logo

ट्रेंडिंग:

BB 19: बशीर ने पूल में फेंका फरहाना का बिस्तर, घरवालों में हुआ झगड़ा

वीकेंड के वार के बाद घरवालों में जमकर झगड़ा हुआ। मेकर्स ने हाल ही में प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में फरहाना भट्ट पहले नीलम गिरी और फिर बशीर अली से लड़ती हुई नजर आईं।

 Bigg Boss 19  contestant

बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट्स (Photo Credit: Colors Tv Insta Handle)

टीवी का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' दर्शकों को जमकर एंटरटेन कर रहा है। शो में पहले दिन से कुछ कंटेस्टेंट्स एक्टिव नजर आ रहे हैं। वीकेंड का वार में सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स का हिसाब किताब लिया। उन्होंने घरवालों को बताया कि कौन गेम में कैसा दिख रहा है? वीकेंड का वार के बाद घरवालों में जमकर तू तू मैं मैं देखने को मिली।

 

शो के मेकर्स ने कई प्रोमो शेयर किए हैं। इन प्रोमो में फरहाना भट्ट, नीलम गिरी, तान्या मित्तल, जीशान कादरी और बसीर अली जमकर लड़ते नजर आए। शो में फरहाना भट्ट घरवालों से पंगे लेते हुए दिखाई दे रही हैं।

 

यह भी पढ़ें- 'गाय का मांस हराम है', सलीम खान ने बताया आज तक क्यों नहीं खाया बीफ?

फरहाना ने घरवालों से लिया पंगा

फरहाना नीलम गिरी से लड़ते हुए उन्हें कुनिका की चमची बुलाती हैं। लड़ाई के दौरान नीलम फूट- फूटकर रोने लगती हैं जिसे बाद में तान्या संभालती हुए नजर आती है। इसके बाद फरहाना की हरकतों को देखने के बाद बसीर अली कहते हैं कि गंदगी मत कीजिए। इसके बाद बसीर ने बेड पर बिखरा हुआ सामान फेंकना शुरू कर दिया। बसीर ने फरहाना बेड का गद्दा, रजाई सबकुछ फेंक दिया। बसीर की हरकत को देखकर फरहाना आग बबूला हो जाती हैं और कहती हैं कि तू अपने घर पर यही करता होगा। इसके बाद फरहाना भी सामना फेंकती है। यह देखकर बसीर गुस्से में वार्निंग देते हैं अगर दोबारा किया तो देखना तुम। फरहाना ने कहा कि मैं ऐसा करूंगी।

 

जीशान और तान्या में हुआ झगड़ा

जीशान ने तान्या से कहा कि गार्डन एरिया में स्मोकिंग रूम भी आता है आपको उसे साफ करना पड़ेगा। तान्या स्मोकिंग ऐरिया करने से मना कर देती है। इस वजह से दोनों में जमकर झगड़ा होता है। क्या तान्या स्मकिंग ऐरिया साफ करेंगी?

 

यह भी पढ़ें- 'इतिहास बिगाड़ता है बॉलीवुड,' अमीश त्रिपाठी को ऐसा क्यों कहना पड़ा?

 

 

 

घर की नई कैप्तान बनीं अशनूर

 

बिग बॉस घरवालों से कहते हैं कि किन दो लोगों इम्यूनिटी मिलनी चाहिए और जो भी इम्यूनिटी टास्क जीतेगा। घर का नया कप्तान बन जाएगा। सभी घरवाले अशनूर कौर को वोट देते हैं। इम्यूनिटी टास्क जीतकर अशनूर घर की नई कप्तान बन गई है। इसके अलावा घर से बेघर होने के लिए 5 सदस्य नॉमिनेट हुए हैं जिसमें आवेज दरबार, मृदुल तिवारी, कुनिका सदानंद, तान्या मित्तल और अमाल मलिक नाम शामिल हैं।

 

 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap