logo

ट्रेंडिंग:

खत्म हुआ इंतजार, अनुराग बसु ने बताया कब शुरू होगी 'आशिकी 3' की शूटिंग

अनुराग बसु ने अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'आशिकी 3' को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि फिल्म से जुड़ी जानकारियों का खुलासा किया है।

Anurag Basu

अनुराग बसु (Photo Credit: Anurag Insta Handle)

बॉलीवुड फिल्म मेकर अनुराग बसु ने कई हिट फिल्मों का निर्देशन किया है। इन दिनों वह अपनी अपकमिंग फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' और 'आशिकी 3' को लेकर चर्चा में है। इन दोनों फिल्मों के रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। अनुराग ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में कोरियन और हिंदी फिल्मों के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि ग्लोबली दोनों ही इंडस्ट्री काफी यंग है।

 

इंडियन फिल्मों को सिर्फ भारतीय देखते हैं और कोरियन फिल्मों को ग्लोबल ऑडियंस देखती है। उन्होंने कहा, 'विश्व में हमारी फिल्मों को नोटिस किया जा रहा है लेकिन अभी हमें बहुत ही लंबी जर्नी तय करनी है। इस समय मेनस्ट्रीम सिनेमा को सिर्फ भारतीय ऑडियंस ही देखती है। ग्लोबल स्तर तक पहुंचने के लिए हमारी जर्नी बहुत लंबी है। हमें विदेश में सिर्फ भारतीय लोग ज्यादा देखते हैं। हमें ग्लोबली काम करने की चिंता नहीं है। हम बस शुक्रवार, शनिवार और रविवार और वीकेंड पर 100 करोड़, 500 करोड़ तक ही है'। 

 

ये भी पढ़ें- कौन हैं ग्रैमी जीतने वाली चंद्रिका टंडन, भारत से है क्या कनेक्शन

 

कब शुरू होगी 'आशिकी 3' की शूटिंग

 

उन्होंने अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'आशिकी 3' के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि 'आशिकी 3' की शूटिंग अभी शुरू नहीं हुई है। अभी फिल्म के प्री प्रोडक्शन पर काम चल रहा है। अगले महीने से फिल्म की शूटिंग शुरू हो सकती है। फिल्म में कार्तिक आर्यन लीड रोल में है। उनके साथ कौन लीड एक्ट्रेस होगी। इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। पहले इस फिल्म के तृप्ति डिमरी को साइन किया गया था। अब वह इस फिल्म का हिस्सा नहीं है।

 

ये भी पढ़ें- Grammys 2025: बियॉन्से ने जीता बेस्ट कंट्री एल्बम, देखें Winners लिस्ट

 

अनुराग बसु ने हाल ही में फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' का निर्देशन पूरा किया है। ये फिल्म 'लाइफ इन मेट्रो' का सीक्वल है। फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, फातिमा सना शेख, अनुपम खेर, नीना गुप्ता, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा मुख्य भूमिका में हैं। दर्शक इस फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अनुराग को 'बर्फी', 'लाइफ इन मेट्रो', 'लूडो' और 'जगा जासूस' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।

 

 

 

 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap