logo

ट्रेंडिंग:

हिंदू देवी- देवताओं से न्यूड फोटोशूट तक, विवादों में रहे ये फैशन शोज

गुलमर्ग में हाल ही में फैशन शो हुआ था। इस फैशन शो को लेकर जम्मू-कश्मीर में जमकर विवाद हुआ। आइए जानते हैं कब- कब फैशन शोज को लेकर विवाद हुआ।

gulmarg fashion show

गुलमर्ग फैशन शो

फैशन शोज में डिजाइनर्स अपने नए-नए कलेक्शन की प्रस्तुति करते हैं। इन शोज के द्वारा पता चलता है कि ट्रेंड में क्या चीजें चल रही है। महशूर डिजाइनर अपने कलेक्शन को मॉडल्स और शो स्टॉपर को पहनाते हैं। अपने डिजाइनर आउटफिट्स के साथ वह अपनी सोच को भी प्रदर्शित करते हैं। हाल ही में कश्मीर के गुलमर्ग में फैशन शो का आयोजन हुआ। गुलमर्ग में इस तरह का आयोजन पहली बार हुआ जहां मॉडल्स ने बोल्ड कपड़े पहने। अब इस बात को लेकर विवाद हो रहा है। इस विवाद पर कई राजनेताओं ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

 

ये फैशन शो गुलमर्ग के स्की रिजॉर्ट में 7 मार्च को आयोजित हुआ था। शो में मॉडल्स ने डिजाइनर जोड़ी शिवम भाटिया और नरेशा कुकरेजा के डिजाइनर कपड़ों को पहनकर वॉक किया था। फैशन शो की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। इस फैशन शो पर मीरवाइज उमर फारूक ने आपत्ति जताई थी। इसके बाद ये मामला लगातार तुल पकड़ रहा है। गुलमर्ग फैशन शो से पहले भी कुछ शोज विवादों में घिर चुके हैं। आइए उन विवादित फैशन शोज के बारे में जानते हैं।

 

रणवीर सिंह का न्यूड फोटोशूट विवाद 

 

इस विवाद को कोई कैसे भूल सकता है। रणवीर ने फैशन मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट करवाया था। इस फोटोशूट की तस्वीरों ने बवाल मचा दिया था। अभिनेता की जमकर आलोचना हुई थी। कई संगठनों ने इस पर आपत्ति जताते हुए उन पर केस दर्ज करवाया था। लोगों का कहना था कि ये भारतीय संस्कृति के खिलाफ है।

 

ये भी पढ़ें- बेटी खुशी के करियर को बोनी देंगे उड़ान, बना सकते हैं 'मॉम 2'

 

सब्यसाची का मंगलसूत्र कैंपेन

 

फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी का विवादों से पुराना नाता है। वह कई बार सोशल मीडिया पर ट्रोल हो चुके हैं। उन्होंने अपने मंगलसूत्र के कैंपेन में मॉडल्स को सेमी न्यूड और इंटीमेट पोज देते हुए दिखाया था। इस वजह से उनकी जमकर आलोचना हुई थी। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा था कि 24 घंटे के अंदर इस कैंपेन को हटाओ और उन्हें ये कैंपेन हटाना पड़ा था।
 
फाल्गुनी और शेन पीकॉक ने प्लस साइज मॉडल पर कसा था तंज

 

फाल्गुनी और शेन पीकॉक ने साल 2019 में एक फैशन शो किया था। फैशन शो के बाद डिजाइनर जोड़ी ने कहा कि प्लस साइज दुल्हन के पास काफी समय होता है ताकि वह अपना वजन कम कर सके। उनके इस बयान को लेकर काफी विवाद हुआ था। बाद में उन्हें माफी मांगनी पड़ी थी।

 

ये भी पढ़ें- बादशाह की लोग क्यों करने लगे एप्पी ढिल्लों से तुलना, देखें वीडियो

 

ट्विंकल ने फैशन शो में खोला था अक्षय के जींस का बटन

 

साल 2009 में लैक्मे फैशन वीक में अभिनेता अक्षय कुमार ने रैंप वॉक के दौरान अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना से अपनी जींस का बटन खोलने के लिए कहा था। इस घटना को लेकर जमकर विवाद हुआ था। लोगों का कहना था कि सार्वजनिक समारोह में ऐसा करना ओशोभनीय और अश्लीलता है।

 

हिंदू देवी-देवताओं के तस्वीर का उपयोग

 

साल 2010 में डिजाइनर मनीष अरोड़ा ने 'गॉड्स एंड गॉडेस्स' कलेक्शन में हिंदू देवी-देवाओं के चित्रों का उपयोग किया था, जिससे धार्मिक संगठनों ने आपत्ति जताई और इसे हिंदू भावनाओं के साथ खिलवाड़ बताया।

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap