अनुराग बसु की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में चार अलग अलग एज ग्रुप की लव स्टोरी को दिखाया गया है। फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, अली फजल, फातिमा सना शेख, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, नीना गुप्ता और अनुपम खेर मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। अनुराग इससे पहले 'लूडो', 'बर्फी', 'लाइफ इन मेट्रो' जैसी हिट फिल्मों का निर्देशन किया है। साल 2007 में फिल्म 'लाइफ इन मेट्रो' रिलीज हुई थी। सालों बाद अब इस फिल्म का सीक्वल आया है। आइए जानते हैं दर्शकों को कैसी लगी है फिल्म।
फिल्म की कहानी 4 कपल्स के बारे में है जो अपनी लाइफ और प्यार के बीच में फंसे नजर आ रहे हैं। पहली कहानी मोंटी (पंकज त्रिपाठी) और काजोल (कोंकणा सेन शर्मा) की है जो बाहर से खुश दिखाई देते हैं लेकिन उनकी शादी में बस बोरियत है। उनकी 15 साल की बेटी है। मोंटी का दोस्त उसे सलाह देता है कि डेटिंग ऐप से जुड़ जाए। जबकि वह इस बात से बेखबर है कि उसकी पत्नी यह सब जानती है और उसकी जासूसी कर रही है।
यह भी पढ़ें- कौन हैं रवि दुबे जो 'रामायणम्' में बने लक्ष्मण, टीवी से की थी शुरुआत
फिल्म की कहानी
इधर काजोल की मां शिवानी (नीना गुप्ता) अपने कॉलेज के प्यार परिमल (अनुपम खेर) को भुलाकर संजीव (सास्वत चैटर्जी) संग अपनी शादी को खींचने की कोशिश करती है। काजोल की छोटी बहन चुमकी (सारा अली खान) की शादी आनंद से होने वाली है। इस बीच वह बेंगलुरू के ब्लॉगर पार्थ (आदित्य रॉय कपूर) से मिलती है। पार्थ से मिलने के बाद चुमकी अपने और आनंद के रिश्ते को लेकर सोच में पड़ जाती है।
पार्थ की दोस्त श्रुति (फातिमा सना शेख) अपने पति आकाश (अली फैजल ) के साथ बैंगलुरू में रहती है। श्रुति मां बनना चाहती है लेकिन आकाश इस बात के लिए तैयार नहीं है। शिवानी और परिमल के बीच में सब बदल जाता है जब वे कॉलेज के रीयूनयन में मिलते हैं। ये चारों कहानियां आपस में जुड़ी हुई है। अब चारों कपल की जिंदगी में क्या उतार चढ़ाव आते हैं इसके लिए आपकी फिल्म देखनी पड़ेगी। दर्शक सोशल मीडिया पर लगातार अपने रिव्यू शेयर कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- रणबीर कपूर की रामायण का पहला लुक आते ही क्या बोली जनता?
दर्शकों को कैसी लगी फिल्म
फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श ने 'मेट्रो इन दिनों' को दिल छू जाने वाला बताया है। एक यूजर ने लिखा, 'मेट्रो इन दिनों में हर किरदार से जुड़ाव महसूस होगा'। दूसरे यूजर ने लिखा, 'फिल्म में पंकज और कोंकणा का काम काबिल तारीफे है'। तीसरे यूजर ने लिखा, 'इस फिल्म के गाने इसकी आत्मा है'। फिल्म में प्रीतम के संगीत की जमकर तारीफ हो रहा है। गाने के हर शब्द में आप जुड़ाव महसूस करेंगे।