logo

ट्रेंडिंग:

संजय कपूर का शव भारत लेने में हो रही है देरी, कहां होगा अंतिम संस्कार?

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का यूके में निधन हुआ था। उनका अंतिम संस्कार दिल्ली में किया जाएगा लेकिन संजय का पार्थिव शरीर अभी तक भारत नहीं आया है।

karishma kapoor ex husband sunjay kapoor death)

करिश्मा कपूर और संजय कपूर (Photon Credit: Karishma Insta Handle)

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड और बिजनेसमैन संजय कपूर का लंदन में निधन हो गया। 53 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली। उनकी मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कानूनी औपचारिकताओं की वजह से उनके अंतिम संस्कार में देरी हो सकती है क्योंकि वह अमेरिकी नागरिक थे।

 

संजय के ससुर अशोक सचदेव ने बताया, 'संजय का अंतिम संस्कार दिल्ली में होगा। अभी उनका पोस्टमार्टम चल रहा है। एक बार जब पेपर वर्क पूरा हो जाएगा तो उनकी बॉडी को अंतिम संस्कार के लिए भारत लाया जाएगा'।

 

ये भी पढ़ें- Squid Game 3 का ट्रेलर आउट, प्लेयर नंबर 456 लेगा फ्रंटमैन से बदला

संजय के अंतिम संस्कार में हो सकती है देरी

NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, संजय के अंतिम संस्कार में देरी हो सकती है। यूके में 12 जून को पोलो मैच खेलते हुए संजय को हार्ट अटैक आया था। सूत्र से मिली जानकारी के मुताबिक, संजय एक अमेरिकी नागरिक थे और उनकी यूके में मृत्यु हुई थी। उनके पार्थिव शरीर को भारत लाने से पहले एक विस्तृति कानूनी प्रक्रिया का सामना करना पड़ेगा। संजय की मौत से उनका परिवार सदमे में है।

संजय कपूर की पर्सनल लाइफ

संजय कपूर ने तीन शादियां की थी। उन्होंने पहली शादी  फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी से साल 1996 में की थी। शादी के 4 साल बाद दोनों का तलाक हो गया। साल 2003 में संजय न करिश्मा कपूर से दूसरी शादी की थी। कपल के दो बच्चे समायरा और कियान हैं। दोनों की शादी ज्यादा लंबा नहीं चली। 2016 में करिश्मा ने संजय से तलाक ले लिया था। तलाक के समय दोनों ने एक दूसरे पर जमकर किचड़ उछाला था। करिश्मा से तलाक के बाद संजय ने साल 2017 में  प्रिया सचदेव से की थी। संजय और प्रिया का एक बेटा है।

 

ये भी पढ़ें-  धर्मेंद्र के कहने पर अमिताभ को मिला था शोले में काम, खुद सुनाया किस्सा

संजय की नेटवर्थ

संजय  सोना कॉमस्टार के चेयरमैन थे। उनका ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग का बिजनेस था। उनकी नेटवर्थ $1.2 billion (10300 crore) रुपये है। उनकी गिनती अमीर लोगों में होती थी। अपने पिता की मौत की मौत के बाद संजय ने कंपनी को संभाला था। Bloomberg की रिपोर्ट के अनुसार, सोना कॉमस्टार की मार्केट वैल्यू  31000 करोड़ रुपये है।

 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap