हेराफेरी 3 का प्रोडक्शन फिर से शुरू हो गया है। अक्षय कुमार और परेश रावल के बीच विवाद को चलते फिल्म रुक गई थी। अब अक्षय कुमार ने खुद इस बात पर मुहर लगा दी है कि फिल्म बन रही है और वो भी परेश रावल के साथ। वहीं अक्षय कुमार ने बताया कि परेश रावल का पहले फिल्म से बाहर जाना कोई पब्लिसिटी स्टंट नहीं था।
अक्षय ने कहा कि फिल्म कुछ कानूनी पेंचों में फंस गए थी उसे हम पब्लिसिटी स्टंट नहीं कह सकते हैं। उन्होंने बताया , 'अब सब ठीक हो गया है। जल्द ही अच्छी घोषणा हो सकती है। उतार चढ़ाव आते रहते हैं, अब हम सब साथ हैं।'
क्या है हेरा फेरी 3 की कंट्रोवर्सी
साल 2000 में रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म 'हेरा फेरी' पिछले कुछ महीनों से चर्चा में है। वजह है फिल्म का सीक्वल। हेरा फेरी 3 आने वाली है। फैंस फिल्म के इंतजार में थे लेकिन तभी फिल्म से परेश रावल के बाहर होने की खबर आई।
इस साल के शुरुआत में परेश रावल ने फिल्म 'हेरा फेरी 3' में काम करने से मना कर दिया था। इसके बाद अक्षय कुमार ने उन पर केस कर दिया।
पहले कहा जा रहा था कि परेश रावल फिल्म के लिए मिलने वाली फीस से संतुष्ट नहीं थे। फिर ये भी रिपोर्ट्स आईं कि उनके प्रोड्यूसर्स के साथ कुछ क्रिएटिव डिफरेंस हो गए थे। इसके चलते वे फिल्म से बाहर हो गए। हालांकि कई दिनों तक चले विवाद के बाद यह तय हुआ कि परेश रावल इस फिल्म में काम करेंगे।
सुनील शेट्टी भी कंफर्म की परेश की एंट्री
सुनील शेट्टी ने भी इस बात की पुष्टि की है कि परेश रावल फिल्म में वापस आ गए हैं। उन्होंने कहा 'हां हां वह वापस आ गए हैं। मैं बहुत खुश हूं। मैंने कहा था कि मैं उनसे बात करूंगा। कई बार चीजों को हमारी नजर लग जाती है।'