अभिनेत्री और चंडीगढ़ की पूर्व बीजेपी सांसद किरण खेर को असिस्टेंट कंट्रोलर (एफएंडए) रेट्स ने नोटिस जारी किया है। चंडीगढ़ प्रशासन ने पूर्व सांसद को सरकार द्वारा आवंटित घर का बकाया लाइसेंस फीस 12.76 लाख रुपये देने का नोटिस मिला है। अगर वह बकाया पैसा नहीं देती हैं तो उनका 12% तक के हिसाब से सलाना ब्याज लगेगा। किरण सेक्टर 7 में अलॉट किए गये मकान नंबर टी- 6/23 में तब रहती थीं जब वह सांसद थीं।
केंद्र सरकार पूरे देश में भारत सरकार के मंत्रालयों और विभागों में उपल्बध आवासीय आवास के लिए लाइसेंस फीस वसूल करती है। इसका उद्देश्य सांसदों को सुविधा देना है। इन घरों के किराया मार्केट की दरों से कम होता है। हर साल सांसदों से सामान्य लाइसेंस शुल्क लिया जाता है।
यह भी पढ़ें- कौन हैं 'स्पेशल ऑप्स' के हिम्मत सिंह की पत्नी? टीवी की हैं सुपरस्टार
किरण खेर को जारी किया गया नोटिस
अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक 24 जून 2025 को उनके आवास नंबर 65, सेक्टर 8 ए पर नोटिस जारी किया था जिसमें उन्हें तुरंत बकाया पैसे चुकाने के लिए कहा गया था। अगर समय पर उन्होंने पैसे नहीं दिए तो 12% के हिसाब से सलाना ब्याज लगेगा। कार्यालय ने खेर को जल्द से जल्द पैसे का भुगतान डिमांड ड्राफ्ट या बैंक ट्रांसफर के जरिए निपटाने की सलाह दी है।

स्थानीय कांग्रेस अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लकी ने कहा कि कार्यालय को किरण खेर की खराब तबीयत को देखते हुए जुर्माना माफ करने या कम करने पर विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर चीज को पैसे के नजरिए से देखना सही नहीं है। हालांकि अभी तक इस मामले में किरण की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।
यह भी पढ़ें- फाजिलपुरिया ने बताई फायरिंग की कहानी, सिंगर का है विवादों से नाता
कौन हैं किरण खेर?
किरण खेर अनुपम खेर की पत्नी हैं। उन्होंने 'मैं हूं ना', 'दोस्ताना', 'रंग दे बसंती, 'ओम शांति ओम', 'वीर जारा' समेत कई फिल्मों में काम किया है। 2014 में वह आखिरी बार पर्दे पर नजर नजर आई थी। साल 2009 में वह बीजेपी में शामिल हुई थी। उन्होंने 2011 में बीजेपी के लिए चुनाव प्रचार भी किया था। 2019 में उन्होंने चंडीगढ़ सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था और जीती भी थीं।