logo

ट्रेंडिंग:

रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर का निधन, 81 की उम्र में ली अंतिम सांस

रामायण बनाने वाले रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर का निधन हो गया। वह लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे।

prem sagar demise

प्रेम सागर

'रामायण' बनाने वाले रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर का निधन हो गया। 81 साल के प्रेम सागर उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। उनके निधन से इंडस्ट्री के लोग सदमे में है। उन्होंने कई फिल्मों और टीवी सीरियल निर्माण किया था। 'रामायण' अभिनेता अरविंद गोविल और सुनील लहरी ने शोक जताया है।

 

'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने लिखा, 'यह दुखद समाचार बताते हुए बहुत दुख हो रहा है। रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर परलोक सिधार गए हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।' उनका अंतिम संस्कार जुहू में किया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें- करियर संभला या डूब गया, बिग बॉस के 18 विनर्स का हाल क्या?

फिल्म मेकर और सिनेमैटोग्राफर थे प्रेम सागर

प्रेम सागर पेशे से फिल्म मेकर और सिनेमैटोग्राफर थे। उन्होंने 'अलिफ लैला', 'चरस' और 'ललकार' जैसी फिल्मों का निर्माण किया था। इसके अलावा कई सीरियल का भी निर्माण किया है। 1985 में उनका शो 'विक्रम और बेताल' आया था जिसे प्रेम सागर ने डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया था। प्रेम सागर अपने फाउंडेशन के काम में काफी बिजी रहते थे। उनकी संस्था महाराष्ट्र के गांव और कई कम्यूनिटीज के लिए काम करती थी। उन्होंने 1968 में FTII से ग्रेजुएशन की डिग्री ली थी।

 

टीवी इंडस्ट्री से आई दुखद खबर

 

टीवी इंडस्ट्री से भी दुखद खबर आई है। 'पवित्र रिश्ता' फेम अभिनेत्री प्रिया मराठे की 38 साल की उम्र में निधन हो गया। वह एक साल से कैंसर से जंग लड़ रही थीं। प्रिया के निधन से फैंस सदमे में है। उन्होंने बहुत ही कम शोज में काम किया लेकिन उन्हें दर्शकों को भरपूर प्यार मिला है। प्रिया ने 'साथ निभाना साथिया', 'बड़े अच्छे लगते हैं' समेत कई शो में काम किया था। हिंदी के अलावा उन्होंने मराठी टीवी सीरियल्स में भी काम किया था।

 

 

यह भी पढ़ें- 'बागी 4' से Jolly LLB 3 तक, ये फिल्में और सीरीज होंगी सितंबर में रिलीज

 

अभिनेत्री उषा नाडकर्णी ने प्रिया की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने बताया, 'हमारे पवित्र रिश्ता में बहुत सारे मराठी आर्टिस्ट थे, उनमें से एक प्रिया मराठे थीं। सब लोग जैसी थी, पर ज्यादा बोलती नहीं थी। सबके साथ हंसी- मजाक करती थी लेकिन ज्यादा फालतू गिरी नहीं करती थी। वह बहुत अच्छे स्वभाव की शांत लड़की थी। अपने काम से काम रखती थीं लेकिन मुझे समझ नहीं आता कि भगवान ऐसा क्यों करते है। यह उम्र है कि उसके जाने की। मुझे लगा था कि अभी वह अच्छी है।'

 

 

 

Related Topic:#Entertainment

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap