वे दिन गए जब फिल्म के लिए 50 करोड़ रुपये को बिग बजट माना जाता था। आज के समय में फिल्में उससे दोगुनी कीमत में बनाई जाती हैं। भारतीय फिल्में धीरे धीरे अपने बजट और पैमाने से हॉलीवुड प्रोडक्शन को कड़ी टक्कर दे रही हैं। सबसे महंगी भारतीय फिल्म का स्वरूप बदलने वाला है क्योंकि देश में सबसे पहली 100 मिलियन डॉलर फिल्म बनने को तैयार है जिसे बनने में अभी थोड़ा समय लग सकता है।
नितेश तिवारी की 'रामायण' सबसे महंगी भारतीय फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार है। इस फिल्म को दो पार्ट्स में रिलीज किया जाएगा। 'रामायण' का पहला पार्ट इस समय प्री प्रोडक्शन फेज में है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म का बजट करीब 100 बिलियन डॉलर है जो सिनेमा के इतिहास की सबसे महंगी फिल्म बनने वाली है।
यह भी पढ़ें- 'आंखों की गुस्ताखियों' का ट्रेलर हुआ आउट, दमदार अंदाज में दिखीं शनाया
सबसे महंगी भारतीय फिल्म
835 करोड़ में बनी रामायण' ने 'कल्कि 2898 एडी', आरआरआर (600 करोड़ रुपये) और आदिपुरुष (550 करोड़ रुपये) के बजट को पीछे छोड़ दिया है। वहीं, बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' थी जिसमें वीएफएक्स का भरपूर इस्तेमाल किया गया था। इस फिल्म को बनाने में 375 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। फिल्म 'रामायण' का निर्माण नमित मल्होत्रा ने किया है जो प्राइम फोकस कंपनी के मालिक हैं। उन्हीं की कंपनी DNEG है जो रामायण फिल्म के लिए वीएफएक्स बनाने का काम कर रही है।
'रामायण' को दो हिस्सों में रिलीज किया जाएगा जो वाल्मीकि महाकाव्य पर आधारित है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका में हैं। फिल्म में विवेक ओबेरॉय, रकुल प्रीत सिंह, लारा दत्ता, काजल अग्रवाल, रवि दुबे, कुणाल कपूर, अरुण गोविल, शीबा चड्ढा और इंदिरा कृष्णन मुख्य भूमिकाओं में हैं।
यह भी पढ़ें- 'पंचायत 4' की खुशबू भाभी कौन हैं? जिनकी सादगी और एक्टिंग ने जीता दिल
कब रिलीज होगी रामायण
नितेश तिवारी का पहला टीजर 3 जुलाई को रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म अगले साल दीवाली पर रिलीज होगी। इस फिल्म का दूसरा पार्ट दिवाली पर 2027 में रिलीज होगा। इस फिल्म के रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। कुछ समय पहले ही फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें रिलीज हुई थी।