logo

ट्रेंडिंग:

2 साल बड़ी एली अवराम को डेट कर रहे हैं आशीष चंचलानी, खुद दिया हिंट

आशीष चंचलानी ने हाल ही में एली अवराम संग रोमांटिक फोटो शेयर की है। इस फोटो को शेयर करते हुए यूट्यूबर ने प्यारा सा कैप्शन लिखा है जिसके बाद से दोनों के अफेयर की खबरें चर्चा में है।

Ashish Chanchlani and Elli AvrRam

आशीष चंचलानी और एली अवराम (Photo Credit: Ashish Chanchlani insta handle)

यूट्यूबर आशीष चंचलानी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अभिनेत्री एली अवराम के साथ तस्वीर शेयर की है। इस फोटो को देखने के बाद फैंस हैरान है। फोटो में आशीष एली को गोद में उठाए हुए नजर आते हैं। दोनों साथ में बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं। आशीष ने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा फाइनली और उसके साथ हार्ट इमोजी बनाई है। यह फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

 

सोशल मीडिया पर यूजर्स का कहना है कि आशीष ने एली संग अपना रिश्ता कंफर्म कर दिया है। वहीं, कुछ यूजर्स का कहना है कि ये दोनों का कोई म्यूजिक वीडियो भी हो सकता है। 

 

यह भी पढ़ें- कोटा श्रीनिवास राव का हुआ निधन, 750 से अधिक फिल्मों में किया था काम

क्या एली को डेट कर रहे हैं आशीष

 

आशीष और एली की तस्वीर पर यूजर्स जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'क्या कम बैक है आशीष भाई'। दूसरे यूजर ने लिखा, 'बधाई हो भाई'। तीसरे यूजर ने लिखा, 'आशीष भाई जयपुर में शादी करना'। हालांकि आशीष और एली ने अपने रिलेशनशिप की खबरों को कंफर्म नहीं किया है। आशीष और एली के डेटिंग की खबरें इस साल की शुरुआत में आई थी। फरवरी में आयोजित एले लिस्ट 2025 इवेंट में दोनों को साथ में देखा गया था।

 

यह भी पढ़ें- क्यों लगातार गिर रही है 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो' की व्यूअरशिप?

कौन हैं एली अवराम

एली अवराम बॉलीवुड का जाना माना नाम हैं। उन्होंने कई फिल्मों और म्यूजिक वीडियो में काम किया है। 2013 में एली ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म मिक्की वायरस से की थी। हालांकि उनके काम को पहचान कपिल शर्मा के साथ फिल्म किस किसको प्यार करूं से मिली थी। वह कई म्यूजिक वीडियो का भी हिस्सा रह चकी हैं। एली ने सलमान खान के शो बिग बॉस में भी हिस्सा लिया था। वह आखिरी बार साल 2023 में अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म बी हैप्पी में नजर आई थीं।

 

 

 

 

 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap