logo

ट्रेंडिंग:

सोशल मीडिया पर हिट 'बिग बॉस' में महा बोरिंग साबित हुए ये कंटेस्टेंट्स

टीवी का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' शुरू हो चुका है। मेकर्स को उम्मीद थी कि सोशल मीडिया स्टार्स बिग बॉस में धमाल मचाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

bigg boss boring contestants

आवेज दरबार, प्रणीत मोरे और नगमा मिराजकर (Photo Credit: Celebs insta handle)

'बिग बॉस 19' को शुरू हुए कुछ ही दिन हुए है। पहले ही हफ्ते से शो में खूब सारा ड्रामा देखने को मिल रहा है। कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर बहसबाजी और लड़ाई देखने को मिल रही है। शो के कुछ कंटेस्टेंट्स गेम में काफी एक्टिव हैं। इस लिस्ट में तान्या मित्तल, जीशान कादरी, कुनिका सदानंद, अमाल मलिक, बसीर अली का नाम शामिल है। वहीं, शो के कुछ सदस्य घर में बिल्कुल भी एक्टिव नजर नहीं आ रहे हैं।

 

इन कंटेस्टेंट्स को वीकेंड का वार पर सलमान खान भी वॉर्निंग दे चुके हैं। आइए घर के उन सदस्यों के बारे में जानते हैं जिन्हें दर्शकों ने महाबोरिंग का टैग दिया है।

 

ये भी पढ़ें- शिल्पा शेट्टी का रेस्टोरेंट 'बास्टियन' हो रहा है बंद, क्यों था पॉपुलर?

इन कंटेस्टेंट्स को मिला महाबोरिंग का टैग

आवेज दरबार

 

सोशल मीडिया स्टार आवेज दरबार 'बिग बॉस' के घर में बिल्कुल ही नहीं दिख रहे हैं। इंस्टाग्राम पर 30. 5 मिलियन लोग उन्हें फॉलो करते हैं। 'बिग बॉस 19' के घर में उनकी कोई पर्सनैलिटी नहीं दिखाई दे रहे हैं। वह इस शो में अपनी गर्लफ्रेंड नगमा मिराजकर के साथ शामिल हुए।

 

नगमा मिराजकर

 

नगमा मिराजकर भी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कॉन्टेंट क्रिएटर हैं। हालांकि घर में न ही उनके दोस्त है न ही कोई दुश्मन। उनकी अपने बॉयफ्रेंड संग भी कोई खास केमिस्ट्री नहीं दिख रही है। इंस्टाग्राम पर नगमा को 7.8 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

 

अशनूर कौर

 

अशनूर कौर घर की सबसे यंगस्ट कंटेस्टेंट हैं। वह टीवी का सबसे चर्चित चेहरा है। घर में उन्हें काफी शांत देखा जा रहा है। अभी उनकी पर्सनैलिटी उतनी उभरकर दर्शकों के सामने नहीं आई है। हालांकि उन्हें फैंस का भरपूर सपोर्ट मिल रहा है।

 

प्रणित मोरे

 

प्रणित मोरे पेशे से स्टैंडअप कॉमेडियन हैं। वह बाकी सदस्यों के साथ मिलने- जुलने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन गेम में उनका कोई स्ट्रांग व्यू प्वाइंट नहीं दिखाई दे रहे हैं। 

 

यह भी पढ़ें- राहुल देशपांडे ने पत्नी से लिया तलाक, 17 साल बाद खत्म किया रिश्ता

 

अभिषेक बजाज

 

अभिषेक बजाज गेम में कुछ खास कमाल नहीं कर पा रहे हैं। उनकी गेम काफी कमजोर दिख रही है। शो में उन्हें खुद घरवाले भी टफ कॉन्टेस्टेंट नहीं मान रहे हैं।

 

नीलम गिरी

 

भोजपुरी अभिनेत्री नीलम गिरी को इंस्टाग्राम पर 4.9 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। वह गेम में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है। उनकी घर में सिर्फ तान्या मित्तल से दोस्ती है। भोजपुरी स्टार शो में फ्लॉप दिख रही हैं।

 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap