logo

ट्रेंडिंग:

राम चरण से प्रभास तक, इन साउथ स्टार्स का बॉलीवुड में रहा फ्लॉप डेब्यू

साउथ की फिल्मों को दर्शक खूब पसंद करते हैं। आज हम आपको साउथ के उन स्टार्स के बारे में बता रहे हैं जिनका बॉलीवुड में फ्लॉप डेब्यू रहा।

south star flopped hindi movie

प्रभास, रामचरण और सूर्या (Photo Credit: South Celebs Insta Handle)

साउथ की फिल्मों को दर्शक बेहद पसंद करते हैं। यहां के कई सुपरस्टार्स हैं जिनकी हिंदी बेल्ट में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इस लिस्ट में अल्लू अर्जुन से लेकर जूनियर एनटीआर तक का नाम शामिल हैं। इन स्टार्स की फिल्मों को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। हाल ही में साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर ने बॉलीवुड में 'वाईआरएफ' की ऐक्शन स्पाई थ्रिलर फिल्म 'वॉर 2' से डेब्यू किया था। 'वॉर 2' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर के साथ ऋतिक रोशन मुख्य भूमिका में है।

 

जूनियर एनटीआर 'वॉर 2' से पहले एस.एस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' में नजर आए थे। हिंदी वर्जन में 'आरआरआर' ने शानदार कमाई की थी। इस फिल्म में एनटीआर के साथ उनके भाई रामचरण लीड रोल में थे। आज हम आपको साउथ के उन सुपरस्टार्स के बारे में बता रहे हैं जिनका बॉलीवुड में फ्लॉप डेब्यू रहा। इस लिस्ट में रामचरण, सूर्या, विजय देवरकोंडा, पृथ्वीराज सुकुमारन समेत कई स्टार्स का नाम शामिल है।

 

यह भी पढ़ें- BB19: सलमान के शो में कुनिका संदानद से लेकर डेफिनेट तक ने ली एंट्री

बॉलीवुड में फ्लॉप रहे ये साउथ सुपरस्टार

राम चरण

 

'आरआरआर' से राम चरण ने दुनियाभर में अपनी पहचान बनाई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी। 2013 में उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म 'जंजीर' से डेब्यू किया था। 'जंजीर' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई थी। इस फिल्म में राम चरण के साथ प्रियंका चोपड़ा और संजय दत्त मुख्य भूमिका में थे। राम चरण की हाल ही में फिल्म 'गेम चेंजर' रिलीज हुई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई है।

 

विजय देवरकोंडा

 

साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा किसी पहचान के मोहताज नहीं है। उन्होंने साउथ में कई फिल्में दी है लेकिन उनका बॉलीवुड डेब्यू फ्लॉप रहा था। उन्होंने लाइगर से हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया था। इस फिल्म का बजट 125 करोड़ रुपये है। विजय के साथ इस फिल्म में अनन्या पांडे लीड रोल में थी।

 

सूर्या

 

साउथ सुपरस्टार सूर्या की जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। उन्होंने साल 2010 में फिल्म 'रक्त चरित्र' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने 11.2 करोड़ रुपये का ही बिजनेस किया था।

 

यह भी पढ़ें- चित्रागंदा को क्यों नहीं मिल रहा है फिल्मों में काम? खुद बताई वजह

 

पृथ्वीराज सुकुमारन

 

मलयालम सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन ने बॉलीवुड में रानी मुखर्जी के साथ फिल्म 'अय्या' में डेब्यू किया था। सुकुमारन अपना जादू चलाने में नाकाम रहे थे। इसके बाद भी वह कई फिल्मों में नजर आए लेकिन कुछ खास कमाल नहीं कर पाएं।

 

प्रभास

 

साउथ सुपरस्टार प्रभास ने बॉलीवुड में फिल्म 'आदिपुरुष' से डेब्यू किया था। इस फिल्म का बजट 700 करोड़ रुपये था। 'आदिपुरुष' बॉक्सऑफिस पर महाडिजास्टर साबित हुई थी। इस फिल्म ने महज 135 करोड़ की कमाई की थी।

 

चियान विक्रम

 

चियान विक्रम साउथ के सुपरस्टार हैं। उनकी फिल्मों के रिलीज होने का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है लेकिन बॉलीवुड में वह नाकाम रहे। वह साल 2010 में फिल्म 'रावण' में नजर आए थे। इस फिल्म का निर्देशन मणि रत्नम ने किया था। चियान विक्रम के साथ इस फिल्म में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय मुख्य भूमिका में हैं।

 

 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap