बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने एल एंड टी के चेयरमैन सुब्रह्मणयन के बयान पर नाराजगी जताई है। एस एन सुब्रह्माणय ने कहा था कि मैं चाहता हूं कर्मचारियों को रविवार को भी काम करना चाहिए। उन्हें हफ्ते में करीब 90 घंटे काम करना चाहिए। उनके इस बयान पर दीपिका ने उन्हें आड़े हाथों लिया है। 'जवान' एक्ट्रेस ने इंस्टा स्टोरी पर अपना रिएक्शन दिया है।
पत्रकार फैज डिसूजा के पोस्ट पर दीपिका ने लिखा, 'ऐसे उंचे पदों पर बैठों लोगों के मुंह से इस तरह के बयान सुनना चौंकाने वाला है। मेंटल हेल्थ मायने रखता है'।
ये भी पढ़ें- बदली गई ऑस्कर नॉमिनेशन की डेट, शेड्यूल में भी हुआ बदलाव
एसएन सुब्रह्मणयन ने दिया था ये बयान
दरअसल एसएन सुब्रह्मणयन ने कहा था, 'अगर मैं लोगों से रविवार को भी काम करवा पाता तो मुझे खुशी होती क्योंकि मैं खुद रविवार को काम करता हूं। कर्मचारियों को रविवार को भी काम करना चाहिए। आप घर पर बैठकर बीवी को घूरेंगे'। उन्होंने आगे कहा, 'चीन में लोग हफ्ते में 90 घंटे काम करते हैं और अमेरिका में 50 घंटे काम करते हैं। इसी वजह से चीन अमेरिका से आगे निकला है। उनके इस बयान की जमकर आलोचना हो रही है। एसएन सुब्रह्मणयन से पहले Infosys के को-फाउंडर ने कहा था कि भारत में लोगों को हफ्ते में 70 घंटे काम करना चाहिए।
मेंटल हेल्थ पर काम कर रही हैं दीपिका
आपको बता दें कि दीपिका साल 2015 से मेंटल हेल्थ के लिए काम कर रही हैं। उनके संस्थान है लिव, लव, लॉफ फाउंडेशन है। वह अपने संस्थान के साथ लोगों को मेंटल हेल्थ के बारे में जागरूक कर रही हैं। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में डिप्रेशन पर खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया कि उन्हें उस समय कैसा महसूस हुआ था। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका आखिरी बार रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' में नजर आई थी।
दीपिका इस समय अपने मदरहुड पीरियड को एन्जॉय कर रही है। उन्होंने पिछले साल बेटी को जन्म दिया। रणवीर और दीपिका ने हाल ही में अपनी बेटी दुआ से पैपराजी को मिलवाया था। कपल ने अभी तक अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है।