logo

ट्रेंडिंग:

बिग बॉस 19: कैप्टन आप तय करते हैं, बिग बॉस या घरवाले? पता चल गई बात

'बिग बॉस 19' पहले हफ्ते से ही दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है। घर में कैप्टेंसी टास्क हुआ जिसे अशनूर कौर ने जीता है।

Bigg boss 19

अशनूर कौर, सलमान खान और गौरव खन्ना (Photo Credit: Jiohotstar insta Handle)

'बिग बॉस 19' को शुरू हुए एक हफ्ता हो गया है। पहले ही हफ्ते से कंटेस्टेंट्स के बीच में जमकर बहसबाजी देखने को मिल रही है। शो में खाने को लेकर अभिषेक बग्गा और नेहल चुडासमा और गौरव खन्ना लड़ते नजर आए थे। वीकेंड का वार पर सलमान खान ने सभी कंटेस्टेंट्स का हिसाब किताब लिया। एक तरफ जहां सलमान ने तान्या मित्तल को स्टार ऑफ द हाउस बताया तो दूसरी तरफ आवेज दरबार, अभिषेक बग्गा,  नगमा मिराजकर को शो में दिखने की हिदायत दी।

 

इसके अलावा घर में कैप्टेंसी टास्क हुआ था जिसे कुनिका सदानंद ने जीता था। वह घर की पहली कैप्तान बनी थी लेकिन बिग बॉस के घर में हर पल कुछ नया होता है। वीकेंड का वार के बाद बिग बॉस ने घरवालों से कहा कि क्या वे कुनिका सदानंद को कप्तान बनाए रखना चाहते हैं या अपनी इम्यूनिटी चुनते हैं। घरवालों ने अपनी इम्युनिटी को चुना। इसके बाद घर में कैप्टेंसी टास्क के लिए अशनूर कौर और अभिषेक बग्गा को चुना गया।

 

यह भी पढ़ें- करियर संभला या डूब गया, बिग बॉस के 18 विनर्स का हाल क्या?

नई कप्तान बनीं अशनूर

अशनूर और अभिषेक के बीच में कड़ा मुकाबला देखने को मिलता है। घर के बड़े तबके ने अशनूर के पक्ष में वोट किया और वह इस हफ्ते की कैप्टन बन गई। इस दावेदारी को जीतने बाद वह इस हफ्ते की नॉमिनेशन की प्रकिया से बिल्कुल सुरक्षित है।

 

बिग बॉस के घर में कप्तान बनने के अपने फायदे हैं।  घर के कप्तान को बिग बॉस की तरफ से कुछ विशेष अधिकार मिलते हैं। वह चाहे तो घरवालों को अपनी ड्यूटी पूरी नहीं करने पर दंडित कर सकती हैं। 21 साल की अशनूर इस कप्तानी को किस तरह से संभालेंगी। यह देखना दिलचस्प होगा। 

घर में खुला रूम ऑफ फेथ

बिग बॉस के घर में एक नया हिस्सा खुला है जो रूम ऑफ फेथ है। रूम ऑफ फेथ में घरवालों के रिश्ते की परिक्षा ली जाएगी। अभी इस हिस्से में क्या होगा इसकी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि घर का यह हिस्सा गेम में बहुत सारा ड्रामा लाने वाला है। यह बात तय है। 

 

यह भी पढ़ें- सलमान खान पर मजाक करना प्रणित मोरे को पड़ा भारी, कौन हैं यह कॉमेडियन?

ये 5 सदस्य हुए नॉमिनेट

इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए 5 लोग नॉमिनेट हुए हैं जिसमें आवेज दरबार, मृदुल तिवारी, कुनिका सदानंद, तान्या मित्तल और अमाल मलिक नाम शामिल हैं। इन सभी सदस्यों की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। सभी नॉमिनेटेड कॉन्टेंस्टेंट बहुत ही स्ट्रांग है।

 

 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap