logo

ट्रेंडिंग:

'आश्रम' के इन कलाकारों नहीं मिला काम, आखिर क्यों ?

बॉबी देओल की मोस्ट अवेटेड सीरीज 'आश्रम 3' रिलीज हो गई है। आइए जानते हैं कलाकार इस स्टारडम को भुनाने में कामयाब क्यों नहीं हो पाए।

 Aashram 3

आश्रम 3 पोस्टर (Photo Credit: Bobby insta handle)

बॉबी देओल की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज 'आश्रम 3' रिलीज हो गई है। सीरीज में बॉबी के साथ अदिति पहोनकर, त्रिधा चौधरी, ईशा गुप्ता और चंदन रॉय सान्याल समेत कई कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस वेब सीरीज का निर्देशन प्रकाश झा ने किया है। वेब सीरीज में सभी कलाकारों के काम को लोगों ने पसंद किया है।

 

'आश्रम' में बॉबी ने बाबा निराला का निगेटिव रोल प्ले किया था। शो में वह हर किसी के लिए सरप्राइज पैकेज थे। सीरीज के तीनों सीजन में लोगों ने सभी कलाकारों को खूब पसंद किया। इसके बावजूद बॉबी के अलावा बाकी लोगों को कुछ खास काम नहीं मिला।

 

ये भी पढ़ें- फिल्मों से सोने की तस्करी तक कैसे पहुंचीं अभिनेत्री रान्या राव?

 

आश्रम के बाद नहीं मिला इन स्टार्स को काम

 

शुरुआत अदिति पोहनकर के करते हैं। अदिति सीरीज की लीड अभिनेत्री हैं। उन्होंने सीरीज में पम्मी पहलवान का रोल प्ले किया है। 'आश्रम' के अलावा अदिति किसी बड़ी वेब सीरीज या फिल्म में नजर नहीं आई। उन्होंने एक मराठी और 2 तमिल फिल्मों में काम किया है। 2020 में वह पहली बार 'आश्रम' के पहले पार्ट में नजर आई थी। इसके बाद इसी सीरीज के दूसरे और तीसरे सीजन में भी वह नजर आई लेकिन उन्हें अब तक कोई बड़ा प्रोजेक्ट नहीं मिला।

 

चंदन रॉय सान्याल ने आश्रम में भोपा स्वामी का किरदार निभाया है जो बाबा निराला (बॉबी देओल) का करीबी होता है। वह उसके हर गलत काम में उसका साथी होता है। भोपा स्वामी के रोल में उनके काम को लोगों ने पसंद किया। इस सीरीज से उन्हें पहचान मिली थी। चंदन ने 'आश्रम' के बाद कई सीरीज और फिल्मों में साइड रोल किया है लेकिन उन्हें उस तरह का सक्सेस नहीं मिला।

 

ये भी पढ़ें- 'नहीं होती बात', जेल से निकलने के बाद शत्रुघ्न को भूल गए संजय दत्त

 

त्रिधा चौधरी- 'आश्रम' में त्रिधा चौधरी के बोल्ड लुक ने हर किसी को हैरान कर दिया। इसी सीरीज ने उन्हें स्टार बना दिया। उन्होंने इस सीरीज में बबीता भाभी का रोल प्ले किया है। त्रिधा ने अपने करियर की शुरुआत बंगाली फिल्मों से की। 'आश्रम' साल 2020 में रिलीज हुई थी। इसके बाद उन्हें कोई बड़ा प्रोजेक्ट नहीं मिला। 

 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आश्रम के लिए बॉबी ने 1 से 4 करोड़ रुपये के बीच में फीस ली है। वहीं, ईशा गुप्ता ने 2 करोड़, चंदन राय को 25 लाख रुपये, त्रिधा को 10 से 12 लाख रुपये और अदिति को 20 से 25 लाख रुपये के बीच में मिले हैं। 

 

Related Topic:#Bobby Deol

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap