logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पवन सिंह ने ठग लिए डेढ़ करोड़ रुपये? समझिए FIR दर्ज होने की कहानी

व्यापारी विशाल सिंह ने भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह पर डेढ़ करोड़ रुपये ठगने का आरोप लगाया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा विवाद?

bhojpuri singer pawan singh

पवन सिंह (Photo Credit: Pawan Singh insta handle)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

पवन सिंह का भोजपुरी इंडस्ट्री में दबदबा है। वह अभिनेता होने के साथ- साथ सिंगर भी हैं। उनका नाम अक्सर विवाद में रहता है। एक बार फिर उनकी मुश्किलें बढ़ने वाली है। उन पर विशाल नाम के होटल व्यापारी ने करोड़ों की ठगी का आरोप लगाया है और उनके खिलाफ केस दर्ज करवाया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा विवाद?

 

वाराणसी की एक अदालत ने एक स्थानीय होटल व्यवसायी की शिकायत पर कैंटोनमेंट थाने को भोजपुरी फिल्म अभिनेता-गायक पवन सिंह और तीन अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करने का निर्देश दिया है। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-द्वितीय की अदालत ने व्यवसायी विशाल सिंह की याचिका पर सुनवाई के बाद 13 अगस्त को आदेश पारित किया।

 

यह भी पढ़ें-  जेसिका हाइंस से था आमिर का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर, कौन हैं वह?

फिल्म में मुनाफे के नाम पर ठगे करोड़ों रुपये

विशाल सिंह के वकील आशीष सिंह ने कहा कि उनके मुवक्किल को 2018 की फिल्म 'बॉस' में निवेश के नाम पर ठगा गया। वकील के अनुसार, विशाल सिंह की मुलाकात 2017 में मुंबई के फिल्म निर्देशक प्रेम शंकर राय से हुई थी, जिसके बाद उन्हें इस फिल्म से जुड़े कई लोगों से मिलवाया गया। आरोप है कि सिंह को मुनाफे का वादा करके फिल्म में निवेश करने के लिए राजी किया गया था और उन्हें मनाने के लिए पवन सिंह के साथ एक बैठक भी आयोजित की गई थी।

 

शिकायतकर्ता ने दावा किया कि उसने अपनी और अपने भाई की कंपनी से लगभग 32.60 लाख रुपये अलग-अलग खातों में जमा किए। शिकायत के अनुसार जुलाई 2018 में, उसे फिल्म का निर्माता घोषित किया गया और मुनाफे का 50% देने का आश्वासन दिया गया, बाद में उसने इस फिल्म में 1.25 करोड़ रुपये और निवेश किए।

 

यह भी पढ़ें- तलाक पर बोलीं धनश्री, शुगर डैडी वाली टीशर्ट पर युजवेंद्र को दिया जवाब

पवन सिंह ने दी थी जान से मारने की धमकी!

आरोप है कि फिल्म रिलीज होने के बावजूद सिंह को कथित तौर पर मुनाफे का उनका हिस्सा नहीं दिया गया। सिंह ने आरोप लगाया कि जब उसने अपना बकाया मांगा, तो अभिनेता पवन सिंह ने उसे जान से मारने की धमकी दी। शिकायतकर्ता ने कैंटोनमेंट पुलिस स्टेशन और पुलिस आयुक्त से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर, उसने अदालत का रुख किया। अदालत ने पुलिस को पवन सिंह और तीन अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोपों में प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया।


और पढ़ें