आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा सोशल मीडिया स्टार है। राहा की क्यूट तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती हैं। आलिया ने अपने इंस्टाग्राम से राहा की सभी तस्वीरें हटा दी जिसमें बेटी का चेहरा दिखाई दे रहा है। आलिया के इस कदम से फैंस हैरान है। अभिनेत्री के इंस्टाग्राम पर राहा की वहीं तस्वीरें दिखाई दे रही हैं जिसमें बेटी का चेहरा नहीं दिखाई दे रहे है। फैंस आलिया के इस फैसले का सपोर्ट कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने कहा, 'पेरेंट्स के तौर पर आलिया ने सही फैसला लिया है'। दूसरे यूजर ने लिखा, 'बच्चे की प्राइवेसी के लिए ये अच्छा ऑप्शन है। अब पैप्स को समझ आएगा कि बच्चों की प्राइवेसी कितनी जरूरी है'। तीसरे यूजर ने लिखा, 'सैफ और जेह के साथ हुए घटना के बाद आलिया ने ये फैसला लिया है। जनवरी महीने में सैफ पर एक व्यक्ति ने हमला कर दिया था जब वह अपने बेटे जेह को हमलावर से बचा रहे थे'।
ये भी पढ़ें-'क्रेजी' में वन मैन शो बने 'तुम्बाड' अभिनेता, जानें क्या है स्टोरीलाइन
आलिया ने हटाई बेटी राहा की तस्वीरें
हाल ही में आलिया का पैपराजी के साथ वीडियो सामने आय था जिसमें उन्होंने कहा था कि आप सभी लोग एक मिनट के लिए कैमरा बंद कर दो। मुझे बात करनी है। हालांकि आलिया ने पैप्स से क्या कहा इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि आलिया ने पैप्स से कहा कि अब से राहा की फोटो नहीं लेनी है।
इससे पहले सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर की भांजी समायरा को तब रूड और बदतमीज कहा गया था जब उन्होंने अपनी नानी नीतू कपूर को धक्का दिया था। समायरा की मां रिद्धमा ने कहा कि ये सब झूठ है और इसमें कुछ भी सच नहीं है। साल 2022 में राहा का जन्म हुआ था।
ये भी पढ़ें- दिलजीत ने कॉन्सर्ट के इंफ्रास्ट्रक्चर पर दिया था बयान, पलाश ने कसा तंज
आलिया ने 2023 में दिखाई थी बेटी की फोटो
आलिया और रणबीर ने साल 2023 में क्रिसमस के मौके पर बेटी राहा को फैंस से मिलवाया था। इसके बाद से राहा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती है। राहा अपनी क्यूटनेस की वजह से हमेशा चर्चा में रहती हैं।