logo

ट्रेंडिंग:

'आल्ट से मेरा कोई वास्ता नहीं', बैन के बाद एकता कपूर ने दी सफाई

अश्लील कंटेंट दिखान के आरोप में आल्ट समेत 25 ऐप बैन होने के बाद प्रोड्यूसर एकता कपूर को सफाई देनी पड़ी है। उन्होंने ऐप से किनारा किया है।

Ekta Kapoor

एकता कपूर, Photo Credit- Facebook

केंद्र सरकार ने अश्लील कंटेंट दिखाने के आरोप में आल्ट समेत 25 ऐप्स पर शुक्रवार को बैन लगा दिया। इसके बाद कई मीडिया रिपोर्ट्स में आल्ट को एकता कपूर से जोड़ा गया था। इस पर एकता कपूर ने बयान जारी किया है। बयान में एकता कपूर ने आल्ट से दूरी बनाई है। एकता ने कहा है कि वह और उनकी मां शोभा कपूर ने 2021 में ही प्लेटफॉर्म को छोड़ दिया था। वे तब से किसी तरह से आल्ट से नहीं जुड़ी हैं।

 

एकता कपूर ने मीडिया से अपील की है कि वे आल्ट और उन पर कुछ भी लिखने से पहले फैक्ट्स की जांच करें। एकता कपूर ने अपने बयान में अपने प्रोडक्शन हाउस बालाजी टेलिफिल्म का भी बचाव किया। उन्होंने कहा कि बालाजी अपने बिजनेस में सरकार की तरफ से जारी गाइडलाइन्स को फॉलो करता है।   

 

 

 

यह भी पढ़ें: OTT पर नहीं देख पाएंगे ULLU और ALTBalaji, सरकार ने लगाया बैन

एकता कपूर को क्यों जारी करना पड़ा बयान?

सरकार ने जिस आल्ट ऐप को बैन किया है, पहले उसका नाम आल्ट बालाजी हुआ करता था। 2015 में आल्ट बालाजी ने अपने साथ काम करने वाले कलाकारों के कॉन्ट्रैक्ट में एक क्लॉज शामिल किया। इसके तहत वे बोल्ड सीन और डायलॉग बोलने से इनकार नहीं कर सकते थे। उस वक्त इस क्लॉज की काफी आलोचना भी हुई थी। आल्ट बालाजी पर दिखाए जाने वाले एक शो XXX में भाारतीय सेना के जवानों और उनके परिवार को अपमानजनक और बोल्ड तरीके से दिखाया गया था, जिस पर काफी विवाद हुआ था। 

 

एकता कपूर और उनकी शोभा कपूर पर पॉक्सो के तहत केस दर्ज करने की भी मांग उठी थी। मुंबई के एक स्कूल टीचर ने उनके एक शो में नाबालिग लड़कियों को आपत्तिजनक सीन कराने के आरोप लगाए थे। 2024 में मुंबई पुलिस ने एकता कपूर और उनकी मां से पूछताछ भी की थी। 

 

यह भी पढ़ें: 30,000 करोड़ की संपत्ति, संजय कपूर की मौत के बाद विवाद; कौन हैं प्रिया

इन कानूनों का उल्लंघन करते थे बैन किए ऐप 

रिपोर्ट्स के मुताबिक आल्ट समेत बैन किए गए 25 ऐप आईटी एक्ट के सेक्शन 67, भारतीय दंड संहिता के सेक्शन 292 और स्त्री अशिष्ट रुप अधिनियम 1986 का उल्लंघन करते थे। कुछ ने आईटी एक्ट 67A का उल्लंघन करते हुए सेक्शुअल कंटेंट भी दिखाया था।

 

वहीं, इन सभी ऐप्स को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, गृह मंत्रालय , इंडस्ट्री बॉडी जैसे FICCI और महिला और बच्चों के अधिकारों के लिए काम करने वाले एक्सपर्ट्स से कंसलटेशन के बाद ही बैन किया गया है।  

 

Related Topic:#Ekta Kapoor#OTT

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap