राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री 2' ब्लॉकबस्टर हिट थी। इस फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फिल्म की सफलता के बाद स्टार्स के फैंस के बीच में कोल्ड वॉर छिड़ गई थी कि किसकी वजह से यह फिल्म हिट हुई है। अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में राजकुमार ने फिल्म की सफलता पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
उन्होंने कहा, 'फिल्म मेरी वजह से हिट नहीं हुई है। स्त्री को स्त्री लोगों के प्यार ने बनाया। इस फिल्म को लोगों का इतना प्यार मिला और मैं इस फिल्म का क्रेडिट खूद को नहीं दूंगा। स्त्री को उसकी कहानी की वजह से प्यार मिला। फिल्म के पहले पार्ट को लोगों ने इतना पसंद किया। एक अभिनेता के तौर पर मेरा योगदान था। मैंने बिक्की के कैरेक्टर पर काम किया, अमर ने अपना काम किया, दीनू ( दिनेश विजान) ने अपना काम किया'।
ये भी पढ़ें- Raid 2 निकली आगे, नानी की Hit 3 और सूर्या की 'रेट्रो' का हुआ बुरा हाल
विक्की ने बताया 'स्त्री 2' के हिट होने का कारण
राजकुमार ने कहा, 'फिल्म की सफलता पूरी टीम की होती है। हम सिर्फ पोस्टर का चेहरा होते हैं। यह पूरी टीम की मेहनत होती है। इसका मतलब ये नहीं है कि हर फिल्म एक जैसी होगी। हर फिल्म की अपनी किस्मत है। जब तक मेरी फिल्मों से प्रोड्यूसर को फायदा मिल रहा है। हम इस तरह की कहानी कहते रहेंगे। मैं इस बात से खुश हूं'।
'स्त्री 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
राजकुमार राव, पकंज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना, अभिषेक बनर्जी मुख्य भूमिका में थे। हॉरर कॉमेडी फिल्म ने वर्ल्डवाइड 857 करोड़ का बिजनेस किया था। इस फिल्म में अक्षय कुमार, तमन्ना भाटिया, वरुण धवन ने कैमियो रोल प्ले किया है।
ये भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर क्यों नहीं चल रही हिंदी फिल्में, आमिर ने दिया जवाब
राजकुमार राव अपकमिंग फिल्म
राजकुमार राव इन दिनों अपनी फिल्म 'भूल चूक माफ' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म का निर्देशन करण शर्मा ने किया है। फिल्म में वामिका गब्बी, सीमा पाहवा मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 9 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।