logo

ट्रेंडिंग:

MS Dhoni का एक्टिंग डेब्यू? 'द चेज' के टीजर में आर माधवन संग आए नजर

आर माधवन ने हाल ही में 'द चेज' का टीजर शेयर किया है। यह फिल्म है या वेबसीरीज इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आया है। इस प्रोजेक्ट में एमएस धोनी धुआंधार ऐक्शन करते हुए नजर आए।

r madhvan and ms dhoni

एमएस धोनी और आर माधवन (Photo Credit: R Madhvan Insta handle)

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अब बॉलीवुड में एंट्री कर रहे हैं। वह आर माधवन के साथ 'द चेज' में नजर आएंगे। फिल्म का टीजर आर माधवन ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। टीजर में भारतीय क्रिकेटर एमएस धोनी ऐक्शन अवतार में दिखाई दे रहे हैं। 'द चेज' का निर्देशन वासन बाला ने किया है। यह फिल्म है या वेब सीरीज इसका खुलासा नहीं हुआ है।

 

फिल्म के टीजर में धोनी और आर माधवन फाइटर की भूमिका निभा रहे हैं। एक जो दिमाग से सोचता है और दूसरा दिल से सोचता है। दोनों साथ में ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। अभी इस प्रोजेक्ट को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

 

यह भी पढ़ें- गटर किनारे रही, झाड़ू-पोछा किया, करोड़पति दिव्या खोसला ने बताई वजह

'द चेज' में नजर आए एमएस धोनी

फिल्म का टीजर शेयर करते हुए माधवन ने लिखा, 'वन मिशन, टू फाइटर्स तैयार हो जाइए। धमाकेदार चेज शुरू होने वाली है। द चेज का टीजर आउट है।' यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। कई लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि माही फिल्मों में डेब्यू कर रहे हैं। दोनों को साथ देखकर फैंस बेहद खुश है।

 

 

वीडियो की शुरुआत एमएस धोनी से होती है जो दिमाग से सोचते हैं जबकि आर माधवन दिल से सोचने वाले बने हैं। दोनों ब्लैक आउटफिट में सनग्लासेस पहने दिखाई दे रहे हैं। दोनों साथ में कमाल के लग रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें-  Rise and Fame में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स करते क्या हैं?

 

धोनी इससे पहले कुछ विज्ञापनों में जरूर नजर आ चुके हैं। उन्होंने तमिल फिल्म गोट में स्पेशल अपीयरेंस किया था। उन्हें हिंद प्रोजेक्ट में देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। वहीं, आर माधवन आखिरी बार फातिमा सना शेख के साथ आप जैसा कोई में नजर आए थे। फिल्म में फातिमा और माधवन के काम को लोगों ने खूब पसंद किया था। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई।

 

 

Related Topic:#R Madhvan

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap