logo

ट्रेंडिंग:

'लोग समझेंगे कि..', अनुपम खेर ने मनमोहन की बायोपिक को कर दी थी रिजेक्ट

साल 2019 में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जीवन पर फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' बनी थी। इस फिल्म को अनुपम ने क्यों रिजेक्ट कर दिया था।

The Accidental Prime Minister

फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' पोस्टर

देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 26 दिसंबर को निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थे। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। उन्होंने दो बार प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला था। उनकी सादगी के लोग दीवाने थे। उन पर बॉलीवुड में फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' बनी है। ये फिल्म साल 2019 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में मनमोहन सिंह के जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण किस्सों को दिखाया गया है। फिल्म में अनुपम खेर ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की भूमिका निभाई थी। अब उन्होंने खुलासा किया है कि पहले वो इस फिल्म को नहीं करना चाहते थे।

 

अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर अपना वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने बताया कि मनमोहन सिंह से उनकी मुलाकात कैसी थी और वह किस तरह के व्यक्ति थे। उन्होंने कहा, 'मैंने शुरुआत में विजय रत्नागर की फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' को राजनीतिक कारणों की वजह से रिजेक्ट कर दिया था'।

 

 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' क्यों नहीं करना चाहते थे अनुपम 

 

 

उन्होंने कहा, 'मुझे लगा कि मैं ये रोल करूंगा तो लोग कहेंगे की शायद मैंने उनके मजाक के लिए फिल्म बनाई है। जो कुछ लोगों ने कहा भी। लेकिन अगर आप मुझसे अपनी जिंदगी के तीन या चार किरदार चुनने को कहेंगे जो मुझे लगता है मैंने ईमानदारी से किया है तो उसमे से एक 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' भी होगी। डॉक्टर मनमोहन सिंह का किरदार पर्दे पर करना बहुत मुश्किल था क्योंकि बाकी सारी फिजिकल चीजें तो आती ही हैं लेकिन उनके पूरे कैरेक्टर की कार्बन कॉपी करना बहुत बड़ा चैलेंज था'।

 

 मनमोहन सिंह के निधन पर अनुपम ने जताया शोक

 

अनुपम ने डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताते हुए कहा, 'वह बहुत ही ईमानदार, दयालु और महान अर्थशास्त्री थे। वह बहुत ही अच्छे इंसान थे। कुछ लोग कह सकते हैं कि वह अच्छे नेता नहीं थे। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ है। ओम शांति'।

 

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुपम खेर ने हाल ही में फिल्म 'विजय 69' में काम किया था। इस फिल्म में उनके कैरेक्टर को लोगों ने खूब पसंद किया था। उनकी अपकमिंग फिल्म 'इमरजेंसी' पाइपलाइन में है। इस फिल्म में कंगना रनौत ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रोल प्ले किया है। 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap