logo

ट्रेंडिंग:

राजकीय सम्मान के साथ मनोज कुमार की अंतिम विदाई, गमगीन हुए सितारे

मनोज कुमार का मुंबई में अंतिम संस्कार हुआ। उन्हें राजकीय सम्मान के अंतिम विदाई दी गई। उनकी अंतिम यात्रा में बॉलीवुड के तमाम सितारे शामिल हुए।

manoj kumar

मनोज कुमार (Photo Credit: Pti)

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का मुंबई में अंतिम संस्कार हुआ। उनका निधन 4 अप्रैल को हुआ था। उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। उनके निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

 

मनोज कुमार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। उन्हें आखिरी अलविदा कहने के लिए अमिताभ बच्चन, सायरा बानो, राज बब्बर, अभिषेक बच्चन, रजा मुराद , प्रेम चोपड़ा समेत तमाम सितारे शामिल हुए। उनके अंतिम संस्कार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

 

ये भी पढ़ें- मनोज ने इंडस्ट्री में बदली थी प्राण की इमेज, 'उपकार' में बने मलंग बाबा

 

मनोज कुमार को दिया गया राजकीय सम्मान

 

 

ये भी पढ़ें- इंदिरा के चहेते मनोज कुमार ने क्यों किया था उन्हीं की सरकार पर मुकदमा?

 

 

मनोज कुमार का फिल्मी करियर

 

मनोज कुमार का जन्म 24 जुलाई 1937 को पाकिस्तान में हुआ था। उनका असली नाम हरिकृष्ण गिरी गोस्वामी था। उन्होंने दिलीप कुमार की फिल्म 'शबनम' में उनके किरदार मनोज कुमार से अपना स्टेज नेम रखा। 1957 में उन्होंने फिल्म 'फैशन' से एक्टिंग डेब्यू किया था। उन्हें फिल्म 'कांच की गुड़िया' से बतौर एक्टर ब्रेक मिला था। उनके काम को पहचान फिल्म 'शहीद' से मिली थी। उन्होंने अपने करियर में कई देशभक्ति फिल्मों में काम किया था।

 

इन फिल्मों की वजह से उन्हें फैंस प्यार से भारत कुमार बुलाते थे। 'उपकार', 'पूरब और पश्चिम', 'नसीब', 'नील कमल', 'पत्थर के सनम' जैसी कई फिल्मों के लिए उन्हें खूब सराहा गया था। 1995 में उनकी आखिरी फिल्म 'मैदान ए जंग' रिलीज हुई थी। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग छोड़ दी थी। 

 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap