logo

ट्रेंडिंग:

कंगना रनौत ने कुणाल कामरा को लगाई फटकार, कहा- 'कौन हैं ये लोग'

कॉमेडियन कुणाल कामरा एक फिर विवादों में हैं। उन्होंने महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री पर बिना नाम लिए विवादित बयान दिया था। अब इस मामले पर कंगना ने अपना चुप्पी तोड़ी है।

kangana ranaut and kunal kamra

कंगना रनौत और कुणाल कामरा (Photo Credit: Kunal Instagram Handle)

कॉमेडियन कुणाल कामरा एक फिर विवादों में हैं। उन्होंने अपने शो में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का नाम लिए बिना विवादित कमेंट किया था जिसके बाद से मामला गर्माया हुआ है। इस मामले में नेताओं से लेकर बॉलीवुड स्टार्स तक अपने रिएक्शन दे रहे हैं। इस मामले में अब कंगना रनौत ने अपना रिएक्शन दिया है।

 

कंगना ने कुणाल पर निशाना साधते हुए कहा, 'कॉमेडी के नाम पर किसी का अपमान करना सही नहीं है। शिंदे जी बहुत पहले रिक्शा चलाते थे और उन्होंने अपने दम पर बहुत कुछ किया है। कुणाल कामरा के पास क्या योग्यता है। कौन हैं ये लोग? कॉमेडी के नाम पर आप कुछ भी नहीं बोल सकते हैं। हमारे पवित्र ग्रंथों और लोगों का मजाक उड़ाते हैं। वे खुद को इंफ्लुएंसर कहते हैं। हमें सोचने की जरूरत है कि सिर्फ दो मिनट के शोहरत के लिए हमारा समाज कहां जा रहा है'।

 

ये भी पढ़ें- आमिर ने बताया कैसे 35 मिनट में खत्म हुई SRK, सलमान से सालों की दुश्मनी

 

कुणाल पर दर्ज हुई FIR

 

इस विवाद के बाद कुणाल पर एफआईआर दर्ज हुई है। मामला बढ़ने के बाद शिवसेना के नेताओं ने कॉमेडियन को जान से मारने की धमकी दी थी। वहीं, उद्धव ठाकरे समेत कई विपक्षी नेताओं ने कुणाल का सपोर्ट किया है।

 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फणडवीस ने कुणाल के कमेंट को कॉमेडी का निचला स्तर बताया है। उन्होंने कहा कि बोलने की अभिव्यक्ति की मर्यादा को समझना चाहिए। हम सटायर समझते हैं लेकिन उसकी एक सीमा होनी चाहिए। उन्होंने कहा था कि इस बयान के लिए कुणाल को माफी मांगनी चाहिए। कुणाल कामरा ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि वह पुलिस के साथ जांच में पूरा सहयोग करेंगे लेकिन वह माफी नहीं मागेंगे।

 

ये भी पढ़ें- अनुराग कश्यप के बाद सनी देओल भी साउथ में बसेंगे, इवेंट में दिया हिंट

 

कंगना और कुणाल में पहले से है मतभेद

 

इस विवाद के बाद कामरा का पुराना वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने कंगना का मजाक उड़ाया था। ये वीडियो क्लिप उनके टॉक शो 'शट अप या कुणाल' का है जिसमें वे नेता संजय राउत के साथ दिखाई दे रहे थे। कॉमेडियन ने उस बात का समर्थन किया था, जब बीएमसी (BMC) ने कंगना के बांद्रा स्थित बंगले को ध्वस्त कर दिया था। वीडियो में वह, संजय राउत और टॉय वाले बुलडोजर के साथ पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं जिसका मतलब है कि उन्होंने कंगना का मजाक उड़ाया था।

 

कंगना के घर पर BMC ने चलाया था बुलडोजर

 

साल 2020 में अवैध निर्माणा का हवाला देकर बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने कंगना के घर के कुछ हिस्से में बुलडोजर चलावा दिया था। इसी बंगले में कंगना का ऑफिस भी था। कंगना ने इस मामले में बीएमसी के खिलाफ केस दर्ज करवाया था और मुआवजे के तौर पर 2 करोड़ की मांग की थी। साल 2023 में कंगना ने अपनी याचिका वापिस ले ली थी।

 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap