सतीश उपाध्याय और कांग्रेस के जितेंद्र कुमार कोचर से है।

February 05, 06:40

30 हजार पुलिसकर्मी, 220 कंपनियां, दिल्ली में चुनाव की तैयारी क्या है?

मंगलवार को विशेष पुलिस आयुक्तों ने बताया कि मतदान के लिए दिल्ली भर में 30,000 से अधिक पुलिसकर्मी और अर्धसैनिक बलों की 220 कंपनियां तैनात की गई हैं। लगभग 3,000 मतदान केंद्रों को संवेदनशील बताया गया है। इनमें से कुछ जगहों पर ड्रोन से नजर रखी जाएगी। वरिष्ठ नागरिकों और विकलांग व्यक्तियों के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं।

February 05, 06:37

दिल्ली में कैसे रहे हैं पिछले चुनाव?

साल 2013 में पहली बार दिल्ली की सत्ता में आम आदमी पार्टी की गठबंधन सरकार बनी। सरकार गिर गई, फिर 2020 और 2015 में हुए पिछले दो चुनावों में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली AAP ने जीत हासिल की थी, जबकि AAP की जीत से पहले कांग्रेस 15 साल तक सत्ता में थी। दिल्ली में आखिरी बार भाजपा का मुख्यमंत्री 1998 में बना था। आम आदमी पार्टी चौथी बार सत्ता में आने की उम्मीद कर रही है।

February 05, 06:35

132 दागी, 5 अरबपति, किसका पलड़ा भारी, दिल्ली चुनाव की ABCD

ल्ली में 70 सीटों के लिए 5 फरवरी को विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। बीजेपी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने आचार संहिता लागू होने तक खूब जम के चुनाव प्रचार किया। 3 फरवरी को चुनाव प्रचार खत्म हो गया और साइलेंट पीरियड लागू हो गया। कायदे से तो 4 फरवरी का दिन काफी शांत होना चाहिए था लेकिन ऐसा रहा नहीं। मंगलवार का दिन भी राजनीतिक रूप से काफी हलचल भरा रहा। जहां केजरीवाल एक तरफ मंदिर में दर्शन करते हुए और चुनाव आयोग के चक्कर काटते हुए नजर आए वहीं पीएम मोदी ने सदन में केजरीवाल को घेरने की कोशिश की। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap