बॉलीवुड इंडस्ट्री में हर व्यक्ति नेम और फेम पाने आता है। कई ऐसे सितारे हैं जो आउटसाइडर होकर भी इंडस्ट्री में अपना नाम बना चुके हैं। जबकि कई कलाकार हैं जो फिल्मी बैकग्राउंड से होते हैं। उसेक बावजूद काम पाने के लिए स्ट्रगल कर रहे हैं। हम आपको बॉलीवुड के उन कलाकारों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें शुरुआत में तो थोड़ा बहुत काम मिला लेकिन बाद में बस स्ट्रगल करते नजर आए।
हाल ही में अभिनेता नील नितिन मुकेश ने अपने इंटरव्यू में बताया कि फिल्म घराने से होने के बाद भी उन्हें बॉलीवुड में काम नहीं मिला। वह अभी भी कड़ी मेहनत कर रहे हैं। आइए बॉलीवुड के उन कलाकारों के बारे में जानते हैं जो फिल्मी परिवार से आते हैं लेकिन उनके पास काम नहीं है।
यह भी पढ़ें- कर्नल सोफिया और विंग कमांडर व्योमिका को KBC में देख क्यों भड़के लोग?
इन कलाकारों के पास नहीं है काम
आदर जान
आदर जैन ने 8 साल में महज 2 फिल्में की है। वे दोनों फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी। आदर राज कपूर के नाती और करीना और रणबीर के कजिन हैं। उन्होंने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में कहा , 'मेरी ये जर्नी बहुत स्ट्रगल भरी रही है। मैंने कई ऑडिशन दिए लेकिन हर बार रिेजेक्शन मिला। मैं हार नहीं मानूंगा। मैं हर दिन अपने आप को पुश करता हूं और यह मेरा स्ट्रगल है'।
ईशा देओल- धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल का बॉलीवुड का करियर कुछ खास नहीं रहा। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया लेकिन पहचान बनाने में नाकमयाब रहीं।

लव सिन्हा
शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा ने इंडस्ट्री में नाम बनाने की खूब कोशिश की। उनकी 2 से 3 फिल्में रिलीज हुई जो बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई थी। अब वह राजनीति की दुनिया में अपना हाथ आजमा रहे हैं।
आयुष शर्मा
आयुष शर्मा राजनीतिक परिवार से आते हैं। उन्होंने सलमान खान की बहन अर्पिता से शादी की है। उन्हें सलमान ने बॉलीवुड में लॉन्च किया था। उनकी डेब्यू फिल्म 'लवयात्री' बुरी तरह से पिट गई थी। इसके बाद भी आयुष को सिर्फ सलमान के प्रोडक्शन हाउस की फिल्मों के लिए अप्रोच किया गया।
करण देओल
सनी देओल के बेटे करण और राजवीर दोनों ने इंडस्ट्री में अपना नाम बनाने की कोशिश की लेकिन बुरी तरह से पिट गए। सनी ने खुद ही अपने बेटे करण को लॉन्च किया था। सनी के छोटे बेटे राजवीर भी अपने डेब्यू फिल्म के बाद किसी प्रोजेक्ट में नजर नहीं आए।

नेहा शर्मा
नेहा पॉलिटिशियन अजीत शर्मा के बेटी हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत तमिल फिल्म से की थी। उन्होंने बॉलीवुड में भी कई फिल्मों में काम किया लेकिन लंबे समय तक बॉलीवुड में टिक नहीं पाईं।

यह भी पढ़ें- कंगना ने जया बच्चन को बताया 'बिगड़ैल', अमिताभ के नाम पर कसा तंज
तनीषा मुखर्जी
काजोल की छोटी बहन तनीषा साल 2003 से बॉलीवुड में एक्टिव है लेकिन वह अपनी पहचान नहीं बना पाईं। जब उनकी फिल्में नहीं चली तो उन्होंने रियलिटी शोज किए। तनीषा कई इंटरव्यूज में अपने स्ट्रगल का जिक्र कर चुकी हैं।

शमिता शेट्टी
शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता इंडस्ट्री में नहीं चल पाईं। उन्होंने कई फिल्में की लेकिन सब फ्लॉप रहीं। अब उन्होंने इंडस्ट्री से किनारा कर लिया है।