logo

ट्रेंडिंग:

2 साल में आलिया भट्ट को लगाया 77 लाख का चूना, पूर्व मैनेजर गिरफ्तार

आलिया भट्ट की पूर्व मैनेजर को मुंबई पुलिस ने बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने आलिया के साथ करीब 77 लाख की धोखाधड़ी की है।

Aila Bhatt

आलिया भट्ट, Photo Credit: PTI

आलिया भट्ट बॉलीवुड का जाना-माना चेहरा हैं। उन्होंने कई बड़ी फिल्में की हैं और वह कई बड़ी फिल्में साइन कर चुकी हैं। आलिया की कमाई करोड़ों में है और वह अकाउंट को मैनेज करने के लिए मैनेजर रखती हैं लेकिन उनकी ही एक मैनेजर पर आरोप है कि उन्होंने आलिया के साथ धोखाधड़ी की है। मुंबई पुलिस ने आलिया के साथ करीब 77 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में उनकी पूर्व मैनेजर वेदिका प्रकाश शेट्टी को बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया है। 

 

32 साल की वेदिका शेट्टी ने आलिया के साथ लगभग तीन साल काम किया था। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने आलिया की प्रोडक्शन कंपनी इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड और पर्सनल अकाउंट से करीब 77 लाख रुपये धोखे से निकाल लिए थे। आलिया की मां सोनी राजदान की शिकायत पर पुलिस ने कुछ महीनों पहले यह मामला दर्ज कर लिया था। मंगलवार को इस फ्रॉड केस में जुहू पुलिस ने वेदिका शेट्टी को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है। इसके बाद पुलिस ने वेदिका को बांद्रा मजिस्ट्रेट के कोर्ट में पेश किया और कोर्ट ने उन्हें 10 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। 

 

यह भी पढ़ें- 'सैयारा' का ट्रेलर रिलीज, रॉकस्टार के किरदार में नजर आए अहान पांडे

वेदिका शेट्टी हुई गिरफ्तार

वेदिका शेट्टी ने आलिया भट्ट के साथ करीब तीन साल तक काम किया। आलिया की मां सोनी राजदान ने आरोप लगाया कि इस दौरान वेदिका ने आलिया के साथ करीब 77 लाख की धोखाधड़ी की है। उन्होंने 23 जनवरी को मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी और तब से पुलिस इस मामले में जांच कर रही थी। सोनी राजदन की शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(4) और 318(4) धोखाधड़ी के तहत केस दर्ज कर लिया था।

 

करीब पांच महीने के बाद पुलिस ने आरोपी वेदिका को बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, वेदिका शेट्टी को पांच दिनों की ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई लाया गया है। आलिया भट्ट के साथ यह धोखाधड़ी मई 2022 से अगस्त 2024 के बीच दो साल के पीरियड में की गई थी।

आलिया के साथ धोखा

आलिया, वेदिका शेट्टी पर विश्वास करती थीं और वेदिका को आलिया ने कुछ जरूरी फाइनेंशियल जिम्मेदारियां सौंपी थीं। इसी का फायदा उठाकर वेदिका ने कथित धोखाधड़ी की। जानकारी के अनुसार, आलिया के साथ काम करने के दौरान वेदिका ने नकली कागज बनाकर आलिया भट्ट से साइन करवाए। वेदिका का कहना था कि ये कागज उनके ट्रैवल, मीटिंग्स और इवेंट के दौरान होने वाले खर्चों के लिए हैं।

 

यह भी पढ़ें- क्या आमिर ने गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से कर ली तीसरी शादी? खुद बताया सच

 

यह भी पता लगा कि वेदिका ऑनलाइन ऐप्स का इस्तेमाल कर इनवॉइस को बदल देती थी। जब आलिया इनवॉइसेस पर साइन कर देती थीं, तो वेदिका इसे अपने किसी दोस्त को भेजती थीं। वेदिका का दोस्त यह सारा पैसा वेदिका के अकाउंट में ट्रांसफर करता था।


पुलिस ने बताया कि वेदिका बार-बार अपनी लोकेशन बदल रही थी और उसे बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया, 'वेदिका  शेट्टी के दोस्त ने आलिया के पैसों में से अपने पास कुछ भी नहीं रखा लेकिन क्योंकि वह इस मामले में शामिल है तो पुलिस उससे भी पूछताछ कर रही है। वेदिका से भी लगातार पूछताछ जारी है।' 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap