बॉलीवुड की इस चकाचौंध वाली दुनिया को अपने गीत- संगीत और डांस के लिए जाना जाता है। बॉलीवुड में हीरो और हीरोइन के बीच में प्यार दिखाने के लिए गाने को फिल्माया जाता था। इन गानों में फिल्म के लीड कलाकार डांस करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं 'आइटम डांस नंबर' किसे कहा जाता है। आइटम नंबर वह गाने होते हैं जिसका फिल्म की पटकथा से कोई लेना-देना नहीं होता है। इसे फिल्मों में सिर्फ दर्शकों के मनोरंजन के लिए रखा जाता है।
मलाइका अरोड़ा, परवीन बाबी, हेलन समते कई अभिनेत्रियों ने फिल्मों में आइट्स सॉन्ग पर डांस किया। अपने शानदार डांस से अपनी अलग पहचान बनाई है। क्या आप जानते हैं फिल्म की इंडस्ट्री की पहली आइटम गर्ल कौन थीं।
ये भी पढ़ें- Kesari Chapter 2: चेट्टूर शंकरन नायर की पूरी कहानी क्या है?
1940 में हुई थी डांस नंबर की शुरुआत
कुक्कू मोरे बॉलीवुड की पहली आइटम गर्ल थीं। 1940 के दशक में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्हें फिल्म 'अरब का सितारा' से ब्रेक मिला था। कुक्कू इसके बाद 'अनोखी अदा', 'अंदाज', 'शायर', 'बरसात' और 'पतंग' जैसी कई फिल्मों में काम किया। उन्होंने कुछ फिल्मों में अपनी एक्टिंग का हुनर भी दिखाया था। कुक्कू ही हेलन को इंडस्ट्री में लेकर आई थीं।
हेलन ने कैबरे डांस को बॉलीवुड में अलग पहचान दिलाई। वह अपने समय की बेहतरीन डांसर रह चुकी हैं। 1958 में उन्हें फिल्म 'हावड़ा' ब्रिज से ब्रेक मिला। उन्होंने अपने करियर में 'मेरा नाम चिन चिन चू' और 'पिया अब तो आजा' जैसे कई हिट गाने किए हैं। 1960 और 1970 में हेलेन के डांस नंबर की दुनिया दीवानी थी। उनके बाद अरुणा ईरानी, बिंदु एक्टिंग के साथ-साथ डांस नंबर्स पर जमकर थिरकीं।
70 और 80 के दशक में परवीन बाबी और जीनत अमान को आइटम गर्ल का दर्जा मिला। उन्हें उस दौर का सेक्स सिंबल कहा जाता था। वह आइटम गर्ल ही नहीं फिल्मों की लीड एक्ट्रेसेस भी थीं। इन अभिनेत्रियों के डांस के साथ-साथ लुक ने खूब तारीफ बटोरी।
ये भी पढ़ें- एक फिल्म के लिए मिलते हैं 50 करोड़? तंग आकर कार्तिक आर्यन ने बताया सच
90 और 2000 के समय में डांस नंबर्स का चलन तेजी से बढ़ा। उस समय में मलाइका अरोड़ा ने अपने डांस नंबर्स से ही अपना करियर बनाया। मलाइका को आइटम गर्ल का टैग मिला है। उन्होंने 'मुन्नी बदनाम हुई', 'अनारकली डिस्को चली', 'होंठ रसीले', 'माही वे' समते कई आइटम सॉन्ग किए। उनके बाद कैटरीना कैफ, नोरा फतेही समते कई अभिनेत्रियों ने फिल्मो में आइटम सॉन्ग किए।
सिर्फ अभिनेत्रियां ही नहीं कुछ मेल एक्टर्स ने भी डांस नंबर्स किए जिसमें ऋतिक रोशन, शाहरुख खान का नाम शामिल है। इन दिनों उर्वशी रौतेला भी फिल्मों में आइटम नंबर्स कर रही हैं। उनके काम को भी लोग पसंद कर रहे हैं।