logo

ट्रेंडिंग:

दिलजीत दोसांझ ने छोड़ी 'नो एंट्री 2', बोनी कपूर ने बताई वजह

बोनी कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'नो एंट्री 2' के सीक्वल को लेकर चर्चा में है। लंबे समय से यह खबर आ रही थी कि दिलजीत ने इस फिल्म को छोड़ दिया है। अब बोनी कपूर ने इस पर रिएक्शन दिया है।

diljit dosanjh Leaves no entry2

दिलजीत दोसांझ (Photo Credit: Diljit Dosanjh Insta Handle)

फिल्म 'नो एंट्री' बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। इस फिल्म के सीक्वल का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'नो एंट्री 2' का निर्देशन बोनी कपूर कर रहे हैं। फिल्म रिलीज से पहले से ही चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म में वरुण धवन, अर्जुन कपूर और दिलजीत दोसांझ मुख्य भूमिका में थे। लंबे समय से खबर आ रही थी कि दिलजीत इस फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे। अब इस खबर को बोनी कपूर ने कंफर्म कर दिया है।

 

बोनी कपूर ने कहा, 'हां, दिलजीत अब फिल्म का हिस्सा नहीं है क्योंकि उनकी डेट्स शूटिंग के हिसाब से मैच नहीं हो रही थी। उम्मीद है कि हम साथ में पंजाबी फिल्म करेंगे।'

 

यह भी पढ़ें- सोशल मीडिया पर हिट 'बिग बॉस' में महा बोरिंग साबित हुए ये कंटेस्टेंट्स

दिलजीत ने क्यों छोड़ी 'नो एंट्री 2'?

दिलजीत इस समय अपने म्यूजिक करियर पर ध्यान देना चाहते हैं। अभिनेता, सिंगर जल्द ही Aura Tour 2025 की अनाउंसमेंट करने वाले हैं। यह म्यूजिक टूर ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होगा। इस टूर की शुरुआत 26 अक्टूबर से सिडनी में होगी और 13 नवंबर को ऑक्लैण्ड में खत्म होगा।

 

बोनी कपूर ने अपने पुराने इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें इस बात का दुख है कि फिल्म के सीक्वल में सलमान खान, अनिल कपूर और फरदीन खान को साथ में फिर से कास्ट नहीं कर पाए। उन्होंने कहा था, यह हमारा नुकसान है। हम पुरानी कास्ट को साथ में नहीं ला पाए। हमने करीब 8 से 10 साल तक इंतजार किया था लेकिन कुछ चीजें आपके हाथ में नहीं होती है। हम एक नई शुरुआत कर रहे हैं। इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी कर रहे हैं। 'नो एंट्री 2' की लीड अभिनेत्रियों के नाम का खुलासा नहीं हुआ है। 

 

यह भी पढ़ें- शिल्पा शेट्टी का रेस्टोरेंट 'बास्टियन' हो रहा है बंद, क्यों था पॉपुलर?

'बॉर्डर 2' में नजर आएंंगे दिलजीत

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो दिलजीत 'बॉडर 2' में नजर आएंगे। फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है। बॉर्डर 2 अगले साल 22 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap