logo

ट्रेंडिंग:

'विजय सिन्हा के पास 2 EPIC,' बिहार के डिप्टी CM पर तेजस्वी का आरोप

भारतीय जनता पार्टी ने दावा किया था कि तेजस्वी यादव के पास 2-2 EPIC नंबर है। अब उन्होंने डिप्टी सीएम विजय सिन्हा पर भी यही आरोप लगा दिया है।

Tejashwi Yadav

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव। (Photo Credit: RJD/X)

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा पर आरोप लगाया है कि उनके पास दो EPIC नंबर है। कुछ दिनों पहले ही इलेक्टर्स फोटो आइडेंटिटी कार्ड्स में धांधली का मुद्दा भारतीय जनता पार्टी ने भी उठाया था। बीजेपी ने कहा था कि राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता जब दो-दो EPIC में रखते हैं, तब कार्यकर्ताओं का क्या हाल होगा।

तेजस्वी यादव ने कहा,'बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के पास दो EPIC नंबर हैं। वह भी दो अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में। एक में उम्र 57 साल है, और दूसरे में उम्र 60 साल है। यह चुनाव आयोग के एप्लीकेशन पर ऑनलाइन भी है।'

BJP पर फ्रॉड का आरोप लगा रहे हैं तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने विजय सिन्हा सिन्हा पर आरोप लगाते हुए कहा, 'नई वोटर लिस्ट, जो सभी पार्टियों के जिला अध्यक्ष को दी गई है। यह नई लिस्ट में भी है, तो अब इसमें कौन फ्रॉड कर रहा है? लोगों को यह पता होना चाहिए।'

विजय सिन्हा, डिप्टी सीएम, बिहार
संवैधानिक पद पर बैठा व्यक्ति, अपनी भाषा से राजनीतिक मर्यादा को कलंकित कर रहा है। राजनीति की विश्वसनीयता को घटा रहे हैं। यह दुखद है। जंगल राज का युवराज, अपने कलंक से दूसरों को कलंकित करने का खेल खेल रहे हैं। 

विजय सिन्हा ने आरोपों पर क्या कहा है?

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने तेजस्वी यादव के आरोपों का जवाब दिया है। तेजस्वी ने उन पर दो जगह वोटर लिस्ट में नाम होने का आरोप लगाया था। विजय सिन्हा ने कहा कि पहले उनका और उनके परिवार का नाम पटना की वोटर लिस्ट में था। अप्रैल 2024 में उन्होंने लखीसराय विधानसभा में अपना नाम जोड़ा और पटना से नाम हटाने के लिए फॉर्म भरा। उनके पास इसका सबूत भी है।

विजय सिन्हा ने कहा कि किसी वजह से उनका नाम पटना से नहीं हटा। इसके बाद उन्होंने BLO को फोन किया और लिखित आवेदन देकर रसीद ली। हालांकि, उनका नाम हटाने का आवेदन खारिज हो गया। विजय सिन्हा ने कहा है कि वे केवल एक जगह से वोट डालते हैं। पिछली बार भी उन्होंने लखीसराय से ही वोट दिया था और इस बार भी वहां से फॉर्म भरा है।

 



यह भी पढ़ें: तेजस्वी यादव ने 'फर्जी' वोटर कार्ड दिखाया? चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस

 

तेजस्वी यादव ने कहा, 'सिर्फ दो ही चीजें हो सकती हैं, या तो चुनाव आयोग की SIR की पूरी प्रक्रिया ही फ्रॉड है या बिहार के डिप्टी सीएम फ्रॉड हैं। बस यही दो चीजें हो सकती हैं।'

यह भी पढ़ें: बिहार दौरे में मिथिलांचल के वोटरों को साध गए शाह, तेजस्वी से पूछा सवाल

BJP ने भी लगाया था आरोप 

3 अगस्त को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी नेता संबित पात्रा ने आरोप लगाया था कि तेजस्वी यादव के पास खुद 2 EPIC कार्ड हैं। तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि उनका नाम मतदाता सूची में नहीं है। थोड़ी देर बाद, जब विस्तार से जांच की गई तो पता चला कि उनके नाम से 2-2 EPIC जारी किए गए हैं।  

संबित पात्रा ने कहा है कि बिहार में कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल,  स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) का विरोध इसलिए कर रही हैं कि क्योंकि इनके फर्जी वोटर कार्ड बने हुए हैं। उन्होंने तंज में कविता भी पढ़ी। संबित पात्रा ने सियासी शायरी पढ़ी। उन्होंने कहा, 'सुबह इतनी काली है तो रात का आलम क्या होगा, जब सर्वोच्च नेता के हैं 2-2 EPIC नंबर तो कार्यकर्ताओं का हाल क्या होगा।'

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap