पिछले कुछ समय से अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की तलाक की खबरें सुर्खियों में हैं। कपल ने कभी भी इन खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। लोगों को लगने लगा था कि दोनों अलग हो गए हैं। हाल ही में ऐश्वर्या अपने पति अभिषेक संग बेटी अराध्या बच्चन के एनुअल फंक्शन में पहुंची थी। ऐश्वर्या और अभिषेक की साथ में तस्वीरें और वीडियो जमकर वायरल हुई थी। पोती का परफॉर्मेंस देखने के लिए अमिताभ बच्चन भी पहुंचे थे। इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद ट्रोर्ल्स की बोलती बंद हो गई थी।
अब सोशल मीडिया पर अभिषेक का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में वह बेहद गुस्से में नजर आ रहे हैं। वीडियो में अभिषेक अपनी पत्नी ऐश्वर्या, बेटी अराध्या और सासु मां वृंदा राय के साथ कार में बैठ रहे होते हैं। उसी समय एक फ्रोटोग्राफर उनकी फोटो क्लिक करने के लिए आगे बढ़ता है। इस बात से जूनियर बच्चन नाराज हो जाते हैं। वो फोटोग्राफर से पीछे हटने को कहते हैं। इसके बाद वो कहते हैं कि चिल्लाओं मत।
फोटोग्राफर पर फूटा अभिषेका का गुस्सा
अभिषेक के वायरल वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, अभिषेक को भी गुस्सा आता है। दूसरे यूजर ने लिखा, जूनियर बच्चन क्यों गुस्सा हो गए। फोटो ही ले रहा है। तीसरे यूजर ने लिखा, अभिषेक बच्चन को पहली बार ऐसे देखा है। वहीं, कुछ लोगों का कहना हैं कि सेलेब्स की भी प्राइवेसी का ख्याल रखना चाहिए।
साल 2007 में हुई थी अभिषेक-ऐश्वर्या की शादी
अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी साल 2007 में हुई थी। कपल की शादी को 17 साल हो गए हैं। अनंत अंबानी की शादी के बाद से दोनों के तलाक की खबर चर्चा में है। इस शादी में ऐश्वर्या ने बच्चन परिवार के साथ नहीं पहुंची थी। वह अकेले अपनी बेटी अराध्या के साथ नजर आई थी। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि अभिषेक और ऐश्वर्या अलग-अलग रहते हैं। ऐश्वर्या अपनी मां और बेटी के साथ रहती हैं। हालांकि इन खबरों को लेकर कोई कंफर्मेशन नहीं है।
वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिषेक बच्चन की 'आई डोंट वॉन्ट टू टॉक' रिलीज हुई थी। इसके अलावा उनकी कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में हाउसफुल 5 और किंग का नाम शामिल है।