• MUMBAI 07 Jun 2025, (अपडेटेड 07 Jun 2025, 4:22 PM IST)
दीपिका पादुकोण ने अपनी अपकमिंग फिल्म AA22xA6 की अनाउंसमेंट कर दी है। इस फिल्म में वह साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के साथ नजर आएंगी। आइए इस फिल्म से जुड़ी जरूरी डिटेल्स के बारे में जानते हैं।
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण सुर्खियों में बनी हुई हैं। कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि वह संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'स्पिरिट' से बाहर हो गई हैं। फिल्म से बाहर होने के पीछे कई वजह सामने आई। हालांकि दीपिका ने इन कारणों पर कभी कोई रिएक्शन नहीं दिया है।
अब दीपिका ने अपने फैंस को गुड न्यूज दी है। उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म AA22xA6 की अनाउंसमेंट कर दी है। इस फिल्म का निर्देशन एटली कर रहे हैं। इस फिल्म में दीपिका के साथ साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन मुख्य भूमिका में हैं।
फिल्म के मेकर्स सन पिक्चर्स ने वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दीपिका एटली के साथ बैठी हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो में दोनों साथ मिलकर अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट पर बातें कर रहे हैं। फिल्म में वह एक योद्धा का किरदार निभाने वाली हैं जिसकी झलक मेकर्स ने वीडियो में दिखाई है। वीडियो में दीपिका हथियारों से लड़ते हुए जबरदस्त ऐक्शन सीन्स करते हुए दिखाई दे रही हैं। इस फिल्म में दीपिका एक वॉरियर का रोल प्ले करेंगी।
अल्लू अर्जुन संग पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगी दीपिका
पहली बार दीपिका और अल्लू अर्जुन साथ में काम कर रहे हैं। दोनों को साथ में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। वहीं, दीपिका एटली के साथ फिल्म 'जवान' में काम कर चुकी हैं। दीपिका और अल्लू की यह फिल्म अभी अपने प्री प्रोडक्शन फेज में है। मेकर्स ने अभी फिल्म के रिलीज डेट की अनाउंसमेंट नहीं की है।
दीपिका पहले प्रभास के साथ 'स्पिरिट' में नजर आने वाली थीं। इस फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका ने कहा था कि वह सिर्फ 8 घंटे फिल्म की शूटिंग करेंगी। साथ ही उन्होंने फिल्म के प्रॉफिट में भी अपना शेयर मांगा था। इस बात के लिए संदीप तैयार नहीं थे। संदीप का आरोप था कि दीपिका ने घटिया पीआर स्ट्रेटजी के तहत फिल्म से जुड़ी बातें लीक की है। इस वजह से संदीप ने एक्स पर बिना नाम लिए दीपिका को जमकर आलोचना की थी। दीपिका की जगह अब इस फिल्म में तृप्ति डिमरी काम कर रही हैं। तृप्ति ने संदीप रेड्डी वांगा के साथ 'एनिमल' में भी काम किया था।