logo

ट्रेंडिंग:

अल्लू अर्जुन से पुलिस ने की 3 घंटे तक पूछताछ, जानें क्या थे सवाल

अल्लू अर्जुन से पुलिस ने करीब 3 घंटे तक भगदड़ मामले में पूछताछ की। पुलिस की पूछताछ के बाद वह अपने घर को निकल गए।

Allu Arjun

अल्लू अर्जुन (क्रेडिट इमेज- अल्लू इंस्टा हैंडल)

अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' की स्क्रीनिंग 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में रखी गई थी। फिल्म की स्क्रीनिंग पर भगदड़ मच गई थी जिसमें एक महिला की मौत हो गई थी और उसका 8 साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने उन्हें फिर से आज पूछताछ के लिए चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन बुलाया है। वह सुबह पुलिस स्टेशन पहुंच गए थे। पुलिस ने उनसे इस मामले में करीब 3 घंटे तक उनसे पूछताछ की। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अल्लू से ये सवाल पूछे गए थे। आइए जानते हैं क्या वो सवाल थे

 

अल्लू से पूछे गए थे ये सवाल

 

  • क्या आपको संध्या थिएटर के प्रीमियर शो में आने की परमिशन मिली थी?
  • क्या आपको पहले बताया गया था कि संध्या थिएटर नहीं आना चाहिए?
  • आपको पता था कि पुलिस ने इस कार्यकर्म की अनुमति नहीं दी थी?
  • क्या आपने या आपकी पीआर टीम ने इस कार्यकर्म के लिए पुलिस से परमिशन ली थी?
  • आपने घटना स्थल पर कितने बाउंसर्स की कितनी संख्या सुनिश्चित की थी?
  • उस समय घटना स्थल की स्थिति कैसी थी?
  • क्या आप घटना के समय वहां मौजूद थे। अगर हां, तो आपने उस स्थिति को कैसे संभाला था?

 

घर के लिए निकले अल्लू अर्जुन

 

 

अल्लू ने इन सभी सवालों के जवाब दिए और अब वह अपने घर के लिए निकल गए हैं। उन्हें लाल रंग की गाड़ी में बैठे हुए देखा गया था। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, अल्लू की कानूनी टीम संध्या थिएटर पहुंची जहां भगदड़ की घटना हुई।

 

'पुष्पा 2' के मेकर्स ने 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी

 

'पुष्पा 2' के मेकर्स ने महिला के परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी। फिल्म के निर्माता उस अस्पताल में पहुंचे थे जहां महिला के आठ साल के बेटे का इलाज चल रहा है।  

 

अल्लू के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई

 

अल्लू अर्जुन के जुबली हिल्स घर पर कुछ लोगों ने तोड़फोड़ की थी। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि उन सभी को बाद में जमानत मिल गई थी। इस घटना के बाद उनके घर की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है।

 

अब तक क्या-क्या हुआ

 

मृतक महिला के परिवार ने अल्लू अर्जुन और उनकी टीम और थिएटर मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। भगदड़ होने के 9 नौ दिन बाद पुलिस ने अल्लू को गिरफ्तार किया था। वहां की कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था। उन्होंने जमानत के लिए तेलंगाना हाई कोर्ट में अपील की थी। उन्हें उसी दिन जमानत मिल गई थी लकिन उन्हें जेल से अगली सुबह छोड़ा गया था। अल्लू ने बाहर आने के बाद बताया था कि उन्हें महिला की मौत के बारे में एक दिन बाद पता चला था। वहीं, हैदराबाद पुलिस का कहना था कि उन्हें पहले से ही इसके बारे में जानकारी थी।

 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap