पंजाबी सिंगर और एक्टर गुरु रंधावा फिल्म 'शौंकी सरदार' की शूटिंग के दौरान घायल हो गए। सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करके जानकारी दी है। सिंगर के सिर पर गंभीर चोट आई है। वह इस समय अस्पताल में भर्ती है। फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।
गुरु को ये चोट शूटिंग के दौरान स्टंट करते समय लग गई। फोटो में वह अस्पताल के बेड पर लेटे हुए नजर आ रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'ये मेरा पहला स्टंट, मेरी पहली चोट लेकिन मेरा हौसला बरकरार है। शौंकी सरदार फिल्म के सेट से ये एक याद है। बहुत मुश्किल काम है एक्शन वाला, लेकिन अपने दर्शकों के लिए कड़ी मेहनत करूंगा'।
ये भी पढ़ें- पहली फिल्म फ्लॉप होने से दुखी जुनैद, आमिर ने बताया बेटे का हाल
'शौंकी सरदार' से सेट पर घायल हुए गुरु रंधावा
फोटो में वह अस्पताल के बेड पर लेटे हुए नजर आ रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ये मेरा पहला स्टंट, मेरी पहली चोट लेकिन मेरा हौसला बरकरार है। शौंकी सरदार फिल्म के सेट से ये एक याद है। बहुत मुश्किल काम है एक्शन वाला, लेकिन अपने दर्शकों के लिए कड़ी मेहनत करूंगा।
फैंस को हुई गुरु की चिंता
ये भी पढ़ें- 'क्रिमिनल जैसा ट्रीट करना गलत', रणवीर और समय के बचाव में उतरे साइरस
इस खबर ने गुरु के फैंस की चिंता बढ़ा दिया है। फैंस के साथ- साथ सेलेब्स भी उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। मृणाल ठाकुर ने उनके पोस्ट पर हैरानी जताते हुए क्या लिखा है। अनुपम खेर ने उनका हौसला बढ़ाते हुए लिखा, आप सबसे अच्छे हैं, जल्द ठीक हो जाओगे। मीका, भारती सिंह से लेकर तमाम स्टार्स ने उनके जल्द ठीक होने की दुआ की है।
गुरु रंधावा के साथ 'शौंकी सरदार' में निमरत अहलूवालिया लीड रोल में नजर आएंगी। इस फिल्म को गुरु रंधावा ही प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन धीरज रतन ने किया है। फैंस उनकी इस फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।