logo

ट्रेंडिंग:

AAP के हैवीवेट दुर्गेश पाठक जीतेंगे राजेंद्र नगर सीट? समझें समीकरण

राजेंद्र नगर से इस बार आम आदमी पार्टी ने दुर्गेश पाठक को ही टिकट दिया है। उनके सामने बीजेपी ने उमंग बजाज और कांग्रेस ने विनीत यादव को मैदान में उतारा है।

Rajinder Nagar Assembly constituency

राजेंद्र नगर विधानसभा। Photo Credit: Khabargaon

सेंट्रल दिल्ली लोकसभा के अंतर्गत आने वाली राजेंद्र नगर विधानसभा सीट दिल्ली की पॉश सीट है। यह इलाका यूपीएससी की कोचिंग करवाने वाले संस्थानों के लिए प्रसिद्ध है, जिसकी वजह से यहां प्रतियोगी परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राएं काफी संख्या में रहते हैं। यह सीट दिल्ली की वीआईपी सीटों में से एक है।

 

राजेंद्र नगर में अच्छी कनेक्टिविटी और सुरक्षा कवरेज है, यहां स्कूल, कॉलेज, बाजार, मॉल, बैंक और अच्छे अस्पताल हैं। साथ ही यहां विवेकानंद पार्क, एमसीडी पार्क, राजेंद्र पार्क और स्वरूप रानी पार्क के अलावा भरपूर सुविधाएं हैं, जिसकी वजह से ही इसे पॉश इलाका कहा जाता है। 

 

इस बार कौन-कौन मैदान में?

 

राजेंद्र नगर से इस बार आम आदमी पार्टी ने दुर्गेश पाठक को ही टिकट दिया है। उनके सामने बीजेपी ने उमंग बजाज और कांग्रेस ने विनीत यादव को मैदान में उतारा है। 

समस्याएं क्या हैं?

 

राजेंद्र नगर विधानसभा में सबसे बड़ी समस्या जाम की है। लोगों को रोजाना जाम की वजह से दो-चार होना पड़ता है, जिसकी वजह से उनका समय और पैसा दोनों बरबाद होता है।

 

2020 में क्या हुआ था?

 

2020 में यहां से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार राघव चड्ढा ने 20,058 वोटों से जीत हासिल की थी। उन्हें कुल 59,135 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर बीजेपी के आरपी सिंह थे, जिन्हें 39,077 वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर 5,123 वोट हासिल करके कांग्रेस के रॉकी तूसीद थे।

 

विधानसभा का इतिहास

 

राजेंद्र नगर में पहले चुनाव से ही बीजेपी का दबदबा रहा है। साल 1993 से 2013 तक (2008 छोड़कर) बीजेपी का उम्मीदवार ही विधायक बना। यहां से बीजेपी के पूरन चंद योगी सबसे पहले विधायक बने थे। वह 1993 से लेकर 2003 तक लगातार बीजेपी के टिकट पर तीन बार राजेंद्र नगर से एमएलए रहे। साल 2008 में कांग्रेस ने बीजेपी का विजय रथ को रोक दिया, जिसके बाद 'हाथ' के निशान पर रामा कांत गोस्वामी विधायक बने।

 

बीजेपी ने यहां से एक बार फिर 2013 में यह सीट जीत ली, लेकिन इसके बाद से राजेंद्र नगर में आम आदमी पार्टी का वर्चस्व है। 2015 में 'आप' के विजेंद्र गर्ग विजय, 2020 में राघव चड्ढा ने चुनाव जीता। हालांकि, अगले दो साल बाद ही राघव चड्ढा राज्यसभा के सदस्य चुने गए थे। इसके बाद 2022 में हुए उपचुनाव में आप के ही दुर्गेश पाठक विधायक बने।  

 

जातिगत समीकरण

 

राजेंद्र नगर में सबसे ज्यादा राजपूत हैं, इनकी संख्या लगभग 12 फीसदी है। यहां सबसे अधिक 15 से 16 फीसदी ओबीसी की जातियां हैं, साथ ही 6 फीसदी ब्राह्मण हैं। इसके अलावा 5 फीसदी के आसपास कायस्थ और इतनी ही बनिया हैं। राजेंद्र नगर में लगभग 6 फीसदी मुस्लिम वोटर हैं।

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap