बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा फिल्म चकदा एक्सप्रेस से वापसी करने वाली हैं। इस फिल्म के रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म में अनुष्का महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के रोल में आने वाली हैं। यह फिल्म झूलम गोस्वामी की बायोपिक है। इस फिल्म में अनुष्का के साथ दिव्येंदु भट्टाचार्य और रेणुका शेहाणे मुख्य भूमिका में हैं। हालांकि अब खबर है कि यह फिल्म बंद होने वाली है। फिल्म के बंद होने की खबर पर अभिनेत्री रेणुका शहाणे ने रिएक्ट किया है।
रेणुका ने कहा, 'मुझे इस बारे में नहीं पता। मैं बहुत ही शॉक हूं। मैं पूरी तरह से टूट गई हूं क्योंकि हम सभी ने बहुत मेहनत की थी। अनुष्का ने इस फिल्म के लिए बहुत मेहनत की थी। इसके अलावा मैंने जो भी सीन्स किए हैं वे बहुत ही प्रभावशाली और शक्तिशाली थे खासतौर से खेलों में महिलाओं के लिए'।
यह भी पढ़ें- राजेश खन्ना की मौत के बाद मिले 64 सूटकेस में क्या था? जान लीजिए
क्या बंद हो गई अनुष्का की फिल्म?
इस फिल्म की शूटिंग साल 2022 में शुरू हुई थी। रेणुका ने आगे कहा, 'इस फिल्म के लिए अनुष्का ने शानदार काम किया गया। इसे अच्छी तरह से फिल्माया गया है। मैं इसका बेसब्री से इंतजार कर रही थी। काश इस खूबसूरत फिल्म को बचाया जा सकता है'।
दिव्येंदु भट्टाचार्य ने फिल्म के रिलीज पर कहा, आप नहीं जानते हैं कि मुझे इस फिल्म के रिलीज का कितनी बेसब्री से इंतजार है क्योंकि यह एक शानदार फिल्म है। मैंने इसे प्रोसित राय के घर पर देखा। मैने उनसे कहा कि यह फिल्म नहीं रिलीज हो रही है। चूंकि आपके पास है कम से कम मुझे दिखा दो। उन्होंने कहा कि यह फिल्म अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है। दिव्येंदु ने कहा कि इस फिल्म में अनुष्का ने पॉवरफुल परफॉर्मेंस दी है। मुझे नहीं पता यह फिल्म क्यों नहीं रिलीज हो रही है।
यह भी पढ़ें- राजा रघुवंशी केस पर बनेगी 'हनीमून इन शिलॉन्ग' फिल्म, कौन है डायरेक्टर?
2022 में हुई थी फिल्म की अनाउंसमेंट
जब फिल्म के बंद होने को लेकर सवाल पूछा गया तो दिव्येंदु ने कहा कि मुझे इसके बारे में जानकारी नहीं है। अगर कुछ पता होता तो जरूर बता देता। एक तरफ क्लीन स्लेट है और दूसरी तरफ नेटफ्लिकस है। दोनों के बीच में क्या हुआ। मुझे इसके बारे में नहीं पता है। दरअसल इस फिल्म को अनुष्का के प्रोडक्शन हाउस क्लीन स्लेट प्रोड्यूस करने वाला था। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली थी। अनुष्का आखिरी बार 'जीरो' में बतौर लीड अभिनेत्री नजर आई थीं। 2022 में उन्होंने फिल्म 'कला' में कैमियो रोल निभाया था।