• MUMBAI 23 Dec 2024, (अपडेटेड 23 Dec 2024, 11:40 AM IST)
भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन की मु्श्किलें बढ़ रही हैं। आइए जानते हैं अब तक इस मामले में क्या-क्या हुआ है।
अल्लू अर्जुन (क्रेडिट इमेज- अल्लू इंस्टा हैंडल)
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। एक तरफ ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। दूसरी तरफ इस फिल्म की वजह से पुष्पा स्टार की मुश्किले बढ़ गई है। 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई थी। फिल्म की स्क्रीनिंग पर भगदड़ मच गई थी। इस भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई और उसका बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया था। ये मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है।
हैदराबाद पुलिस ने बताया कि अल्लू अर्जुन को बताया गया था कि प्रीमियर के बाहर भगदड़ मच गई है लेकिन वह फिल्म खत्म होने का इंतजार कर रहे थे। इस बात को जानने के बाद लोगों में आक्रोश है। इस कारण उनके घर पर 22 दिसंबर को कुछ लोगों ने तोड़फोड़ की थी। अल्लू के घर पर Osmania University के कुछ लोगों ने तोड़फोड़ की। उनकी मांगे हैं कि पीड़ित परिवार को एक करोड़ रूपये देने चाहिए जिसका बच्चा जिंदगी और मौत के बची जूझ रहा है।
आइए 10 प्वाइंट्स में जानते हैं
पुलिस ने 22 दिसंबर को बताया कि अर्जुन को जानकारी थी कि भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई है और उनसे वहां से जाने के लिए कहा गया था। वह इस बात की जिद्द कर रहे थे कि तभी जाएंगे जब फिल्म खत्म होगी।
पुलिस का ये बयान तब सामने आया जब अल्लू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में 21 दिसंबर को कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। कोई भी पुलिस अधिकारी उनसे मिलने थिएटर में नहीं आया था।
एमएलए अकबरुद्दीन ओवैसी ने 41 साल के सुपरस्टार पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद अल्लू ने अपने ऊपर लगे आरोपों पर चुप्पी तोड़ते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी।
पुलिस ने उस्मानिया यूनिवर्सिटी ज्वाइंट एक्शन कमेटी के 6 सदस्यों के खिलाफ केस किया है जिन्होंने अर्जुन के पोश जूबली हिल एरिया वाले घर में तोड़फोड़ की थी।
ये घटना कल शाम 4 बजकर 45 मिनट पर हुई थी। पुलिस ने सभी अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
इस घटना के बाद अर्जुन के पिता और प्रोड्यूसर अल्लू अरविंद ने प्रेस से बात करते हुए कहा कि आज जो कुछ भी हमारे घर पर हुआ वो सबने देखा लेकिन अब समय आ गया है कि हम उस हिसाब से काम करें।
तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने इस घटना की निंदा की। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था में ढिलाई बर्दाशत नहीं की जाएगी
अर्जुन को भगदड़ के 9 दिन बाद पुलिस ने 13 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था।
इस मामले में अल्लू अर्जुन को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था। हालांकि तेलंगाना हाईकोर्ट ने उसी दिन उन्हें जमानत मिल गई थी। उन्हें रातभर जेल में रहना पड़ा था और सुबह छोड़ दिया गया था।
बेल मिलने के बाद वह अपने परिवार और दोस्तों के साथ जश्न मनाते नजर आए। इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया।