logo

ट्रेंडिंग:

जब अजय और आदित्य चोपड़ा के बीच हुआ था झगड़ा, क्यों बेबस थीं काजोल

अजय देवगन और यशराज फिल्म्स के मालिक आदित्य चोपड़ा के बीच में साल 2012 में झगड़ा हुआ था।अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में काजोल ने इस झगड़े पर अपना रिएक्शन दिया है।

kajol reaction on fight with ajay and aditya chopra

काजोल, अजय और आदित्य चोपड़ा (Photo Credit: Kajol Insta Handle)

अभिनेत्री काजोल की हाल ही में फिल्म 'मां' रिलीज हुई है। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स का ठीक ठाक रिस्पॉन्स मिला है। यह एक हॉरर थ्रिलर फिल्म है। काजोल ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि उनकी जिंदगी की मुश्किल समय था जब उनके पति अजय देवगन की फिल्म 'सन ऑफ सरदार' और यश राज फिल्म्स की फिल्म 'जब तक है जान' साथ में रिलीज हुई थी। उन्होंने कहा कि मैं उस समय खुद को बेबस महसूस कर रही थी।

 

काजोल ने कहा, 'मैं उस समय अपने पति अजय और दोस्त आदित्य चोपड़ा के बीच में फंस गई थी। यह साल 2012 की बात है जब ये दोनों फिल्में साथ में आ रही थी'।

 

यह भी पढ़ें- 'धुरंधर' का टीजर आउट, इंटेंस लुक में नजर आए रणवीर सिंह

अजय देवगन और आदित्य में हुआ था झगड़ा

विवाद पर काजोल ने कहा, 'लड़ाई झगड़ा का समय बहुत मुश्किल समय होता है। खासतौर पर जब चीजें सुलझ नहीं हो रही है। ऐसे में उस व्यक्ति के लिए परेशानी होती जो दोनों तरफ से जुड़ा हुआ होता है। मुझे उस समय बहुत बेबस महसूस होता है। ऐसे में आपको उस समय के गुजरने का इंतजार करना होता है ताकि चीजें फिर से ठीक हो सकें'। उन्होंने आगे कहा, 'बदलाव बदलाव होता है। यह ना तो अच्छा होता है ना बुरा होता है। मैंने कहीं पढ़ा था कि बदलाव हमेशा बना रहता है। यही एक चीज है जो हमेशा चलती रहती है'।

 

साल 2012 में  अजय देवगन की 'सन ऑफ सरदार' और यश राज की फिल्म्स 'जब तक है जान' साथ में रिलीज हुई थी। अजय ने वाईआरएफ के खिलाफ केस करते हुए था कि यशराज फिल्म्स ने 'जब तक है जान' के लिए गलत तरीके से ज्यादा थिएटर्स बुक कर लिए जिसकी वजह से 'सन ऑफ सरदार' को कम स्क्रीन मिली। इस वजह से दोनों फिल्मों के बीच में विवाद हुआ था किसकी फिल्म को कितनी सीट मिलनी चाहिए।

 

यह भी पढ़ें- Superman का बजट 1800 Cr, भारत में बन जातीं बाहुबली, RRR जैसी 6 फिल्में

 

'मां' के बाद काजोल की आने वाली फिल्म 'सरजमीन' है। 'सरजमीन' में काजोल के साथ इब्राहिम अली खान और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 25 जुलाई को जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

Related Topic:#Kajol#Entertainment

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap