एक बीवी की खुदकुशी, एक से अनबन, महिलाओं को लेकर विवादित रहे पवन सिंह
एंटरटेनमेंट
• MUMBAI 30 Aug 2025, (अपडेटेड 30 Aug 2025, 4:38 PM IST)
पवन सिंह का विवादों से पुराना नाता है। उन पर अभिनेत्री अंजलि राघव ने गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया है। आइए जानते हैं कब- कब विवादों में पवन सिंह रहे?

पवन सिंह (Photo Credit: Pawan Singh Insta Handle)
भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह अपनी दमदार आवाज से दर्शकों का दिल जीत लेते हैं। उनका गाना यूट्यूब पर आते ही ट्रेंड करने लग जाता है। भोजपुरी के बाद अब हिंदी फिल्मों में भी उनके गानों को पसंद किया जा रहा है। उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। एक तरफ जहां उनका प्रोफेशनल करियर बुलंदियों पर है तो दूसरी तरफ उनकी पर्सनल लाइफ अक्सर विवादों में रही है।
पवन सिंह का अभिनेत्री अंजलि राघव संग वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अभिनेत्री को गलत तरीके से टच करते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें- ईशा देओल के Ex हसबैंड भरत तख्तानी मेघना लखानी को कर रहे हैं डेट
अंजलि राघव बोलीं- पवन सिंह ने गलत तरीके से टच
पवन सिंह का वीडियो वायरल हो रहा है। इस इवेंट में दोनों अपने नए म्यूजिक वीडियो 'सैया सेवा करे' के प्रमोशन के लिए लखनऊ पहुंचे थे। इस इवेंट में पवन सिंह ने अभिनेत्री को गलत तरीके से टच किया जिससे वह असहज महसूस करने लगी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद अंजलि ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।
अंजलि ने बताया, 'मुझे लगा सच में कुछ मेरी कमर पर लगा है लेकिन जब बैक स्टेज जाकर टीम से पूछा तो उन्होंने मना कर दिया। यह सुनने के बाद मुझे गुस्सा आया और मैं रोने लगी लेकिन मुझे कुछ समझ नहीं आया कि मैं क्या करूं।' उन्होंने मुझे गलत तरीके से टच किया। मैं इस चीज का कभी साथ नहीं दूंगी।
पत्नी ज्योति सिंह ने लगाए गंभीर आरोप
पवन सिंह की पहली पत्नी नीलम सिंह ने 2015 में आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने ज्योति सिंह से दूसरी शादी की थी। ज्योति और पवन का रिश्ता काफी विवादों में रहा है। दोनों का रिश्ता एक फिर सुर्खियों में है। ज्योति ने पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पास आत्मदाह के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा है।
ज्योति ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'आदरणीय पति पवन सिंह मैं आपसे कई पारिवारिक और राजनीतिक मुद्दों पर बात करने के लिए कोशिश कर रही हूं लेकिन आपने या आपके साथियों ने मेरे मैसेज का कोई जवाब नहीं दिया। मैं आपसे मिलने लखनऊ तक छठ के समय में गई थी। मेरे पिता जी भी आपसे मिलने गए लेकिन कोई सकारात्मक रिजल्ट आपने नहीं दिया। दुनिया को कौन सा पाप मैंने किया है जो मुझे सजा मिल रही है। मेरे माता पिता के इज्जत के साथ खेला जा रहा है।'
ऐसा पहली बार नहीं इससे पहले भी दोनों के तलाक की खबरें सामने आई थी। हालांकि बाद में दोनों के रिश्ते में सुधार हो गया था और ज्योति ने लोकसभा चुनाव में खूब प्रचार किया था।
पहली पत्नी ने दी थी जान
पवन सिंह ने साल 2014 में नीलम सिंह से शादी रचाई थी। शादी के तीन महीने बाद ही उनकी पत्नी ने फांसा लगाकर अपनी जान दे दी थी। पहली पत्नी के मौत के बाद पवन सिंह ने कहा था कि नीलम की मौत उनके लिए सबसे बड़ी क्षति है जिसे वह भूल नहीं पाएंगे।
यह भी पढ़ें- 'शैतान की लव स्टोरी में गॉड का क्या काम,' बागी 4 की कहानी पता चल गई
अक्षरा सिंह संग था अफेयर
अक्षरा और पवन सिंह का अफेयर ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। दोनों ने साथ में कई फिल्मों और म्यूजिक वीडियो में काम किया है और इस दौरान दोनों को प्यार हो गया था। एक इंटरव्यू में अक्षरा ने कहा था कि पवन सिंह मेरे लिए भगवान की तरह था। मैं उनका हर काम करती थी। अक्षरा को झटका तब लगा था जब पवन ने गुपचुप तरीके से ज्योति सिंह से शादी कर ली थी। पवन और अक्षरा ने एक- दूसरे को लेकर कई बातें कही है। रिश्ता खत्म होने के बाद दोनों कभी एक दूसरे के साथ नजर नहीं आए। न ही दोनों के बीच में कोई बातचीत है।
खेसारी संग हुआ था विवाद
पवन सिंह और खेसारी लाल यादव दोनों ही भोजपुरी के बड़े स्टार हैं। दोनों के झगड़े ने खूब सु्र्खियां बटोरी थी। दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ पब्लिक में जमकर बयान दिए थे। दोनों के बीच को बाद में रवि किशन ने सुलझाया था।
धोखाधड़ी का लगा आरोप
व्यापारी विशाल सिंह ने पवन सिंह पर फिल्म 'बॉस' में निवेश करने के लिए कहा था और मुनाफे में से 50% तक देने का आश्वसन दिया था। उन्होंने इस फिल्म में 1.25 करोड़ रुपये का निवेश किया था। जब विशाल सिंह ने मुनाफे का हिस्सा मांगा तो पवन सिंह ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पवन सिंह के खिलाफ विशाल ने धोखाधड़ी के मामले में शिकायत दर्ज करवाई है।
और पढ़ें
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap