ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन हाल ही में लंबे बाद स्पॉट हुए। दोनों को साथ में देखकर फैंस बेहद खुश हैं। कपल साथ में बेटी अराध्या के एन्वल फंक्शन में पहुंचा था। ऐश्वर्या-अभिषेक के साथ फंक्शन में अमिताभ भी नजर आए। इवेंट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। एक तरफ जहां अभिषेक केयरिंग हसबैंड बनकर पत्नी ऐश्वर्या का ख्याल रख रहे थे। तो दूसरी तरफ बेटी की परफॉर्मेंस को वीडियो रिकॉर्ड करते हुए भी दिखाई दिए। उनके का ये अंदाज फैंस को खूब पंसद आ रहा है। अंबानी स्कूल के एन्वल फंक्शन की हाइलाईट अभिषेक और ऐश्वर्या रहे।
एन्वल फंक्शन में ऐश्वर्या ब्लैक कलर के सूट में नजर आईं जिसके साथ फ्लावर डिजाइन वाला दुपट्टा कैरी किया है। उन्होंने रेड लिपस्टिक के साथ न्यूड मेकअप किया था। वहीं, अभिषेक रफ एंड टफ लुक में काफी हैंडसम लग रहे थे। एक वीडियो में वह अपनी पत्नी का दुपट्टा संभालते हुए नजर आ रहे हैं। दूसरे वीडियो में वह पत्नी के कंधों पर हाथ रखे हुए दिखाई दे रहे हैं।
ऐश्वर्या का ध्यान रखते नजर आए अभिषेक
ऐश्वर्या का ससुर अमिताभ के साथ भी एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बिग बी जैसे ही गाड़ी से उतरकर अंदर जा रहे होते हैं तो ऐश्वर्या उनका हाथ पकड़ लेती हैं। इन वीडियो को देखकर फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि ये बच्चन परिवार का रियूनियन है। एन्वल फंक्शन में अराध्या ने शानदार परफॉर्मेंस दी थी। अराध्या ने शाहरुख के बेटे अबराम के साथ परफॉर्म किया था। अराध्या के परफॉर्मेंस का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
अराध्या की बर्थडे पार्टी में भी नहीं नजर आए थे बिग बी
बिग बी पोती के 13वें जन्मदिन की पार्टी में नजर नहीं आए थे। ऐश्वर्या ने अराध्या के जन्मदिन की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं। उन तस्वीरों में अराध्या अपनी मां और नानी के साथ दिखाई दी थीं।
सामने आई थी अभिषेक-ऐश्वर्या के तलाक की अटकलें
पिछले कई महीनों से अभिषेक और ऐश्वर्या के तलाक की खबरें सुर्खियों में है। दरअसल अनंत अंबानी की शादी में ऐश्वर्या बच्चन परिवार के साथ नजर नहीं आई थीं। उन्होंने परिवार के साथ एक भी फोटो नहीं खिंचवाई थी। अनंत की शादी में ऐश्वर्या ने बेटी के साथ पैपराजी को जमकर पोज दिया था। इसके बाद से दोनों के अलग होने की खबर चर्चा में है। हालांकि कपल ने अपने तलाक को लेकर कभी कोई रिएक्शन नहीं दिया।